scorecardresearch

Republic Day 2024 Live Updates: कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति और देश की सांस्कृतिक विरासत, वायुसेना के करतब के साथ परेड का समापन

India Republic Day 2024 Parade Live Updates: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार का थीम है 'विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका है. रिपब्लिक डे परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला मैदान की ओर बढ़ेगी.

India Republic Day 2024 Parade Live Updates: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार का थीम है 'विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका है. रिपब्लिक डे परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला मैदान की ओर बढ़ेगी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
75th Republic Day 2024 Parade Live

सुरक्षा के लिहाज से कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किए गए हैं. (Image/@narendramodi)

Republic Day 2024, 26 January Live Updates: भारत आज यानी शुक्रवार 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है. दिल्ली के कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जााना है, जिसमें 'विकासशील भारत' और 'भारत – लोकतंत्र की जननी' की थीम होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के हिस्से के रूप में जयपुर पहुंचे हैं और गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए तैयार हैं. रिपब्लिक डे परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ होते हुए लाल किला मैदान की ओर बढ़ेगी.

इस खास अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं और 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी पूरे शहर में तैनात हैं. सुरक्षा के लिहाज से कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किए गए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह पर मिनट-दर-मिनट अपडेट के लिए यहां बने रहें.

  • Jan 26, 2024 12:45 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: रिपब्लिक डे परेड का हुआ समापन

    रिपब्लिक डे परेड का समापन हो गया है. परेड के बाद कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रस्थान कर रहे हैं.



  • Jan 26, 2024 12:41 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: यूपी की झाकी का विजुअल

    गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' पर आधारित है. झांकी के सामने बालक राम यानी रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के रूप को प्रदर्शित करता है.



  • Advertisment
  • Jan 26, 2024 11:49 IST

    Republic Day Parade 2024 Live: गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी का विजुअल

    गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी आदिवासी समुदायों में प्राचीन काल से मौजूद लोकतांत्रिक चेतना और पारंपरिक लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाती है. झांकी को पारंपरिक कला और शिल्प को दर्शाने के लिए "घंटी-धातु और टेराकोटा कलाकृतियों" से सजाया गया है.



  • Jan 26, 2024 11:45 IST

    Republic Day Parade 2024 Live: मणिपुर की झाकी का विजुअल

    गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर निकली झाकी में मणिपुर की ओर से 500 साल पुराने बाजार 'इमा कीथल' को दिखाया गया है. पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया का एकमात्र बाजार है जिसमें नारी शक्ति की झलक नजर आती है.

     



  • Jan 26, 2024 11:38 IST

    Republic Day Parade 2024 Live: वायु सेना के महिला टुकड़ी की विजुअल

    स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी में स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतिभा अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट किरीट रोहिल भी शामिल हुईं. 



  • Jan 26, 2024 11:35 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: भारतीय नौसेना की झांकी में दिखी नारी शक्ति' और 'आत्मनिर्भरता पर जोर

    भारतीय नौसेना की झांकी में 'नारी शक्ति' और 'आत्मनिर्भरता' के विषयों पर प्रकाश डाला गया है, विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और नौसेना के जहाज दिल्ली, कोलकाता और शिवालिक और कलावरी श्रेणी की पनडुब्बी को भी दिखाया गया है.



  • Jan 26, 2024 11:30 IST

    कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्च करने उतरी तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी

    तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया. कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए मेजर सृष्टि खुल्लर के नेतृत्व में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की एक महिला टुकड़ी --- आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अम्बा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्ज लेफ्टिनेंट कंचना, भारतीय वायु सेना से फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया के साथ शामिल हुईं.

     



  • Jan 26, 2024 11:01 IST

    Republic Day Parade 2024 Live: कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू, यहां देखें

    दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड 'आह्वान' के साथ शुरू हुई. परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई. यहां गणतंत्र दिवस की परेड लाइव देख सकते हैं.



  • Jan 26, 2024 10:27 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: यहां देखें रिपब्लिक डे परेड

    रिपब्लिक डे परेड कुछ ही मिनट में विजय चौक से शुरू होने वाली है. इस लिंक की मदद से परेड लाइव देख सकते हैं.



  • Jan 26, 2024 10:03 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: गुजरात के राज्यपाल ने जूनागढ़ में फहराया तिंरगा

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जूनागढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे.



  • Jan 26, 2024 10:00 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: केंद्रीय रक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को मिठाई भी बांटी.



  • Jan 26, 2024 09:59 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: चित्रकूट में रामायण मेला आयोजित करेगी एमपी सरकार

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है. यहां हर साल 'रामायण मेला' भी आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लाभार्थियों को अयोध्या की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी.



  • Jan 26, 2024 09:55 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: लोकसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर कही ये बात

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, "...आज हम सबको गर्व है कि भारत का संविधान क्षमता, न्याय, समानता की भावना के साथ हमारे मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है...मैं देशवासियों से आह्वान करना चाहता हूं कि इस 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम अपने कर्तव्य को निभाते हुए भारत के नवनिर्माण में और विकसित भारत बनाने में अपने संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ें...."



  • Jan 26, 2024 09:52 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम योगी ने कही ये बात

    75वें गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है. यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुद को आज की व्यवस्था को अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था. भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा.

     

     



  • Jan 26, 2024 09:52 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम योगी ने कही ये बात

    75वें गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है. यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुद को आज की व्यवस्था को अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था. भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा.

     

     



  • Jan 26, 2024 09:50 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: लोकसभा अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 09:48 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: उत्तराखंड के सीएम धामी ने फहराया तिरंगा

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल बाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 09:47 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: यूपी के सीएम योगी ने फहराया तिरंगा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 09:46 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 09:44 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणतंत्र दिवस पर मुंबई में अपने आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 09:42 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: समारोह में शामिल हुए मणिपुर के सीएम और राज्यपाल

    मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया.



  • Jan 26, 2024 09:31 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: परेड में इन 16 राज्यों नजर आएंगी झाकियां

    गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं.



  • Jan 26, 2024 09:26 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: बिहार के डिप्टी सीएम ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.



  • Jan 26, 2024 09:24 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.



  • Jan 26, 2024 09:21 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: कांग्रेस पार्टी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    कांग्रेस ने सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी. पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) के जरिए कहा - भारत का संविधान, प्राचीन भारतीय सभ्यता में निहित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मूल्यों पर आधारित है. न्याय, मर्यादा, समता और समभाव के हमारे मूल्य इसके मज़बूत स्तंभ हैं, और यही आज़ादी के बाद हमारे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के मानक भी बने. कांग्रेस ने कहा कि हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार समान रूप से दिया. परन्तु, आज इन अधिकारों पर सरकार के द्वारा ही हमला हो रहा है. देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने कहा कि साल 2024, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है. ये साल तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाएंगे या हम फिर उसी दौर में पहुंच जाएंगे जहां हर एक व्यक्ति समान नहीं होगा; उनके अधिकार समान नहीं होंगे. कांग्रेस पार्टी ने इन मूल्यों को बचाने के लिए और सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है. न्याय के पांच स्तंभ — युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय. सभी को सशक्त करेंगे और सभी के अधिकारों की रक्षा करेंगे. आइए, इस गणतंत्र दिवस पर आज मिलकर न्याय के इस मिशन से जुड़ने का प्रण लें. तभी हम अपने युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे. इसी में संविधान की जीत होगी - इसी में भारत की जीत होगी. जय हिंद.



  • Jan 26, 2024 09:10 IST

    Republic Day Parade 2024 Updates: केंद्रीय रक्षा मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का उनसे आह्वान किया. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करें। जय हिन्द!’’ भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नयी दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है. भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ. इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था.



  • Jan 26, 2024 09:05 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: ओडिशा के राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर में तिरंगा फहराया. इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद हैं.



  • Jan 26, 2024 08:50 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: तमिलनाडु के राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

    तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि ने गणतंत्र दिवस के मौके पर चेन्नई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद हैं.



  • Jan 26, 2024 08:46 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया.



  • Jan 26, 2024 08:42 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: तेलंगाना की राज्यपाल फहराया तिरंगा

    तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया. समारोह में सीएम रेवंत रेड्डी भी मौजूद हैं.



  • Jan 26, 2024 08:39 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सिकंदराबाद में सेना परेड ग्राउंड वीरुला सैनिक स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

     



  • Jan 26, 2024 08:38 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: नागपुर में मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 08:34 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर है सुरक्षाकर्मियों की नजर

    दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इस लिहाज से पूरे शहर में 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी और जवान तैनात हैं.



  • Jan 26, 2024 08:30 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

    राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2024 08:29 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: कर्तव्य पथ पर परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी करेंगी मार्च

    गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहली बार सेना, नौसेना और वायु सेना की त्रि-सेवा महिलाओं की एक टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी.  सबसे पहले परेड में भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकार शामिल होंगी. भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट में लगभग 15 महिला पायलट शामिल होंगी, जो 'नारी शक्ति' या महिला शक्ति का प्रतीक हैं. विशेष रूप से, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में विशेष रूप से महिला कर्मी शामिल होंगी. यह ऐतिहासिक समावेश भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में लैंगिक समावेशिता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.



  • Jan 26, 2024 08:20 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री, आज कौन फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज?

    26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ध्वज फहराते हैं जबकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि गणतंत्र दिवस, संविधान से जुड़ा दिन है. जब देश गणतंत्र हुआ था. जिसके प्रमुख राष्ट्रपति होते हैं. इसलिए गणतंत्र दिवस पर झंडे को फहराने का काम राष्ट्रपति करते हैं. जबकि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. इसमें एक दिलचस्प तथ्य ये भी है कि पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में कोई राष्ट्रपति नहीं था. इसलिए, झंडा फहराया था भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने. जबकि दूसरे गणतंत्र दिवस पर ये गौरव हासिल हुआ था देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को.

    भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराएंगे, बल्कि आज के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झंडा फहराएंगी.



  • Jan 26, 2024 08:10 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: राष्ट्रपति मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर देशवासियों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) के जरिए उन्होंने कहा कि आइए हम सभी हर तरह से राष्ट्र और साथी नागरिकों की सेवा करने के लिए खुद को समर्पित करें. इस प्रयास में आप सभी को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं.



  • Jan 26, 2024 08:02 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 2024 गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) के जरिए उन्होंने कहा कि देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!



  • Jan 26, 2024 07:58 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचे लोग

    आज गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लोग कर्तव्य पथ पहुंचे.

     



  • Jan 26, 2024 07:55 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: अपने करीबियों और परिजनों को दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    अपने करीबियों, परिजनों दोस्तों को इन इमेजेज और मैसेजेज के जरिए 75वें गणतंत्र दिवस का शुभकामनाएं दें. अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.



  • Jan 26, 2024 07:50 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: दिल्ली मेट्रो अपडेट

    75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू हो गईं.



  • Jan 26, 2024 07:49 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: मुख्य अतिथि हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे. वर्षों से, भारत के गणतंत्र दिवस को विभिन्न वैश्विक नेताओं की उपस्थिति से सम्मानित किया गया है, उनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं.



  • Jan 26, 2024 07:47 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

    गणतंत्र दिवस परेड सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से शुरू होगी और लालकिला मैदान की ओर जाएगी. इसके साथ ही इस शुभ अवसर को चिह्नित करने के लिए सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में एक महत्वपूर्ण समारोह होगा. दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों को लेकर एडवाइजरी जारी की है. गणतंत्र दिवस परेड मार्ग पर व्यापक यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध लागू हैं. एडवाइजरी के मुताबिक परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर और लाल किला पहुंचेगी.



  • Jan 26, 2024 07:42 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: 26 जनवरी को क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस

    भारत को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन 3 साल बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया. इसी दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. आखिर संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन क्यों चुना गया. 

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दिसंबर 1929 में लाहौर अधिवेशन में ऐतिहासिक ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित किया था. जबकि 26 जनवरी, 1930 के दिन ही देश को पूर्ण स्वराज घोषित किया था. 26 जनवरी की तारीख के महत्व को बरकरार रखने के लिए इसी दिन साल 1950 में संविधान लागू किया गया, जिसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया.



  • Jan 26, 2024 07:35 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: कब और कहां देखें गणतंत्र दिवस परेड

    गणतंत्र दिवस परेड 2024 का सीधा प्रसारण भारत के दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर किया जाएगा. यह प्रसारण 26 जनवरी, 2024 को सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा. इसके अलावा, ये चैनल गणतंत्र दिवस कमेंट्री के लिए लाइव साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन की पेशकश करेंगे.



  • Jan 26, 2024 07:33 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: गणतंत्र दिवस समारोह का शेड्यूल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 8 बजे कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली है, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की यात्रा के साथ समारोह की शुरुआत करेंगे, जहां वह पुष्पांजलि अर्पित करके शहीद नायकों का सम्मान करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद, राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दोनों राष्ट्रपति 'पारंपरिक बग्गी' में पहुंचेंगे, यह प्रथा 40 वर्षों के अंतराल के बाद इस साल फिर शुरू की जा रही है.



  • Jan 26, 2024 07:27 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: परेड, झंडा फहराने और भाषण का समय

    राष्ट्रीय ध्वज को स्वदेशी 105-एमएम भारतीय फील्ड गन का उपयोग करके एक सिंक्रनाइज़ 21-बंदूक सलामी के साथ फहराया जाएगा. इसके बाद, चार एमआई-17 हेलीकॉप्टर पुष्पवर्षा करेंगे और 100 से अधिक महिला कलाकारों की विशेषता वाले 'आवाहन' (Aavaahan) नामक एक बैंड की प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी. राष्ट्रपति मुर्मू आधिकारिक तौर पर परेड की शुरुआत करेंगी, जिसकी देखरेख दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भावनीश कुमार करेंगे.



  • Jan 26, 2024 07:22 IST

    Republic Day 2024 Live Updates: गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    नमस्कार, गणतंत्र दिवस पर इस विशेष ब्लॉग में आपका स्वागत है. दिन भर घटना के सभी नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें. देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में भारत का नेतृत्व करेंगी.



Republic Day