scorecardresearch

Gautam Adani: रोज 1463 करोड़ बढ़ी अडानी की दौलत, 9.21 लाख करोड़ के साथ एशिया में नंबर 1

Asia's Richest Person: कुल 9.21 लाख करोड़ हैसियत के साथ गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. इस साल रोजाना उनकी दौलत 1463 करोड़ बढ़ी है.

Asia's Richest Person: कुल 9.21 लाख करोड़ हैसियत के साथ गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. इस साल रोजाना उनकी दौलत 1463 करोड़ बढ़ी है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
SEBI show cause notice to Adani firms

ब्लूमबर्म बिलेनियर लिस्ट में गौतम अडानी 12वें पायदान पर हैं. उनके बाद 13वें स्थान पर रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी है.

Gautam Adani is Asia's Richest Person again: गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स से यह जानकारी सामने आई है. फिलहाल अडानी ग्रुप के मालिक की हैसियत 9.21 लाख करोड़ यानी 11100 करोड़ डॉलर हो गई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल पहले 5 महीने में गौतम अडानी की हैसियत में 2,22,440 करोड़ यानी 2680 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है. इस हिसाब अडानी ग्रुप के मालिक की रोजाना 1463 करोड़ दौलत बढ़ी है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडानी 12वें पायदान पर हैं लेकिन एशिया में वह पहले स्थान पर हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) हैं. जिनकी कुल हैसियत 20,700 करोड़ डॉलर यानी 17.18 लाख करोड़ है.

दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मौजूदा समय में बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी नेट वर्थ 207 बिलियन डॉलर है. इनके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क और तीसरे पर अमेजोन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं. एलन मस्क की कुल संपत्ति 203 बिलियन डॉलर है वहीं 199 बिलियन डॉलर की हैसियत के साथ जेफ बेजोस इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट यहां देख सकते हैं. 

Advertisment

Also read: Monsoon: आपके शहर में कब शुरू होगी झमाझम बारिश, केरल से कश्मीर तक मानसून का फुल शेड्यूल

ये हैं दुनिया के टॉप 10

नाम - हैसियत

बर्नार्ड अर्नाल्ट - 207 बिलियन डॉलर

एलन मस्क - 203 बिलियन डॉलर

जेफ बेजोस - 199 बिलियन डॉलर

मार्क जुकरबर्ग - 166 बिलियन डॉलर

लैरी पेज - 153 बिलियन डॉलर

बिल गेट्स - 152 बिलियन डॉलर

सर्गेई ब्रिन - 145 बिलियन डॉलर

स्टीव बाल्मर - 144 बिलियन डॉलर

वॉरेन बफेट - 137 बिलियन डॉलर

Also read : Investors Wealth : एक झटके में निवेशकों की 13 लाख करोड़ बढ़ी दौलत

भारत के सबसे अमीर शख्स हैं अडानी

एशिया के सबसे अमीर शख्स होने के साथ गौतम अडानी भारत के भी सबसे दौलतमंद शख्सियत हैं. उनके बाद रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी दूसरे नंबर हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल पहले 5 महीने में गौतम अडानी की हैसियत में 2680 करोड़ डॉलर यानी 2,22,440 करोड़ का इजाफा हुआ है. इस हिसाब अडानी ग्रुप के मालिक की रोजाना 1463 करोड़ दौलत बढ़ी है. 2024 में जनवरी से मई के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की दौलत में 1270 करोड़ डॉलर यानी 1,05,410 करोड़ का इजाफा हुआ है. अडानी के 1463 करोड़ की तुलना में अंबनी की हर रोज 693.5 करोड़ दौलत बढ़ी है. अंबानी के बाद इस लिस्ट में क्रमशः शपूर मिस्त्री, सावित्री जिंदल और शिव नादर का नाम शामिल हैं. भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.

Also read : Modi 3.0! मोदी की दमदार वापसी के संकेत, निवेशक किन स्टॉक पर करें फोकस

ये हैं भारत के टॉप 10 अमीर

गौतम अडानी (Gautam Adani) - 11,100 करोड़ डॉलर

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) - 10,900 करोड़ डॉलर

शपूर मिस्त्री (Shapoor Mistry) - 3610 करोड़ डॉलर

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) - 3260 करोड़ डॉलर

शिव नादर (Shiv Nadar) - 3160 करोड़ डॉलर

अजीम प्रेमजी (Azim Premji) - 2550 करोड़ डॉलर

दिलीप शिंघवी (Dilip Shanghvi) - 2380 करोड़ डॉलर

सुनीव मित्तल (Sunil Mittal) - 2170 करोड़ डॉलर

कुमार बिरला (Kumar Birla) - 2090 करोड़ डॉलर

लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) - 2050 करोड़ डॉलर

Bloomberg Billionaires Index Gautam Adani