/financial-express-hindi/media/media_files/BpjviIEFEpzUrenurqUQ.jpg)
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लोकसभा की 543 में से 293 सीटें हासिल हुई हैं. (Image: PTI)
PM Modi Cabinet ministers Full List and Portfolios: एनडीए गठबंधन के संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देश में नई सरकार का गठन हो गया है. नई कैबिनेट में पीएम मोदी के साथ 30 और नेताओं ने बतौर कैबिनेट मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है. इसके अलावा 5 नेताओं ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में और 36 ने बतौर राज्यमंत्री शपथ ली है. राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने रविवार 9 जून को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए एक भव्य समारोह में सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई. समारोह में दुनियाभर से आए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूद रहे.
73 साल के नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं. उनसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार यह पद संभाल चुके हैं. पीएम मोदी यूपी की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं. केंद्र में एनडीए गठबंधन की नई सरकार में शामिल सभीृ कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों की लिस्ट (Narendra Modi Cabinet Full List) नीचे दी गई है.
मोदी कैबिनेट 3.0 में कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट
नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
1. राजनाथ सिंह
2. अमित शाह
3. नितिन गडकरी
4. जेपी नड्डा
5. शिवराज सिंह चौहान
6. निर्मला सीतारमण
7. डॉ एस जयशंकर
8. मनोहर लाल
9. एचडी कुमारस्वामी
10. पीयूष गोयल
11. धर्मेंद्र प्रधान
12. जीतन राम मांझी
13. राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह
14. सर्बानंद सोनोवाल
15. डॉ विरेंद्र कुमार
16. राम मोहन नायडू
17. प्रल्हाद जोशी
18. गिरिराज सिंह
19. जुएल ओरांव
20. अश्विनी वैष्णव
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
22. भूपेंद्र यादव
23. गजेंद्र सिंह शेखावत
24. अन्नपूर्णा देवी
25. किरेन रिजिजू
26. हरदीप सिंह पुरी
27. डॉ मनसुख मांडविया
28. जी किशन रेड्डी
29. चिराग पासवान
30 सी आर पाटिल
मोदी कैबिनेट 3.0 में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट
1. राव इंद्रजीत सिंह
2. डॉ जितेंद्र सिंह
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. प्रताप राव जाधव
5. जयंत चौधरी
मोदी कैबिनेट 3.0 में राज्य मंत्रियों की पूरी लिस्ट
1. जितिन प्रसाद
2. श्रीपद यशो नाईक
3. पंकज चौधरी
4. कृष्णपाल गुर्जर
5. रामदास अठावले
6. रामनाथ ठाकुर
7. नित्यानंद राय
8. अनुप्रिया पटेल
9. वी सोमन्ना
10. डॉ चंद्र शेखर पेम्मासानी
11. एपी सिंह बघेल
12. शोभा करंदलजे
13. बीएल वर्मा
14. कीर्तिवर्धन सिंह
15. शांतनु ठाकुर
16. सुरेश गोपी
17. डॉ एल मुरुगन
18. अजय टम्टा
19. बंडी संजय कुमार
20. कमलेश पासवान
21. भागीरथ चौधरी
22. सतीश चंद्र दुबे
23. संजय सेठ
24. रवनीत सिंह बिट्टू
25. दुर्गादास उइके
26. रक्षा निखिल खडसे
27. सुमांता मजूमदार
28. सावित्री ठाकुर
29. तोखन साहू
30. राजभूषण चौधरी
31. श्रीभूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
32. हर्ष मल्होत्रा
33. नीमूबेन बमभानिया
34. मुरलीधर मोहोल
35. जॉर्ज कुरियन
36. पबित्रा मार्गेरिटा
लोकसभा की 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों मे हुए चुनाव में बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं. एनडीए में सहयोगी दल टीडीपी को 16, जदयू को 12, शिवसेना 7, लोजपा रामविलास 5, जनता दल (सेक्यूलर), राष्ट्रीय लोक दल, जन सेना पार्टी को 2-2 सीटें मिलीं हैं. इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), अपना दल (सोनेलाल), ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर), UPPL और असम गण परिषद ने एक-एक सीटें हासिल की हैं. इस तरह से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लोकसभा की 543 में से 293 सीटें हासिल हुई हैं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से 21 अधिक है. बहुमत का आंकड़ा पार करने पर एनडीए द्वारा चुने गए नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है. जबकि कांग्रेस पार्टी अपने दम पर 99 सीटें जीती हैं. कांग्रेस पार्टी की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के सीटों की संख्या 234 है. कुल 17 सीटों पर अन्य की जीत हुई है. इनमें 7 निर्दलीय शामिल हैं. रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के साथ ही देश में नई सरकार का गठन हो गया है.