/financial-express-hindi/media/media_files/OTCkouPOdU207co6o1Wr.jpg)
Highest FD Rates: एफडी पर कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, बैंकों की लिस्ट यहां चेक करें. (Image: Pixabay)
Best Bank Fixed Deposit Interest Rates in August: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) लोगों के बीच सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो अपनी सेविंग पर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. हालांकि कई बार एफडी में निवेश को लेकर लोगों के बीच उपयुक्त बैंक का चयन करना मुश्किल भरा हो जाता है. वहीं कुछ लोग FD में निवेश करने के लिए अपने मौजूदा बैंकों को चुनते हैं, लेकिन जो लोग एफडी पर अधिक रिटर्न की चाह रखते हैं उन्हें बैंक का चयन करते समय समझदारी दिखाने की जरूरत है.
बैंक एफडी में अपनी गाढ़ी कमाई रखने का फैसला करने से पहले ब्याज दर, टेन्योर, निवेश की सुरक्षा और इमरजेंसी जैसी स्थिति में जरूरत पड़ने पर फंड का आसानी इंतजाम करने जैसे तमाम पहलुओं को समझ लेना जरूरी होता है. बैंक एफडी में पैसा रखने के फैसले में मदद के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं.
FD ब्याज दर
आम तौर पर छोटे वित्तीय संस्थान अपने बड़े समकक्षों की तुलना में एफडी पर अधिक ब्याज ऑफर करते हैं, क्योंकि वे ज्यादा डिपॉजिट जुटाने को प्राथमिकता देते हैं. बैंक एफडी में पैसा रखने की सोच रहे निवेशकों को निवेश से पहले विभिन्न बैंकों के ब्याज दरों का आकलन करना चाहिए. साथ ही यह भी पता लगाना चाहिए कि क्या किसी छोटे बैंक की उच्च दर संबंधित जोखिमों को उचित ठहराती है.
सिक्योरिटी
फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते समय एक महत्वपूर्ण विचार आपके निवेश की सुरक्षा है. आम तौर पर, बड़े बैंकों को उनके बड़े आकार और वित्तीय स्थिरता के कारण छोटे बैंकों की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है. ये बड़े संस्थान छोटे बैंकों की तुलना में आर्थिक मंदी और वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से सुसज्जित हैं.
व्यक्तिगत प्राथमिकताएं
आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताएं और वित्तीय उद्देश्य आपके निर्णय लेने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेंगे. यदि आप किसी बड़े वित्तीय संस्थान द्वारा दी जाने वाली सुविधा और पहुंच को प्राथमिकता देते हैं, तो आप किसी बड़े बैंक में निवेश करना चुन सकते हैं. इसके विपरीत, यदि आपका उद्देश्य स्थानीय उद्यमों का समर्थन करना है या किसी छोटे बैंक के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाए रखना है, तो आप किसी छोटे बैंक में निवेश करना चुन सकते हैं.
अंततः, इस बारे में कोई निश्चित उत्तर नहीं है कि किसी को एफडी के लिए छोटे या बड़े बैंकों में निवेश करना चाहिए या नहीं. निर्णय लेने से पहले ब्याज दरों, सुरक्षा और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं जैसे कारकों पर विचार करना जरूरी है. अपने वित्तीय लक्ष्यों और प्राथमिकताओं के हिसाब से बैंक का चयन करना जरूरी है.
एफडी पर बेहतर रिटर्न मिल जाता है. इसमें अच्छी कमाई के साथ निवेशकों का पैसा भी सुरक्षित रहता है. अगर आप अपनी जमा-पूजी बैंक एफडी में रखकर अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो उससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि किस बैंक में एफडी पर सबसे अधिक रिटर्न मिल रहा है. आपकी सहूलियत के लिए यहां तमाम सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक के एफडी स्कीम की डिटेल दी गई है.
कहां कितना मिल रहा ब्याज
लिस्ट में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक सहित तमाम बैंक शामिल हैं, जो एफडी में पैसे लागने पर आम लोगों को 9% तक रिटर्न दे रहे हैं. इन दरों का मूल्यांकन करके, आप अपनी जरूरतों और विभिन्न कारकों के आधार पर उपयुक्त बैंक के एफडी स्कीम में पैसे रख सकते हैं.
बैंक एफडी दर | |||||
बैंक का नाम | सालाना ब्याज दर | ||||
कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज | 1 साल की एफडी दर (%) | 3 साल की एफडी दर (%) | 5 साल की एफडी दर (%) | ||
ब्याज (%) | टेन्योर | ||||
स्मॉल फाइनेंस बैंक | |||||
AU Small Finance Bank | 8 | 18 months | 7.25 | 7.5 | 7.25 |
Equitas Small Finance Bank | 8.5 | 444 days | 8.2 | 8 | 7.25 |
ESAF Small Finance Bank | 8.25 | 2 years to less than 3 years | 6 | 6.75 | 6.25 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 365 days to 1095 days | 8.25 | 8.25 | 7.25 |
NorthEast Small Finance Bank | 9 | 546 days to 1111 days | 7 | 9 | 6.25 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.65 | 2 years 2 days | 6.85 | 8.6 | 8.25 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 12 months | 8.25 | 7.2 | 7.2 |
Unity Small Finance Bank | 9 | 1001 days | 7.85 | 8.15 | 8.15 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.5 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8 | 8.5 | 7.75 |
प्राइवेट बैंक | |||||
Axis Bank | 7.2 | 17 months to less than 18 months | 6.7 | 7.1 | 7 |
Bandhan Bank | 8 | 1 year 9 months | 7.25 | 7.25 | 5.85 |
City Union Bank | 7.25 | 400 days | 7 | 6.5 | 6.25 |
CSB Bank | 7.75 | 401 days | 5 | 5.75 | 5.75 |
DBS Bank | 7.5 | 376 days to 540 days | 7 | 6.5 | 6.5 |
DCB Bank | 8.05 | 19 months to 20 months | 7.1 | 7.55 | 7.4 |
Federal Bank | 7.4 | 50 months ; 777 days | 6.8 | 7 | 6.6 |
HDFC Bank | 7.4 | 4 Year 7 Months (55 months) | 6.6 | 7 | 7 |
ICICI Bank | 7.25 | 15 months to 2 years | 6.7 | 7 | 7 |
IDFC First Bank | 7.75 | 500 days | 6.5 | 7.25 | 7 |
IndusInd Bank | 7.75 | 1 year to 2 years | 7.75 | 7.25 | 7.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7 | 1 year to less than 3 years | 7 | 6.5 | 6.5 |
Karur Vysya Bank | 7.6 | 760 days | 7 | 7 | 7 |
Karnataka Bank | 7.25 | 375 days | 7.1 | 6.5 | 6.5 |
Kotak Mahindra Bank | 7.4 | 390 days to less than 23 months | 7.1 | 7 | 6.2 |
RBL Bank | 8.1 | 500 days | 7.5 | 7.5 | 7.1 |
SBM Bank India | 8.25 | 3 years 2 days | 7.05 | 7.3 | 7.75 |
South Indian Bank | 7.25 | 400 Days | 6.7 | 6.7 | 6 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7.5 | 400 days | 7 | 6.5 | 6.5 |
YES Bank | 8 | 18 months | 7.25 | 7.25 | 7.25 |
सरकारी बैंक | |||||
Bank of Baroda | 7.25 | 399 days | 6.85 | 7.15 | 6.5 |
Bank of India | 7.3 | 666 days | 6.8 | 6.5 | 6 |
Bank of Maharashtra | 7.25 | 777 days | 6.75 | 6.5 | 6.5 |
Canara Bank | 7.25 | 444 days | 6.85 | 6.8 | 6.7 |
Central Bank of India | 7.3 | 444 days | 6.85 | 6.5 | 6.5 |
Indian Bank | 7.25 | 400 days - IND SUPER | 6.1 | 6.25 | 6.25 |
Indian Overseas Bank | 7.3 | 444 days | 6.9 | 6.5 | 6.5 |
Punjab National Bank | 7.25 | 400 days | 6.75 | 7 | 6.5 |
Punjab & Sind Bank | 7.3 | 666 days | 6.3 | 6 | 6 |
State Bank of India | 7.25 | 444 days | 6.8 | 6.75 | 6.5 |
Union Bank of India | 7.4 | 333 days | 6.8 | 6.7 | 6.5 |
Source: Paisabazaar.com | |||||
Interest rates as of 7 August 2024 |
(नोट : आपकी जानकारी के मकसद से पैसा बाजार डॉट कॉम ने संबंधित बैंकों की वेबसाइट से 7 अगस्त 2024 तक डेटा कलेक्ट कर यह लिस्ट तैयारी की है. बैंक समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में इस लिस्ट में शामिल किसी भी बैंक के एफडी में निवेश से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा में जाकर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
ऐसे खुलवा सकते हैं एफडी अकाउंट
आज के समय में एफडी अकाउंट खोलना काफी आसान है. निवेशक अपने नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर यह अकाउंट ओपन करना सकते हैं. इसके अलावा टेक फ्रेंडली लोग घर बैठे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से एफडी अकाउंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. निवेशकों को ये नसीहत दी जाती है कि वे उसी बैंक में अपना एफडी अकाउंट खुलवाएं जहां पहले से बैंक खाता है. इस विकल्प के जरिए प्रक्रिया और भी आसान हो सकती है. जिस बैंक में ग्राहक का अकाउंट पहले से ओपन हैं वहां लोगों को कम कागजी कार्रवाई से गुजरना होता है.