/financial-express-hindi/media/media_files/nGcoF7zbFNWzYLWtLK9l.jpg)
PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony Live: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं. (Image: X/@NarendraModi)
Prime Minister Narendra Oath Taking Ceremony Live: नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने आज यानी रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उससे पहले पीएम मोदी ने दिन की शुरुआत नई दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करके की. उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में एनडीए गठबंधन के नेता के रूप में शपथ ली. इससे पहले भाजपा ने अपने पिछले दो कार्यकाल में अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार किया था.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की बैठक में इसी शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. इसके बाद नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता हैं. उनसे पहले महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनाव में लगातार तीन बार शानदार बहुमत हासिल करके प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.
Also read : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे : सभी 543 सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों की पूरी सूची
शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं सहित गणमान्य व्यक्तियों और विशेष अतिथियों भी शामिल हुए. हाल में खत्म हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी, लेकिन पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 543 में से 293 सीटें हासिल कीं. इस बार के आम चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं. निचले सदन यानी लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है. चुनावों में उम्मीद से कम प्रदर्शन के कारण, भाजपा की सीट संख्या 303 से घटकर 240 हो गई है, जिससे पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों, विशेष रूप से टीडीपी और जेडीयू पर सरकार बनाने के लिए निर्भर है जो एक दशक के बाद सिंगल पार्टी प्रभुत्व को समाप्त करते हुए केंद्र में गठबंधन सरकार की वापसी का संकेत है.
- Jun 09, 2024 21:51 IST
Cabinet ministers Full List and Portfolios: इन नेताओं ने ली केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ
1. जितिन प्रसाद
2. श्रीपद नाईक
3. पंकज चौधरी
4. कृष्णपाल गुर्जर
5. रामदास अठावले
6. रामनाथ ठाकुर
7. नित्यानंद राय
8. अनुप्रिया पटेल
9. वी सोमन्ना
10. डॉ चंद्र शेखर पेम्मासानी
11. एपी सिंह बघेल
12. शोभा करांदलाजे
13. बीएल वर्मा
15. कीर्तिवर्धन सिंह
16. शांतनु ठाकुर
17. सुरेश गोपी
18. डॉ एल मुरुगन
19. अजय टम्टा
20. बंडी संजय कुमार
21. कमलेश पासवान
22. भागीरथ चौधरी
23. सतीश चंद्र दुबे
24. संजय सेठ
25. रवनीत सिंह बिट्टू
26. दुर्गादास उइके
27. रक्षा निखिल खडसे
28. सुमांता मजूमदार
29. सावित्री ठाकुर
30. तोखन साहू
31. राजभूषण चौधरी
32. श्रीभूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
33. हर्ष मल्होत्रा
34. नीमूबेन बमभानिया
35. मुरलीधर मोहोल
36. जॉर्ज कुरियन
37. पबित्रा मार्गेरिटा
- Jun 09, 2024 20:46 IST
PM Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: इन नेताओं ने ली केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ
1. राव इंद्रजीत सिंह
2. डॉ जितेंद्र सिंह
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. प्रताप राव जाधव
5. जयंत चौधरी
- Jun 09, 2024 20:44 IST
PM Modi Cabinet ministers Full List and Portfolios: NDA सरकार में इन नेताओं को दिलाई गई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
1. राजनाथ सिंह
2. अमित शाह
3. नितिन गडकरी
4. जेपी नड्डा
5. शिवराज सिंह चौहान
6. निर्मला सीतारमण
7. डॉ एस जयशंकर
8. मनोहर लाल
9. एचडी कुमारस्वामी
10. पीयूष गोयल
11. धर्मेंद्र प्रधान
12. जीतन राम मांझी
13. राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह
14. सर्बानंद सोनोवाल
15. डॉ विरेंद्र कुमार
16. राम मोहन नायडू
17. प्रल्हाद जोशी
18. गिरिराज सिंह
19. जुएल ओरांव
20. अश्विनी वैष्णव
21. ज्योतिरादित्य सिंधिया
22. भूपेंद्र यादव
23. गजेंद्र सिंह शेखावत
24. अन्नपूर्णा देवी
25. किरेन रिजिजू
26. हरदीप सिंह पुरी
27. डॉ मनसुख मांडविया
28. जी किशन रेड्डी
29. चिराग पासवान
30 सी आर पाटिल
- Jun 09, 2024 20:15 IST
PM Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: मोदी मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री अबतक इन नेताओं ने ली शपथ
1- नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
2. अमित शाह
3. नितिन गडकरी
4. राजनाथ सिंह
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह चौहान
7. निर्मला सीतारमण
8. डॉ एस जयशंकर
9. मनोहर लाल
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतन राम मांझी
14. राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह
15. सर्बानंद सोनोवाल
16. डॉ विरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू
18. प्रल्हाद जोशी
19. गिरिराज सिंह
20. जुएल ओरांव
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
- Jun 09, 2024 20:03 IST
PM Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में किसे मिली जगह?
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में किन-किन नेताओं को जगह मिली है. इस लिंक की मदद से पूरी लिस्ट से देख सकते हैं. अब तक नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ एस जयशंकर, मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह जैसे कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं.
- Jun 09, 2024 18:19 IST
PM Narendra Modi Swearing in Ceremony Live: लेफ्ट के इन नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से इनकार
वामपंथी नेता सीताराम येचुरी और डी राजा ने कहा कि वे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ के जरिए पर अपना निमंत्रण पत्र पोस्ट किया और कहा कि वह समारोह में शामिल नहीं होंगी. ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति जी. आपके आमंत्रण के लिए धन्यवाद. मुझे खेद है कि चूंकि हम विपक्ष में बैठे लोग जनादेश खो चुके नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण की नैतिक वैधता को स्वीकार नहीं करते, इसलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल न होने का निर्णय लिया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को अपनी पार्टी के सांसदों की बैठक में कहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी.
- Jun 09, 2024 18:16 IST
PM Narendra Modi Swearing in Ceremony Live: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. करीबी सूत्रों के हवाले से पीटीआई-भाषा ने यह जानकारी दी है. खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह समारोह में शामिल होंगे. कोई अन्य विपक्षी नेता हालांकि मोदी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को अपनी पार्टी के सांसदों की बैठक में कहा था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी.
- Jun 09, 2024 17:18 IST
PM Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: मोदी मंत्रिमंडल में इन नेताओं को मिल सकती है जगह
अमित शाह
मनसुख मंडाविया
अश्विनी वैष्णव
निर्मला सीतारमण
पीयूष गोयल
जितेन्द्र सिंह
शिवराज सिंह चौहान
हरदीप सिंह पुरी
एच डी कुमारस्वामी
चिराग पासवान
नितिन गडकरी
राजनाथ सिंह
ज्योतिरादित्य सिंधिया
किरण रिजिजू
गिरिराज सिंह
जयंत चौधरी
अन्नामलाई
मनोहर लाल खट्टर
सुरेश गोपी
जीतन राम मांझी
रामनाथ ठाकुर
जी किशन रेड्डी
बंदी संजय
अर्जुन राम मेघवाल
प्रह्लाद जोशी
चन्द्रशेखर चौधरी
चन्द्र शेखर पेम्मासानी
राम मोहन नायडू किंजरपु
रवनीत सिंह बिट्टू
जितिन प्रसाद
पंकज चौधरी
बी एल वर्मा
ललन सिंह
सोनोवाल
अनुप्रिया पटेल
प्रताप राव जाधव
अन्नपूर्णा देवी
रक्षा खडसे
शोभा करंदलाजे
कमलजीत सहरावत
राव इंद्रजीत सिंह
राम दास अठावले
हर्ष मल्होत्रा
- Jun 09, 2024 17:15 IST
PM Modi Oath Ceremony LIVE: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने पीएम मोदी साधा निशाना
पिछली बार केंद्र सरकार के पास स्पष्ट बहुमत थी लेकिन इस बार गठबंधन की सरकार है. कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि केंद्र में बनने जा रही नरेंद्र मोदी की सरकार को टीडीपी, जेडीयू और अन्य दलों से समर्थन लिया गया. जो काम उन्होंने पहले किया है और उनकी सोच है, वे शायद अब ऐसा न कर पाएं क्योंकि जो लोग उनका समर्थन कर रहे हैं वे अलग हैं और उनकी विचारधाराएं अलग हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अजय राय ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें इस बार भी सफलता नहीं मिल सकी.
- Jun 09, 2024 12:07 IST
PM Narendra Modi Swearing in Ceremony Live: शपथ ग्रहण से पहले देश में कैसी है तैयारी?
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रयागराज में एक विशेष आरती का आयोजन किया गया.
दिल्ली में प्रधानमंत्री पद के लिए एनडीए गठबंधन की ओर से चुने गए नेता नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर उनका अभिनंदन किया.
- Jun 09, 2024 11:58 IST
PM Narendra Modi Swearing in Ceremony Live: क्या शपथ समारोह में शामिल होगी कांग्रेस?
सूत्रों के हवाले से द इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सरकार की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए फोन आया, लेकिन पार्टी विपक्षी गठबंधन INDIA में सहयोगियों से बात करने के बाद इस पर फैसला लेगी.
2019 में, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने मोदी के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था.
- Jun 09, 2024 09:32 IST
PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में इन 7 देशों के नेता हो सकते हैं शामिल
1 -श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिनल विक्रमसिंघे
2 - बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
3 - मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू
4 - सेशल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ
5 - भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
6 - नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ’प्रचंड’
7 - मॉरीशस, राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन
- Jun 09, 2024 09:25 IST
PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: तीसरी बार पीएम पद की शपथ से पहले राजघाट पहुंचे मोदी, बापू को किया नमन
शपथ ग्रहण समारोह से पहले एनडीए गठबंधन के नेता नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया. शपथ ग्रहण समारोह आज शाम राष्ट्रपति भवन में होगा. राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम को होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथग्रहण समारोह में दुनियाभर से मेहमान पहुंचेंगे.
- Jun 09, 2024 09:22 IST
PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने से ममता बनर्जी का इनकार
शनिवार को तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह रविवार को नरेंद्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी. पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह आने वाली सरकार को शुभकामनाएं नहीं दे सकतीं.
नरेंद्र मोदी और अपने मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे.
- Jun 09, 2024 09:18 IST
PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण समारोह में दुनियाभर से ये नेता हो सकते हैं शामिल?
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शनिवार को समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे. इनके अलावा विदेशी नेताओं में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री श्री दाशो शेरिंग तोबगे के राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम को होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथग्रहण समारोह में पहुंचने की उम्मीद है.