/financial-express-hindi/media/media_files/UXhDCqeNfC0ujM0kyOA0.jpg)
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को मरणोंपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को मरणोंपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न अलंकरण समारोह में राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने चारों शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया.
राष्ट्रपति मुर्मू कल करेंगी लालकृष्ण आडवाणी को सम्मानित
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी. 96 साल के हो चुके आडवाणी स्वास्थ कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके. बताया जा रहा है कि इस दौरान आडवाणी के घर पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे.
अबतक इतने शख्सियतों को दिए गए भारत रत्न
केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किए थे. 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है. 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गए हैं.
ये हैं भारत रत्न सम्मान विजेताओं की लिस्ट
साल | विजेताओं के नाम |
भारत रत्न 1954 | सी. राजगोपालाचारी |
सर्वपल्ली राधाकृष्णन | |
सी वी रमन | |
भारत रत्न 1955 | भगवान दास |
एम. विश्वेश्वरैया | |
जवाहर लाल नेहरू | |
भारत रत्न 1957 | गोविंद बल्लभ पंत |
भारत रत्न 1958 | धोंडो केशव कर्वे |
भारत रत्न 1961 | बिधान चंद्र रॉय |
पुरूषोत्तम दास टंडन | |
भारत रत्न 1962 | राजेन्द्र प्रसाद |
भारत रत्न 1963 | जाकिर हुसैन |
पांडुरंग वामन काणे | |
भारत रत्न 1966 | लाल बहादुर शास्त्री |
भारत रत्न 1971 | इंदिरा गांधी |
भारत रत्न 1975 | वीवी गिरि |
भारत रत्न 1976 | के. कामराज |
भारत रत्न 1980 | मदर टेरेसा |
1983 | विनोबा भावे |
भारत रत्न 1987 | खान अब्दुल गफ्फार खान |
1988 | एमजी रामचन्द्रन |
भारत रत्न 1990 | बीआर अंबेडकर |
नेल्सन मंडेला | |
भारत रत्न 1991 | राजीव गांधी |
वल्लभभाई पटेल | |
मोरारजी देसाई | |
भारत रत्न 1992 | अबुल कलाम आज़ाद |
जेआरडी टाटा | |
सत्यजीत रे | |
भारत रत्न 1997 | गुलजारीलाल नंदा |
अरुणा आसफ अली | |
ए पी जे अब्दुल कलाम | |
भारत रत्न 1998 | एमएस सुब्बुलक्ष्मी |
चिदम्बरम सुब्रमण्यम | |
भारत रत्न 1999 | -जयप्रकाश नारायण |
अमर्त्य सेन | |
गोपीनाथ बोरदोलोई | |
रविशंकर | |
भारत रत्न 2001 | लता मंगेशकर |
बिस्मिल्लाह खान | |
भारत रत्न 2009 | भीमसेन जोशी |
भारत रत्न 2014 | सीएनआर राव |
सचिन तेंडुलकर | |
भारत रत्न 2015 | मदन मोहन मालवीय |
अटल बिहारी वाजपेयी | |
भारत रत्न 2019 | प्रणब मुखर्जी |
नानाजी देशमुख | |
भूपेन हजारिका | |
भारत रत्न 2024 | पीवी नरसिम्हा राव |
कर्पूरी ठाकुर | |
एमएस स्वामीनाथन | |
चरण सिंह | |
लालकृष्ण आडवाणी (31 मार्च 2024) |