/financial-express-hindi/media/media_files/QsKGzm7M7wa68WVGFsfI.jpg)
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Live Updates: यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत बाकी राज्यों की किस सीट पर अबतक कितने मतदान हुए आइए देखते हैं.
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में 13 राज्य की 88 सीट पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैं. दूसरे फेज में केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम और बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान चल रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना वोट डालने के लिए प्रमुख राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों सहित मतदाता सुबह-सुबह मतदान केंद्रों के बाहर कतार में खड़े थे. कर्नाटक के कई सीटों, विशेषकर सॉउथ कन्नड़ (Dakshina Kannada) और उडुपी चिकमंगलूर (Udupi Chikmagalur) में सबसे अधिक मतदान का आंकड़ां दर्ज किया गया. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत बाकी राज्यों की किस सीट पर अबतक कितने हुए यहां आंकड़ें देखते हैं.
सुबह 11 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा में एक सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ, यहां 36 फीसदी से अधिक योग्य मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि महाराष्ट्र की आठ सीटों पर सबसे कम 18.83% मतदान हुआ. आज दिन के अंत तक कुल 543 लोकसभा सीटों में से एक तिहाई पर मतदान पूरा हो जाएगा. केरल के अलावा राजस्थान, मणिपुर और त्रिपुरा की सभी सीटें और कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटें शामिल हैं. अन्य सीटों में यूपी और महाराष्ट्र में 8-8, एमपी में 7, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3 और जम्मू-कश्मीर में 1 सीट शामिल है.
लोकसभा चुनाव 2024: इन सीटों पर है मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के दौरान उत्तर प्रदेश की 8 आठ सीट- अमरोहा, मेरठ, बागपत, ग़ाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिहार की 5 सीट- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, राजस्थान की 13 सीट- टोंक-सवई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावर-बारण, मध्यप्रदेश की 7 सीट- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रेवा, होशंगाबाद, बेतूल, छत्तीसगढ़ की 3 सीट- राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और महाराष्ट्र की भी 8 सीट - बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वरधा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की 3 सीट- दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट, असम की 5 सीट- करीमगंज, सिलचर, दर्रांग-उदलगुड़ी, डिफू, नागांव, जम्मू और कश्मीर की 1 सीट- जम्मू, कर्नाटक की 14 सीट- उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरू मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार, केरल के सभी 20 सीट- कासरगोड़, कन्नूर, वडाकरा, वायनाड, कोझिकोड, मल्लापुरमस पालक्काड, पोन्नानी, अलातुर, त्रिशूर, चालकुड़ी, एर्नाकुलम, इद्दुक्की, कोट्टयम, अलापुज़ा, मावेलिक्करा, पत्थनमतिट्टा, कोल्लम, अत्तिगुल, तिरुवनंतपुरम, मणिपुर की एक सीट- आउटर मणिपुर और त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्व सीट पर मतदान चल रहा है.
- Apr 26, 2024 19:46 IST
Lok Sabha Polls 2024 Update: दूसरे फेज में किस राज्य में कितने पड़े वोट, फुल डिटेल
असम - 70.68%
बिहार- 54.17%
छत्तीसगढ़- 72.51%
जम्मू-कश्मीर - 67.22%
कर्नाटक - 64.57%
केरल - 67.27%
मध्य प्रदेश - 55.45%
महाराष्ट्र - 53.71%
मणिपुर - 77.18%
राजस्थान- 60.45%
त्रिपुरा- 77.97%
यूपी - 53.21%
पश्चिम बंगाल- 71.84%
- Apr 26, 2024 19:26 IST
Lok Sabha Polls 2024 Update: केरल में पड़े 67.27% वोट
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में शाम 6 बजे तक 67.27 फीसदी मतदान हुआ.
- Apr 26, 2024 18:32 IST
Lok Sabha Election 2024 Update: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 60% से अधिक पड़े वोट
लोक सभा चुनाव के दूसर फेज के दौरान 13 राज्यों की 88 सीटों पर शुक्रवार शाम बजे तक औसतन 60 फीसदी से अधिक वोट डाले गए. त्रिपुरा में सबसे अधिक 77.53 फीसदी तो यूपी में सबसे कम 52.74 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं बिहार में 53.03 फीसदी लोगों ने वोट डाले.
यहां राज्यवार डिटेल देख सकते हैं.
राजस्थान- 59.19%
यूपी - 52.74%
बिहार- 53.03%
मध्य प्रदेश - 54.83%
छत्तीसगढ़- 72.13%
पश्चिम बंगाल- 71.84%
महाराष्ट्र - 53.51%
असम - 70.66%
जम्मू-कश्मीर - 67.22%
मणिपुर - 76.06%
त्रिपुरा- 77.53%
केरल - 63.97%
कर्नाटक - 63.90%
- Apr 26, 2024 17:56 IST
Lok Sabha Polls 2024 Phase 2 Voting Update : शाम 5 बजे तक कहां कितने फीसदी पड़े वोट
शुक्रवार शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक वोट पड़े. इस समय तक त्रिपुरा में 77.17 फीसदी वोटर टर्नऑउट रहा. वहीं दूसरे स्थान मणिपुर, नॉर्थ-ईस्ट के इस राज्य में शाम 5 बजे तक 76.06 फीसदी लोगों ने वोट डाले गए. इनके अलावा बाकी 11 राज्यों की कुल 86 सीटों के लिए चल रही वोटिंग के दौरान शाम 5 बजे तक कहां कितने वोट पड़े, यहां राज्यवार डिटेल देखिए.राजस्थान- 59.19%
यूपी - 52.74%
बिहार- 53.03%
मध्य प्रदेश - 54.83%
छत्तीसगढ़- 72.13%
पश्चिम बंगाल- 71.84%
महाराष्ट्र - 53.51%
असम - 70.66%
जम्मू-कश्मीर - 67.22%
मणिपुर - 76.06%
त्रिपुरा- 77.53%
केरल - 63.97%
कर्नाटक - 63.90%
- Apr 26, 2024 17:46 IST
Lok Sabha Polls 2024 Update: दूसरे फेज में दोपहर 3 बजे तक पड़े 50.25% वोट
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक औसत वोटर टर्नऑउट 50.25 फीसदी दर्ज किया गया. त्रिपुरा में सबसे अधिक 68.92 फीसदी मतदान हुआ. सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में 43.01 फीसदी दर्ज किया गया.
- Apr 26, 2024 16:19 IST
Lok Sabha Polls 2024 Phase 2 Voting Update : दोपहर 3 बजे कहां कितने फीसदी पड़े वोट
शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक मणिपुर और त्रिपुरा में सबसे अधिक वोट पड़े. इस समय तक त्रिपुरा में 68.92 फीसदी और मणिपुर में 68.48 फीसदी लोगों ने वोट डाले. इनके अलावा बाकी 11 राज्यों की कुल 86 सीटों के लिए चल रही वोटिंग के दौरान दोपहर 3 बजे तक कहां कितने वोट पड़े, यहां राज्यवार डिटेल देखिए.
राजस्थान- 50.27%
यूपी - 44.13%
बिहार- 44.24%
मध्य प्रदेश - 46.68%
छत्तीसगढ़- 63.92%
पश्चिम बंगाल- 60.60%
महाराष्ट्र - 43.01%
असम - 60.32%
जम्मू-कश्मीर - 42.88%
मणिपुर - 68.48%
त्रिपुरा- 68.92%
केरल - 51.64%
कर्नाटक - 50.93%
- Apr 26, 2024 14:45 IST
Lok Sabha Elections 2024: फेज 2 के सभी 88 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.13% पड़े वोट
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 88 सीटों पर मतदान जारी हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक त्रिपुरा मे सबसे अधिक 54 फीसदी और महाराष्ट्र में सबसे कम 32 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं. इस तरह से 13 राज्यों में कुल 88 सीटों के लिए चल वोटिंग का दोपहर 1 बजे तक औसतन आंकड़ा 39.13 फीसदी सामने आया है. अबतक यूपी में 36% और बिहार में 34% लोगों से अधिक लोगों के वोट डालने की खबर सामने आई है.
- Apr 26, 2024 13:53 IST
Lok Sabha Polls 2024 Phase 2 Voting Update : दोपहर 1 बजे कहां कितने फीसदी पड़े वोट
शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक मणिपुर और त्रिपुरा में सबसे अधिक वोट डाले जा चुके हैं. इस समय तक मणिपुर में 54.26 फीसदी और त्रिपुरा में 54.47 फीसदी लोगों ने वोट डाले हैं. मणिपुर और त्रिपुरा के अलावा बाकी 11 राज्यों की कुल 86 सीटों के लिए चल रही वोटिंग के दौरान दोपहर 1 बजे तक कहां कितने वोट पड़े, यहां राज्यवार डिटेल देखिए.
राजस्थान- 40.39%
यूपी - 35.73%
बिहार- 33.80%
मध्य प्रदेश - 38.96%
छत्तीसगढ़- 53.09%
पश्चिम बंगाल- 47.29%
महाराष्ट्र - 31.77%
असम - 46.31%
जम्मू-कश्मीर - 42.88%
मणिपुर - 54.26%
त्रिपुरा- 54.47%
केरल - 39.26%
कर्नाटक - 38.23%
- Apr 26, 2024 13:42 IST
Lok Sabha Election 2024 Updates: इन 88 सीटों पर मतदान है जारी
लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में 13 राज्य की 88 सीट पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैं. दूसरे फेज में केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, असम और बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान चल रहा है.