/financial-express-hindi/media/post_banners/uXkE7GymDQOugWkrnPwu.jpg)
2014 लोकसभा के नतीजों में बीजेपी ने गुजरात में क्लीन स्विप किया था.
/financial-express-hindi/media/post_attachments/9bRFulwyaNW1NJF3eVyd.jpg)
Gujarat lok sabha Results 2019: गुजरात की सभी 26 संसदीय सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है. 2014 की तरह 2019 के चुनावों में भी कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से बड़े मार्जिन से जीते हैं. 2014 में इस सीट से बीजेपी के लालकृष्ण आडवाणी जीते थे.
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पाटीदारों के नए उभरे नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, अल्पेश ठाकोर के साथ मिलकर बीजेपी को शिकस्त देने की कोशिश की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई.
2014 में कांग्रेस का क्या रहा था हाल
2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 संसदीय सीटों पर अपना कब्जा जताया था. कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी थी. मत प्रतिशत की बात करें तो पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का राज्य में वोट शेयर 59.1 फीसदी रहा. जबकि कांग्रेस का मत प्रतिशत 32.9 फीसदी ही रही. जबकि अन्य के खाते में 8 फीसदी वोट गए थे. इस चुनाव में कांग्रेस को 11 सीटों का नुकसान हुआ था.
इलेक्शन रिजल्ट के पूरे लाइव कवरेज के लिए पढ़ें...फिर मोदी का राजतिलक या विपक्ष रोक पाएगा विजय रथ
2019 गुजरात के विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट
संसदीय सीट | 2019 | पार्टी | 2014 | पार्टी |
अहमदाबाद पूर्व | पटेल हसमुखभाई सोमाभाई | बीजेपी | परेश रावल | भारतीय जनता पार्टी |
अहमदाबाद पश्चिमी | डॉ. किरीट पी. सोलंकी | बीजेपी | डॉ किरीट पी सोलंकी | भारतीय जनता पार्टी |
अमरेली | काछडीया नारणभाई भीखाभाई | बीजेपी | कछाडिया नरेनभाई भीखाभाई | भारतीय जनता पार्टी |
आणंद | पटेल मीतेश रमेशभाई | बीजेपी | दिलीप पटेल | भारतीय जनता पार्टी |
बनसकांठा | परबतभाई सवाभाई पटेल | बीजेपी | चौधरी हरीभाई पार्थीभाई | भारतीय जनता पार्टी |
बारदोली | परभुभाई नागरभाई वास्वा | बीजेपी | वासव प्रभुभाई नागरभाई | भारतीय जनता पार्टी |
भरूच | मनसुखभाई धनजीभाई वसावा | बीजेपी | वासव मनसुखभाई धनजीभाई | भारतीय जनता पार्टी |
भावनगर | डॉ. भारतीबेन धीरूभाई शियाळ | बीजेपी | डॉ भारतीबेन धीरुभाई शियाल | भारतीय जनता पार्टी |
छोटा उदयपुर | राठवा गीताबेन वजेसींगभाई | बीजेपी | रामसिंह रथवा | भारतीय जनता पार्टी |
दाहोद | जशवंतसिंह सुमनभाई भाभोर | बीजेपी | जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर | भारतीय जनता पार्टी |
गांधीनगर | अमित शाह | बीजेपी | एल के आडवाणी | भारतीय जनता पार्टी |
जामनगर | पूनमबेन हेमतभाई माडम | बीजेपी | पूनमबेन हेमतभाई माडाम | भारतीय जनता पार्टी |
जूनागढ़ | चुडासमा राजेशभाई नारणभाई | बीजेपी | चौदसमा राजेशभाई नरेनभाई | भारतीय जनता पार्टी |
कच्छ | चावड़ा विनोद लखमशी | बीजेपी | चावडा विनोद लखमाशी | भारतीय जनता पार्टी |
खेड़ा | चौहाण देवुसिंह | बीजेपी | चौहान देवूसिंह जयसिंहभाई (चौहान देवूसिंह) | भारतीय जनता पार्टी |
महसेणा | शारदाबेन अनिलभाई पटेल | बीजेपी | पटेल जयश्रीबेन कानूभाई | भारतीय जनता पार्टी |
नावसेरी | सीआर पाटिल | बीजेपी | सी आर पाटिल | भारतीय जनता पार्टी |
पंचमहल | रतनसिंह मगनसिंह राठोड | बीजेपी | चौहान प्रभातसिंह प्रतापसिंह | भारतीय जनता पार्टी |
पाटन | डाभी भरतसिंहजी शंकरजी | बीजेपी | लीलाधर खोड़ाजी वाघेला | भारतीय जनता पार्टी |
पोरबंदर | रमेशभाइ लवजीभाइ धडुक | बीजेपी | राडाडिया विठलभाई हंसराजभाई | भारतीय जनता पार्टी |
राजकोट | मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंडारिया | बीजेपी | कुंडारिया मोहनभाई कल्याणजीभाई | भारतीय जनता पार्टी |
साबरकांठा | राठोड दिपसिंह शंकरसिंह | बीजेपी | राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह | भारतीय जनता पार्टी |
सूरत | दर्शना विक्रम जरदोश | बीजेपी | दर्शना विक्रम जारदोश | भारतीय जनता पार्टी |
सुरेंद्रनगर | डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई | बीजेपी | फतेपारा देवाजीभाई गोविंदभाई | भारतीय जनता पार्टी |
वडोदरा | रंजनबेन भट्ट | बीजेपी | नरेंद्र मोदी | भारतीय जनता पार्टी |
वालसाड | डॉ. के.सी.पटेल | बीजेपी | डॉ के सी पटेल | भारतीय जनता पार्टी |