/financial-express-hindi/media/media_files/LPEWdhlN5DbEPg0MSTUu.jpg)
First ever Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से 2 नई अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. (Image: YT/NarendraModi/Screenshot)
PM Narendra Modi flags off first-ever Amrit Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में नए सिरे से विकसित किए गए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने दो नई अमृत भारत और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अमृत भारत एक्सप्रेस देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नई श्रेणी है. 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च होने के साथ ही देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की बढ़कर 41 हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर शनिवार सुबह यहां पहुंचे. वह अयोध्या हवाई अड्डे से एक रोड शो करते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे.
अयोध्या रेलवे स्टेशन के पहले फेज पर खर्च हुए 240 करोड़
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में पहचाने जाने वाला तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, अमानती सामान घर, बाल देखभाल कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. बयान के अनुसार, स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा.
Also Read: भारतीय बाजार में स्मॉलकैप और मिडकैप का जलवा, एक साल में 50% से ज्यादा की रैली
देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने देश की पहली अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अमृत भारत एक्सप्रेस देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की नई श्रेणी है. अमृत भारत ट्रेन एक ‘एलएचबी पुश-पुल’ ट्रेन है जिसमें गैर वातानुकूलित बोगियां हैं. इसमें रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं. पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों- दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई.
Also Read: जवान से लेकर द केरल स्टोरी तक, 2023 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट
पीएम मोदी 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या धाम रेल स्टेशन से छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इसी के साथ अब देश भर कुल 41 वंदे भारत ट्रेनें हो गई. नीचे पहली से लेकर 41वीं वंदे भारत ट्रेन और उनके लॉन्च होने की तारीख देख सकते हैं
देश में कुल कितनी वंदे भारत ट्रेनें दे रही हैं सेवाएं
1. नई दिल्ली-वाराणसी - 15 फरवरी, 2019
2. नई दिल्ली-कटरा- तीन अक्टूबर, 2019
3. गांधी नगर-मुंबई- 30 सितंबर, 2022
4. नई दिल्ली-अंब अदौरा- 13 अक्टूबर, 2022
5. मैसूरू-चेन्नई- 11 नवंबर, 2022
6. नागपुर-बिलासपुर- 11 दिसंबर, 2022
7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी- 30 दिसंबर, 2022
8. सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम -15 जनवरी, 2023
9. मुंबई-सोलापुर - 10 फरवरी, 2023
10. मुंबई-शिरडी-10 फरवरी, 2023
11. दिल्ली-भोपाल-01 अप्रैल, 2023
12. दिल्ली-अजमेर-12 अप्रैल, 2023
13. सिकंदराबाद-तिरुपति-08 अप्रैल, 2023
14. चेन्नई-कोयंबटूर-08 अप्रैल, 2023
15. तिरुवनंतपुरम-कासरगोड-25 अप्रैल, 2023
16. हावड़ा-पुरी- 18 मई, 2023
17. आनंद विहार-देहरादून - 25 मई, 2023
18. न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी - 29 मई, 2023
19. मुंबई-मडगांव - 27 जून, 2023
20. पटना-रांची - 27 जून, 2023
21. बेंगलुरु-धारवाड़ - 27 जून, 2023
22. रानी कमलापति-जबलपुर - 27 जून, 2023
23. इंदौर-भोपाल- 27 जून, 2023
24. जोधपुर-साबरमती - 7 जुलाई, 2023
25. गोरखपुर-लखनऊ - 7 जुलाई, 2023
26. चेन्नई-विजयवाड़ा - 24 सितंबर, 2023
27. हावड़ा-पटना - 24 सितंबर, 2023
28. काचेगुड़ा-यशवंतपुर - 24 सितंबर, 2023
29. चेन्नई-तिरुनेलवेली - 24 सितंबर, 2023
30. उदयपुर-जयपुर - 24 सितंबर, 2023
31. राउरकेला-पुरी - 24 सितंबर, 2023
32. कासरगोड-तिरुवनंतपुरम - 24 सितंबर, 2023
33. हावड़ा-रांची - 24 सितंबर, 2023
34. अहमदाबाद-जामनगर - 24 सितंबर, 2023
35. वाराणसी-नई दिल्ली - 18 दिसंबर, 2023
36. अयोध्या-आनंद बिहार टर्मिनल (एनआर) - 30 दिसंबर, 2023
37. कोयम्बटूर-बेंगलुरु (एसआर) - 30 दिसंबर, 2023
38. मंगलुरु-मडगांव (एसआर) - 30 दिसंबर, 2023
39. जालना-मुबंई (एससीआर) - 30 दिसंबर, 2023
40. श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली (एनआर) - 30 दिसंबर, 2023
41. अमृतसर-दिल्ली (एनआर) - 30 दिसंबर, 2023