/financial-express-hindi/media/media_files/OTCkouPOdU207co6o1Wr.jpg)
तीन साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक रिटर्न, चेक करें लिस्ट. Photograph: (Freepik)
Highest Interest Rate on Fixed Deposits: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट में बदलाव किया है. आरबीआई ने करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है, जिससे यह 6.50% से घटकर 6.25% हो गया है. हफ्तेभर पहले आरबीआई द्वारा लिये गए फैसले के बाद संभावना जताई जा रही थी कि प्राइवेट और सरकारी कॉमर्शियल बैंक भी अपने बचत खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं.
इन बैंकों ने बदले अपने रेट्स
इस क्रम में प्राइवेट सेक्टर के एक बैंक RBL ने अपने बचत खाते में जमा पर दरें 25 बेसिस प्वॉइंट्स (bps) घटाने की घोषणा कर दी. बैंक में आज से नई दरें लागू हो चुकी है. इस बीच एफडी पर डीसीबी बैंक ने शुक्रवार से 65 बेसिस प्वॉइंट्स ब्याज दर घटाई है. प्राइवेट बैंक ने अधिकतम 3 करोड़ तक के एफडी पर दरों में कटौती की है. नई दरें बैंक में चुनिंदा टेन्योर वाल एफडी स्कीम पर लागू हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि एफडी रेट में कटौती का सिलसिला शुरू हो चुका है. आने वाले दिनों में कई और बैंक एफडी पर दरें कम करने की घोषणाएं कर सकतें है. हालांकि, अभी तक देश के कई प्रमुख बैंकों ने अपने डिपॉज़िट पर ब्याज दरें नहीं घटाई हैं. अगर आप अपनी सेविंग को एफडी में रखकर अच्छी कमाई चाहते हैं, तो ब्याज दरें कम होने की घोषणा से पहले यहां नीचे दिए गए बैंकों में कुछ पैसै लॉक करने पर विचार कर सकते हैं.
3 साल की एफडी पर कहां मिलेगा सबसे अधिक इंटरेस्ट रेट
आमतौर पर लंबी अवधि की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर बैंक अधिक रिटर्न और छोटी अवधि की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर कम ब्याज दर ऑफर करते हैं. यहां आपकी सहूलियत के लिए तीन साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की लिस्ट चेक सकते हैं.
3 साल की एफडी पर ब्याज दर | ||
बैंक का नाम | आम लोगों के लिए दर (%) | सीनियर सिटिजन के लिए दर (%) |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
AU Small Finance Bank | 7.50 | 8.00 |
Equitas Small Finance Bank | 8.00 | 8.50 |
ESAF Small Finance Bank | 6.75 | 7.25 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 9.00 | 9.00 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
Ujjivan Small Finance Bank | 7.20 | 7.70 |
Unity Small Finance Bank | 8.15 | 8.65 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.50 | 9.10 |
प्राइवेट बैंक | ||
Axis Bank | 7.10 | 7.60 |
Bandhan Bank | 7.25 | 7.75 |
City Union Bank | 6.50 | 6.75 |
CSB Bank | 5.75 | 6.25 |
DBS Bank | 6.5 | 7.00 |
DCB Bank | 7.50 | 8.00 |
Federal Bank | 7.10 | 7.60 |
HDFC Bank | 7.00 | 7.50 |
ICICI Bank | 7.00 | 7.50 |
IDFC FIRST Bank | 6.80 | 7.30 |
IndusInd Bank | 7.25 | 7.75 |
Jammu & Kashmir Bank | 6.75 | 7.25 |
Karur Vysya Bank | 7.00 | 7.40 |
Karnataka Bank | 6.50 | 7.00 |
Kotak Mahindra Bank | 7.00 | 7.60 |
RBL Bank | 7.50 | 8.00 |
SBM Bank India | 7.30 | 7.80 |
South Indian Bank | 6.70 | 7.20 |
Tamilnad Mercantile Bank | 6.50 | 7.00 |
YES Bank | 7.25 | 8.00 |
सरकारी बैंक | ||
Bank of Baroda | 7.15 | 7.65 |
Bank of India | 6.50 | 7.25 |
Bank of Maharashtra | 6.50 | 7.00 |
Canara Bank | 7.40 | 7.90 |
Central Bank of India | 7.00 | 7.50 |
Indian Bank | 6.25 | 6.75 |
Indian Overseas Bank | 6.50 | 7.00 |
Punjab National Bank | 7.00 | 7.50 |
Punjab & Sind Bank | 6.00 | 6.50 |
State Bank of India | 6.75 | 7.25 |
Union Bank of India | 6.70 | 7.20 |
(नोट : एफडी पर ब्याज दर से जुड़ी बैंकों की ये लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तय की गई है. इसमें 12 फरवरी 2025 तक के अपडेट शामिल हैं. यह आपकी जानकारी के लिए है. बैंक समय-समय पर अपने रेट्स में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि उपरोक्त लिस्ट में शामिल किसी भी बैंक की एफडी में पैसे लगाने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से ब्याज दर की पुष्टि कर लें.)