scorecardresearch

Nobel Peace Prize Winner: वेनेजुएला की मारिया कोरीना को नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप के हाथ लगी निराशा

Maria Corina Machado Nobel Peace Prize winner : वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला. नोबेल समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की.

Maria Corina Machado Nobel Peace Prize winner : वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला. नोबेल समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Nobel Peace prize win Maria

वेMaria Corina Machado: नेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो ने जीता नोबेल शांति पुरस्कार. (Image : AP)

Nobel Peace Prize winner María Corina Machado:वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरीना माचाडो (María Corina Machado) को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार को ओस्लो में आयोजित समारोह के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की. इस घोषणा के साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें कहा जा रहा था कि इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिल सकता है. यानी ट्रंप को इस बार नोबेल शांति पुरस्कार से निराशा हाथ लगी है. पिछले साल दुनियाभर में प्रतिष्ठित यह सम्मान जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो (Nihon Hidankyo) को दिया गया था.

मारिया कोरीना क्यों बनी नोबेल विजेता, कमेटी ने बताई वजह?

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने एक्स पर किए पोस्ट में बताया कि 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरीना माचाडो को दिया गया है. उन्हें यह सम्मान वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण परिवर्तन के संघर्ष में उनके अथक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है.

Advertisment

विजेता को क्या-क्या मिलता है?

वेनेजुएला की मारिया कोरीना को अल्फ्रेड नोबेल की तस्वीर वाला प्राइज मिलेगा. इसके अलावा 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन की नकद राशि भी दी जाएगी. इस पुरस्कार का मकसद उन लोगों या संस्थाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने दुनिया में भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने में सबसे अहम काम किया है.

Also read: Dadasaheb Phalke: मलयालम एक्टर मोहनलाल को मिला दादा साहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख, विक्रांत और रानी मुखर्जी ने भी जीता नेशनल अवार्ड

पिछली बार किसे मिला था ये प्रतिष्ठित सम्मान

गौरतलब है कि 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो (Nihon Hidankyo) को दिया गया था. यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम हमलों में जीवित बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्होंने परमाणु हथियार से मुक्त दुनिया के लिए अपने प्रयासों के लिए यह सम्मान प्राप्त किया.

Nobel Prize