scorecardresearch

Filmfare Award 2024: रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड, आलिया बेस्ट एक्ट्रेस, ये है विनर्स की फुल लिस्ट

Filmfare Awards Winner List: विधु विनोद चोपड़ा ने बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता और उनकी फिल्म 12th फेल को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला. यहां विनर की फुल लिस्ट देखें.

Filmfare Awards Winner List: विधु विनोद चोपड़ा ने बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता और उनकी फिल्म 12th फेल को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला. यहां विनर की फुल लिस्ट देखें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Filmfare awards 2024

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का दबदबा रहा. (Image: PTI)

Filmfare Awards 2024 complete winners list: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का दबदबा रहा. इस जोड़ी ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट अवार्ड्स हासिल किए. रविवार को गुजरात में आयोजित समारोह के दौरान रणबीर कपूर को संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया. वहीं आलिया भट्ट को करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता.

विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता और उनके डायरेक्शन में चंबल के रहने वाले एक आईपीएस अफसर की बॉयोपिक फिल्म 12th फेल ने बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता. बेस्ट फिल्म अवार्ड के लिए एनिमल, शाहरुख खान की जवान, अमित राय की OMG 2, सिद्धार्थ आनंद की पठान और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नॉमिनेशन मिला था.

Advertisment

Also Read : HDFC Bank: RBI के इस फैसले से थमी स्टॉक में गिरावट, ब्रोकरेज ने दिया 2075 रु टारगेट के साथ buy रेटिंग

वहीं दूसरी ओर देवाशीष मखीजा (Devashish Makhija) की थ्रिलर जोरम (Joram) ने बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) कैटेगरी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता, जबकि क्रिटिक्स कैटेगरी में विक्रांत मैसी -12 वीं फेल (Vikrant Massey - 12th Fail), रानी मुखर्जी-मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Rani Mukerji - Mrs Chatterjee Vs Norway) और शेफाली शाह - थ्री ऑफ अस (Shefali Shah - Three Of Us) को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला.

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित हुए इस समारोह की मेजबानी फिल्मकार करण जौहर, एक्टर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने की. 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स सेनेमनी में विभिन्न कैटेगरी में जीते अवार्ड की फुल लिस्ट यहां देखें.

बेस्ट फिल्म: 12th Fail
बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra -12th Fail)
बेस्ट एक्टर : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor - Animal) पुरूष एक्टर को इस फिल्म में लीड रोड के लिए मिला.
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (Alia Bhatt -Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) महिला एक्टर को इस फिल्म में लीड रोड के लिए मिला.
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): Joram (Devashish Makhija)
बेस्ट एक्टर (क्रिटेक्स): विक्रांत मैस्सी (Vikrant Massey - 12th Fail)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): रानी मुखर्जी (Rani Mukerji - Mrs Chatterjee vs. Norway), शेफाली शाह (Shefali Shah - Three of Us)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (Male): विक्की कौशल (Vicky Kaushal - Dunki)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (Female): शबाना आजमी (Shabana Azmi - Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)

बेस्ट लिरिक्स : अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya - 'Tere Vaaste' – Zara Hatke Zara Bachke)
बेस्ट म्यूजिक एलबम : एनिमल (Animal - Pritam, Vishal Mishra, Manan Bhardwaj, Shreyas Puranik, Jaani, Bhupinder Babbal, Ashim Kemson, Harshwardhan Rameshwar, Gurinder Seagal)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (Male): भुपिंदर बब्बल (Bhupinder Babbal - Arjan Vailly – Animal)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (Female): शिल्पा राव (Shilpa Rao - Besharam Rang – Pathaan)

बेस्ट स्टोरी: अमित राय (Amit Rai - OMG 2), देवाशिष मखीजा (Devashish Makhija - Joram)

बेस्ट स्क्रीनप्ले : विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra - 12th Fail)

बेस्ट डायलॉग: इशिता मोइत्रा (Ishita Moitra - Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: हर्षवर्धन रामेश्वर (Harshavardhan Rameshwar - Animal)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: अविनाश अरूण धावरे (Avinash Arun Dhaware - Three of Us)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सुब्रता चक्रवर्ती (Subrata Chakraborty), अमित राय (Amit Ray - Sam Bahadur)

बेस्ट कांस्ट्यूम डिजाइन: सचिन लवलेकर (Sachin Lovelekar), दिव्या गंभीर (Divvya Gambhir), निधि गंभीर (Nidhhi Gambhir - Sam Bahadur)

बेस्ट साउंड डिजाइन: कुनाल शर्मा (Kunal Sharma - Mpse) (Sam Bahadur) Sync Cinema (Animal)

बेस्ट एडिटिंग: जसकुणवर सिंह कोहली - विधु विनोद चोपड़ा (Jaskunwar Singh Kohli- Vidhu Vinod Chopra -12th Fail)
बेस्ट एक्शन : Spiro Razatos, Anl Arasu, Craig Macrae, Yannick Ben, Kecha Khamphakdee, Sunil Rodrigues (Jawan)

बेस्ट VFX: Red Chillies VFX (Jawan)

बेस्ट कोरिओग्राफी: गणेश आचार्य (Ganesh Acharya - “What Jhumka?” – Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : तरुण डुडेजा (Tarun Dudeja - Dhak Dhak)

बेस्ट डेब्यू मेल : आदित्य रावल (Aditya Rawal - Faraaz)

बेस्ट डेब्यू फीमेल : अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri - Farrey)

लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड: डेविड धवन (David Dhawan)

Ranbir Kapoor