scorecardresearch

Lok Sabha Polls: पाचवें चरण में 57.37% पड़े वोट, महाराष्ट्र में सबसे कम हुआ मतदान, 695 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

पांचवें चरण में यूपी की 14, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की एक-एक सीट के लिए मतदान कराए जा रहे हैं.

पांचवें चरण में यूपी की 14, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की एक-एक सीट के लिए मतदान कराए जा रहे हैं.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
Lok Sabha Polls Phase 5 Voting

लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में करीब 9 करोड़ वोटर 49 सांसद चुनेंगे. इस चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. (Express photo by Narendra Vaskar)

Lok Sabha Polls 2024 Phase 5 Live Updates: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. इस चरण में यूपी की 14, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की एक-एक सीट के लिए मतदान कराए जा रहे हैं. पाचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इस चरण 5 के लिए 85 साल की उम्र से अधिक के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से ही आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है.

Also read : Lok Sabha Polls: पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान आज, मैदान में हैं राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज

पिछले चुनाव में कैसा रहा रूझान

Advertisment

2019 में इन 49 में से 6 सीटें विपक्षी गठबंधन और सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल पार्टियों ने 34 सीटें जीतीं थी. बाकी 9 सीटें क्षेत्रीय दलों ने जीतीं थी जिनमें सात पर अविभाजित शिवसेना और दो सीट पर बीजू जनता दल (बीजेडी) ने जीत दर्ज की थी. अकेले भाजपा को 32 सीटें मिली थी. 2014 में, एनडीए ने इनमें से 29 सीटें जीतीं और इंडिया ब्लॉक पार्टियों ने 10 सीटें जीतीं, जबकि अन्य पार्टियों को 10 सीटें मिली थी.

  • May 20, 2024 19:14 IST

    Lok Sabha Polls Phase 5 Voting: पाचवें चरण में कहां कितना हुआ मतदान

    बिहार - 52.55%

    जम्मू और कश्मीर - 54.21%

    झारखंड - 63%

    लद्दाख - 67.15%

    महाराष्ट्र - 48.88%

    ओडिशा - 60.72%

    यूपी - 57.59%

    पश्चिम बंगाल - 73.00% 



  • May 20, 2024 18:00 IST

    Lok Sabha Polls Phase 5 Voting: अबतक किस राज्य में कितने पड़े वोट

    बिहार - 52.35%

    जम्मू और कश्मीर - 54.21%

    झारखंड - 61.90%

    लद्दाख - 67.15%

    महाराष्ट्र - 48.66%

    ओडिशा - 60.55%

    यूपी - 55.80%

    पश्चिम बंगाल - 73.00% 



  • May 20, 2024 15:39 IST

    Lok Sabha Polls Phase 5 Voting: दोपहर 3 बजे तक किस राज्य में कितने पड़े वोट

    बिहार - 45.33%

    जम्मू और कश्मीर - 44.90%

    झारखंड - 53.90%

    लद्दाख - 61.26%

    महाराष्ट्र - 38.26%

    ओडिशा - 48.95%

    यूपी - 47.55%

    पश्चिम बंगाल - 62.72% 



  • May 20, 2024 13:46 IST

    Lok Sabha Polls Phase 5 Voting: दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितने पड़े वोट

    बिहार - 34.62%

    जम्मू और कश्मीर - 34.79%

    झारखंड - 41.89%

    लद्दाख - 52.02%

    महाराष्ट्र - 27.78%

    ओडिशा - 35.31%

    यूपी - 39.55%

    पश्चिम बंगाल - 48.41% 



  • May 20, 2024 11:44 IST

    Lok Sabha Elections Phase 5 Voting Live Updates: सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने परसेंट पड़े वोट

    बिहार - 21.11%

    जम्मू और कश्मीर - 21.37%

    झारखंड - 26.18%

    लद्दाख - 27.87%

    महाराष्ट्र - 15.93%

    ओडिशा - 21.07%

    यूपी - 27.76%

    पश्चिम बंगाल - 32.70% 



  • May 20, 2024 09:52 IST

    Lok Sabha Elections Phase 5 Voting: सुबह 9 बजे तक यूपी में 12.89% और बिहार में 8.86% पड़े वोट

    पाचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग जारी है. आज सुबह 9 बजे तक 12.89 फीसदी मतदान हुए. वहीं बिहार की सीटों पर अब तक 8.86 फीसदी वोट पड़ें हैं. बाकी बचे 4 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों का वोटिंग परसेंटेज यहां देख सकते हैं.

    सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने पड़े वोट

    बिहार - 8.86%

    जम्मू और कश्मीर - 7.63%

    झारखंड - 11.68%

    लद्दाख - 10.51%

    महाराष्ट्र - 6.33%

    ओडिशा - 6.87%

    यूपी - 12.89%

    पश्चिम बंगाल - 15.35% 

     



  • May 20, 2024 07:43 IST

    Lok Sabha Elections Phase 5 Voting: 9 करोड़ वोटर चुनेंगे 49 सांसद

    पाचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इस चरण 5 के लिए 85 साल की उम्र से अधिक के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से ही आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है.



  • May 20, 2024 07:41 IST

    Lok Sabha Elections Phase 5 Voting: मैदान में हैं राहुल गांधी, राजनाथ सिंह समेत ये दिग्गज

    पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें कई बड़े नाम जैसे कि रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से भाजपा के वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू-कश्मीर के बारामुला से पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस नेता उमर अब्दुल्लाह, मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, जालौन सीट से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह, फैजाबाद से भाजपा की टिकट पर लल्लू सिंह मैदान में हैं.

    बिहार की सारण सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी मैदान में हैं. उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं. हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, डिंडोरी सीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, कल्याण से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत एकनाथ शिंदे, पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर दो अभिनेत्री आमने-सामने हैं. भाजपा की टिकट पर लाकेट चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने अभिनेत्री रचना बनर्जी मैदान में हैं.



  • May 20, 2024 07:24 IST

    Lok Sabha Elections Phase 5 Voting: पांचवें चरण में इन 49 सीटों पर मतदान शुरू

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. इस चरण में जिन 49 सीटों पर मतदान चल रहे हैं उनमें यूपी की 14 सीटों- मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज, गोण्डा, बिहार की पांच सीट सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी, झारखंड की तीन सीट- हजारीबाग, कोडरमा और चतरा, लद्दाख सीट और जम्मू-कश्मीर की एक बारामूला सीट शामिल हैं.

    इसके अलावा महाराष्ट्र की 13 सीटें- मुंबई उत्तर, डिंडोरी, भिवंडी, कल्याण, मुंबई उत्तर मध्य सीट, धुले, नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण, पश्चिम बंगाल की सात सीट- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेरामपुर, हुगली और आरामबाग व ओडिशा की 5 सीटों- अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ के लिए भी मतदान कराए जा रहे हैं.



General Election 2024 Lok Sabha Polls 2024