scorecardresearch

Blood Moon: आसमान में आज दिखेगा लाल चांद, कहां और कैसे देखें लाइव, टाइमिंग समेत हर डिटेल

मुंबई से लंदन तक लाखों लोग 7 और 8 सितंबर की रात चंद्रमा को लाल रंग में बदलते हुए देख पाएंगे. इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाता है और इस अद्भुत दृश्य को दुनिया में तमाम हिस्सो से लोग अपनी सामान्य आंखों से देख सकेंगे.

मुंबई से लंदन तक लाखों लोग 7 और 8 सितंबर की रात चंद्रमा को लाल रंग में बदलते हुए देख पाएंगे. इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून कहा जाता है और इस अद्भुत दृश्य को दुनिया में तमाम हिस्सो से लोग अपनी सामान्य आंखों से देख सकेंगे.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
grahan timing september 2025, chandra grahan sutak time 2025, chandra grahan kab se hai, ग्रहण कब पड़ेगा, 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण कब लगेगा, grahan 2025, चंद्र ग्रहण सितंबर 2025, grahan kitne baje se hai, chandra grahan ka samay, आज का चंद्र ग्रहण, chand grahan 2025, चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, ग्रहण कितने बजे लगेगा, aaj chandra grahan kitne baje se hai, grahan timing today, chandra grahan 7 september 2025 time, chandra grahan kab padega, grahan kitne baje se kitne baje tak hai, ग्रहण कितने बजे से है, आज ग्रहण कब लगेगा, 7, चंद्र ग्रहण कितने बजे से है, आज ग्रहण है क्या, सूर्य ग्रहण कब है 2025 भारत में, चंद्र ग्रहण कब लग रहा है, chandra, aaj grahan kitne baje se lagega, चंद्र ग्रहण कब से कब तक है, grahan kab se lagega, खग्रास चंद्रग्रहण

Total Lunar Eclipse: आज पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा. Photograph: (Image: Freepik)

Blood Moon Total Lunar Eclipse timing and how to watch it live: एशिया और यूरोप के लाखों लोग 7 और 8 सितंबर की रात आकाश में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने वाले हैं. इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और चांद लाल रंग में दिखाई देगा जिसे ब्लड मून कहा जाता है. जानकारों का मानना है कि एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में रहने वाले लोग इसे साफ देख पाएंगे.

Chandra Grahan timing: चंद्र ग्रहण की क्या है टाइमिंग?

7–8 सितंबर 2025 की रात को लगभग 5 घंटे 27 मिनट तक चलने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण आज रात 8 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और यह देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक (8 सितंबर को) चलेगा, जिसमें लगभग 82 मिनट तक चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा.

Advertisment

Also read : Chandra Grahan 2025: आज लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत में कब और कैसे देख सकेंगे ये अद्भुत नजारा

𝗠𝗼𝗼𝗻 𝗰𝗹𝗲𝗮𝗿𝗹𝘆 𝘃𝗶𝘀𝗶𝗯𝗹𝗲 कहां होगा?

आज रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना का प्रदर्शन होगा, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी चंद्रग्रहण या ब्लड मून दिखाई देगा.  यह घटना 7 सितंबर की रात 8:58 बजे से शुरू होकर अगले 5 घंटे 27 मिनट तक यानी देर रात 2:25 बजे तक चलेगी. इस अद्भुत नजारे को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों और देश के तमाम हिस्सो से देखा जा सकेगा. इसके अलावा, यह एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. आकाश में आज की रात खूबसूरत ब्लड मून का नजारा देखने के लिए तैयार हो जाइए.

कैसे देख सकेंगे अद्भुत नजारा?

पूर्ण चंद्र ग्रहण को सामान्य आंखों से ही सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है. सोलर ईक्लिप्स की तरह इसके लिए विशेष चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं होती. चूंकि लाल रंग पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की रोशनी बिखेरने से बनता है इसलिए इसे सामान्य आंखों से देखा जा सकता है. बाइनोकुलर या छोटा टेलीस्कोप विवरण को बढ़ा सकता है लेकिन यह आवश्यक नहीं है.

इस ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष सुरक्षा चश्मे या उपकरण की आवश्यकता नहीं है. अगर आप इसे फोटोग्राफ़ करना चाहते हैं तो स्मार्टफोन या DSLR को 1–2 सेकंड की लॉन्ग एक्सपोज़र पर सेट करें और ISO 400–800 पर रखें ताकि लाल चमक को कैप्चर किया जा सके. टोटैलिटी के समय यानी रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक ज़ूम करके चंद्रमा के गड्ढे देखे जा सकते हैं.

Chandra Grahan 2025: कहां से देख सकेंगे चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा, जिससे दुनिया की लगभग 85% आबादी इसे देख पाएगी. भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में भी स्पष्ट दृश्य मिलेगा. यह 2025 में भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण है. अगले चंद्र ग्रहण को मार्च 2026 में देखा जा सकेगा. वाराणसी और अयोध्या के मंदिरों में इस दौरान भोग और आरती बंद रह सकती है.

सिंगापुर से लंदन तक, ऊँची इमारतों की छतों और शहरों में लोग ब्लड मून देखने के लिए तैयार हैं. रात 11:00 बजे से लाल चमक शुरू होगी, और इस दौरान चंद्रमा लगभग 14% बड़ा और 30% अधिक चमकदार दिखाई देगा.

ब्लड मून क्या है?

यह एक खगोलीय घटना है जो पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान दिखाई देती है. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चांद लाल रंग में दिखाई देने लगता है. इसी लाल रंग वाले चंद्रमा को ब्लड मून कहा जाता है."

चंद्र ग्रहण पर चांद क्यों लाल दिखाई देगा?

7 सितंबर की रात करीब 82 मिनट तक चंद्रमा सुर्ख लाल दिखाई देगा. जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, तो उसकी सबसे गहरी छाया जिसे अंबर कहा जाता है, चांद की सतह पर पड़ती है. इसी कारण चंद्रमा लाल दिखाई देता है और इसे ब्लड मून कहा जाता है. यह 2022 के बाद का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा. खगोल विशेषज्ञों के मुताबिक इसके बाद ऐसे नजारे को देखने के लिए 31 दिसंबर 2028 तक इंतजार करना होगा."

Lunar Eclipse