/financial-express-hindi/media/media_files/OTCkouPOdU207co6o1Wr.jpg)
बैंक एफडी निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प है. इसमें निवेशकों को एक निश्चित अवधि में तय दर से बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है. Photograph: (Freepik)
Highest Interest Rates on Fixed Deposit: एफडी में निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है और इसमें तय अवधि के लिए फिक्स रेट पर रिटर्न की गारंटी होती है. एफडी में रखे गए पैसों के बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता. अगर आप 3 साल की एफडी में पैसा लगाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इन दिनों कई बैंक 3 साल की एफडी पर सालाना 9.5 फीसदी तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. यहां कुछ बैंकों की लिस्ट है जो 3 साल की एफडी पर अच्छी दरें ऑफर कर रहे हैं.
कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न
तीन साल की एफडी पर कई बैंक अपने आम ग्राहकों और सीनियर सिटिजन को बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. इन बैंकों में प्राइवेट से लेकर स्मॉल फाइनेंस तक के बैंक शामिल हैं. एफडी पर फिक्स रेट से अच्छी कमाई का मौका दे रहे इन प्रमुख बैंकों के बारे में आइए एक-एक जानते हैं.
3 साल की बैंक एफडी रेट | ||
बैंक का नाम | आम लोगों के लिए ब्याज दर (%) | सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर (%) |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
AU Small Finance Bank | 7.50 | 8 |
Equitas Small Finance Bank | 8.00 | 8.5 |
ESAF Small Finance Bank | 6.75 | 7.25 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 9.00 | 9.5 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.60 | 9.1 |
Ujjivan Small Finance Bank | 7.20 | 7.7 |
Unity Small Finance Bank | 8.15 | 8.65 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.50 | 9.1 |
प्राइवेट बैंक | ||
Axis Bank | 7.10 | 7.6 |
Bandhan Bank | 7.25 | 7.75 |
City Union Bank | 6.50 | 6.75 |
CSB Bank | 5.75 | 6.25 |
DBS Bank | 6.50 | 7 |
DCB Bank | 7.55 | 8.05 |
Federal Bank | 7.10 | 7.6 |
HDFC Bank | 7.00 | 7.5 |
ICICI Bank | 7.00 | 7.5 |
IDFC First Bank | 6.80 | 7.3 |
IndusInd Bank | 7.25 | 7.75 |
Jammu & Kashmir Bank | 6.75 | 7.25 |
Karur Vysya Bank | 7.00 | 7.4 |
Karnataka Bank | 6.50 | 7 |
Kotak Mahindra Bank | 7.00 | 7.6 |
RBL Bank | 7.50 | 8 |
SBM Bank India | 7.30 | 7.8 |
South Indian Bank | 6.70 | 7.2 |
Tamilnad Mercantile Bank | 6.50 | 7 |
YES Bank | 7.25 | 8 |
सरकारी बैंक | ||
Bank of Baroda | 7.15 | 7.65 |
Bank of India | 6.50 | 7.25 |
Bank of Maharashtra | 6.50 | 7 |
Canara Bank | 7.40 | 7.9 |
Central Bank of India | 7.00 | 7.5 |
Indian Bank | 6.25 | 6.75 |
Indian Overseas Bank | 6.50 | 7 |
Punjab National Bank | 7.00 | 7.5 |
Punjab & Sind Bank | 6.00 | 6.5 |
State Bank of India | 6.75 | 7.25 |
Union Bank of India | 6.70 | 7.2 |
(नोट : यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है, जिसमें 22 जनवरी 2025 तक के अपडेट शामिल हैं. ध्यान रहे बैंक समय-समय पर अपने दरों में बदलाव करते रहते हैं ऐसे में निवेशकों किसी बैंक एफडी में पैसा लगाने से पहले दरों की सटीक जानकारी की पुष्टि संबंधित बैंक शाखा या उसकी आधिकारिक वेबसाइट से कर लेनी चाहिए.)
यहां हमने जिन बैंकों के एफडी रेट का जिक्र किया है वे अपने सीनियर सिटिजन को आम लोगों की तुलना समान अवधि वाली एफडी पर ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. आमतौर पर बैंक अपने आम ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटिजन एफडी पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज ऑफर करते हैं.