scorecardresearch

Dadasaheb Phalke: मलयालम एक्टर मोहनलाल को मिला दादा साहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख, विक्रांत और रानी मुखर्जी ने भी जीता नेशनल अवार्ड

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को 2023 का दादा साहेब फाल्के सम्मान मिला. शाहरूख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता.

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को 2023 का दादा साहेब फाल्के सम्मान मिला. शाहरूख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Mohanlal receives Dadasaheb Phalke award

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. (Screengrab : YT)

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) को 2023 का दादा साहेब फाल्के सम्मान मिला. यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) द्वारा उन्हें प्रदान किया गया. इस दौरान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘Jawan’ और विक्रांत मास्से को उनकी फिल्म ‘12th Fail’ के लिए दिया गया. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान रानी मुखर्जी को उनकी हिंदी फिल्म ‘Mrs. Chatterjee v/s Norway’ के लिए दिया गया. नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. जिसमें केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे.

क्या है दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

भारत सरकार ने भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के योगदान को यादगार बनाने के लिए 1969 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत की थी. फाल्के ने साल 1913 में भारत की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (Raja Harishchandra) डायरेक्ट की थी. इस पुरस्कार को भारत में ‘उल्लेखनीय योगदान और विकास’ के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और हर साल ऐसे शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयां दी हैं. पहला अवॉर्ड 1969 में देविका रानी को दिया गया था और अब 2023 का सम्मान मशहूर मलयालम अभिनेता मोहनलाल को दिया जा रहा है. पुरस्कार में स्वर्ण कमल (Golden Lotus) मेडल, शॉल और 10 लाख रुपये की नकद राशि शामिल होती है.

Advertisment

Also read : नवरात्रि में उज्ज्वला योजना को मिला विस्तार, फ्री में बटेंगे 25 लाख नए गैस कनेक्शन, कौन उठा सकेगा फायदा?

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल से पहले कई दिग्गज कलाकारों को उनके अद्भुत योगदान के लिए भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिल चुका है. बीते कुछ वर्षों में मिथुन चक्रवर्ती (2022), वहीदा रहमान (2021), आशा पारेख (2020), रजनीकांत (2019), अमिताभ बच्चन (2018), विनोद खन्ना (2017), के. विश्वनाथ (2016), मनोज कुमार (2015), शशि कपूर (2014), गुलजार (2013) और प्राण (2012) जैसे नामचीन कलाकार इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जा चुके हैं. इसके पहले भी सुमित्रा चटर्जी, लता मंगेशकर, राज कपूर, दिलीप कुमार, आशा भोसले, यश चोपड़ा, सत्यजित रे और पृथ्वीराज कपूर जैसी महान हस्तियों को यह सम्मान दिया गया था, जो भारतीय सिनेमा में उनके जीवनभर के योगदान की मान्यता है.

Also read : Insurance : कार या बाइक में मामूली नुकसान होने पर इंश्योरेंस क्लेम करें या खुद कराएं रिपेयर?

किसे मिला पहला और आखिरी दादा साहेब फाल्के सम्मान

साल - शख्सियत

2022 - मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)

2021 - वहीदा रहमान (Waheeda Rehman)

2020 – आशा पारेख (Asha Parekh)

2019 – रजनीकांत (Rajinikanth)

2018 – अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

2017 – विनोद खन्ना (Vinod Khanna)

2016 – के विश्वनाथ (K Viswanath)

2015 – मनोज कुमार (Manoj Kumar)

2014 – शशि कपूर (Shashi Kapoor)

2013 – गुलज़ार (Gulzar)

2012 – प्रण (Pran)

2011 – सुमित्रा चटर्जी (Soumitra Chatterjee)

2010 – के बालाचंदर (K Balachander)

2009 – डी रमणaidu (D Ramanaidu)

2008 – वी के मूर्ति (V K Murthy)

2007 – मन्ना डे (Manna Dey)

2006 – तपन सिन्हा (Tapan Sinha)

2005 – श्याम बेनेगल (Shyam Benegal)

2004 – अदूर गोपालकृष्णन (Adoor Gopalakrishnan)

2003 – मृणाल सेन (Mrinal Sen)

2002 – देव आनंद (Dev Anand)

2001 – यश चोपड़ा (Yash Chopra)

2000 – आशा भोसले (Asha Bhosle)

1999 – हृषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukerjee)

1998 – बी. आर. चोपड़ा (B. R. Chopra)

1997 – कवि प्रदीप (Kavi Pradeep)

1996 – शिवाजी गणेशन (Shivaji Ganesan)

1995 – डॉ. राजकुमार (Dr. Rajkumar)

1994 – दिलीप कुमार (Dilip Kumar)

1993 – मजरूह सुलतानपुरी (Majrooh Sultan Puri)

1992 – डॉ. भूपेन हज़ारिका (Dr. Bhupen Hazarika)

1991 – बी. जी. पेंडहारकर (B. G. Pendharkar)

1990 – ए. नागेश्वर राव (A. Nageswar Rao)

1989 – लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

1988 – अशोक कुमार (Ashok Kumar)

1987 – राज कपूर (Raj Kapoor)

1986 – बी. नागी रेड्डी (B. Nagi Reddy)

1985 – व. शंताराम (V. Shantaram)

1984 – सत्यजित रे (Satyajit Ray)

1983 – दुर्गा खोते (Durga Khote)

1982 – एल. वी. प्रसाद (L. V. Prasad)

1981 – नौशाद अली (Naushad Ali)

1980 – पी. जयराज (P. Jairaj)

1979 – सोहराब मोदी (Sohrab Modi)

1978 – आर. सी. बोरेल (R. C. Boral)

1977 – नितिन बोस (Nitin Bose)

1976 – कानन देवी (Kanan Devi)

1975 – धीरन गांगुली (Dhiren Ganguly)

1974 – बी. एन. रेड्डी (B. N. Reddy)

1973 – सुलोचना (रूबी मायर्स) (Sulochana / Ruby Myers)

1972 – पंकज मुल्लिक (Pankaj Mullick)

1971 – पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor)

1970 – बी. एन. सिरकार (B. N. Sircar)

1969 – देविका रानी रोएरिच (Devika Rani Roerich)

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022 Entertainment News Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022