/financial-express-hindi/media/media_files/Zt8w3SAVD6UvRyxFD17Z.jpg)
Bank Holidays in July 2024: अगले महीने के लिए बैंकों से जुड़ा कामकाज टाल रखा है तो यह खबर आपके काम की है. जुलाई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक जुलाई में पड़ रहे अवकाश में स्थानीय और राष्ट्रीय महत्व के कारण 5 से अधिक छुट्टियां हैं. इनमें 4 रविवार और 2 दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है. इसके अलावा 6 जुलाई शनिवार की छुट्टी स्थानीय महत्व के आधार पर है.
आपके राज्य में किस-किस बैंकों में रहेगी छुट्टी
आपके यहां किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं नीचे दिए गए लिस्ट में पूरी ब्योरा चेक कर सकते हैं.
तारीख | दिन | अवसर | राज्य |
3 जुलाई | बुधवार | बेहदीनखलम | मेघालय |
6 जुलाई | शनिवार | MHIP दिवस | मिजोरम |
7 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में छुट्टी |
8 जुलाई | सोमवार | कांग (रथजात्रा) | मणिपुर |
9 जुलाई | मंगलवार | द्रुक्पा त्से-ज़ी | सिक्किम |
13 जुलाई | शनिवार | महीने का दूसरा शनिवार | पूरे देश में छुट्टी |
14 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में छुट्टी |
16 जुलाई | मंगलवार | हरेला | उत्तराखंड |
17 जुलाई | बुधवार | मुहर्रम/अशूरा/यू तिरोत सिंग | त्रिपुरा, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, पटना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर |
21 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में छुट्टी |
27 जुलाई | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में छुट्टी |
28 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में छुट्टी |
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेंगी
बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का लेन-देन या अन्य काम कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बैंक बंद होने के दौरान आप बैंक से जुड़े कई काम मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं. बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी.