/financial-express-hindi/media/media_files/jFuKimwoUq8lgU48bLAF.jpg)
FD Rates: एफडी में निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है और उनके पास बेहतर रिटर्न हासिल करने का मौका भी होता है. (Image: FE File)
Best Fixed Deposit Rates, Highest FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी अकाउंट में निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है और इसमें गारंटीड रिटर्न का लाभ भी मिलता है. बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक विभिन्न टेन्योर वाले एफडी स्कीम ऑफर करते हैं. इसमें पैसा रखने का एक अहम लाभ ये है कि निवेशक अपने हिसाब से टेन्योर का चयन करता है. यानी एफडी में पैसा लगाने से पहले निवेशक के पास अपनी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप शर्तों का चयन करने का एफडी स्कीम चुनने का विकल्प होता है और ऐसा करके वह जरूरत पड़ने पर अपने पैसे का इस्तेमाल भी कर सकता है. इसके अलावा निवेशक के पास एफडी पर मिले ब्याज व अपना पैसा निकालने और जब भी अधिक ब्याज दर हासिल करने के मौका मिलें, उसे दोबारा निवेश करने का विकल्प होता है.
लघु और मध्यम अवधि की एफडी आमतौर पर कुछ हफ्तों से लेकर कुछ सालों तक चलती है. ये उनके लिए बेहतर निवेश विकल्प है जो बचत खाते की तुलना में बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं और जरूरत के वक्त अपने पैसे को इस्तेमाल कर सकें उसे प्राथमिकता देते हैं. निवेश से पहले लोगों को लघु और मध्यम अवधि वाली एफडी स्कीम के फायदों का पता लगाना और उचित कदम उठाना जरूरी है.
बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को लघु और मध्यम अवधि वाले एफडी पर निश्चित ब्याज दर ऑफर करते हैं जो आमतौर पर बचत खातों की तुलना में अधिक होती है लेकिन दीर्घकालिक एफडी की तुलना में कम होती है. एफडी पर मिले ब्याज को नियमित अंतराल पर वितरित किया जा सकता है या निवेशक की पसंद और बैंक की नीतियों के आधार पर एक साथ दिया जा सकता है.
कम अवधि वाले एफडी का एक अहम लाभ उनकी लिक्विडिटी है. निवेशकों के पास अपने पैसे को कम अवधि के लिए रखने का मौका होता है. यह सुविधा विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए लाभकारी है जो निकट भविष्य में फंड की जरूरत की संभावना देखते हैं.
एफडी में पैसा रहता है सुरक्षित
इसके अलावा, एफडी को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है, विशेष रूप से जब पैसा विश्वसनीय बैंकों में रखा जाता है. बैंकों में जमा एफडी पर सरकारी संस्था डीआईसीजीसी (DICGC) द्वारा इंश्योरेंस कवर मिलता है. यह इंश्योरेंस बैंक डिफॉल्ट होने की स्थिति में हर एक निवेशक को 5 लाख तक की एफडी और अन्य अकाउंट डिपॉजिट को कवर करता है, इस तरह से एफडी के साथ एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर होती है.
सेविंग पर अच्छी कमाई का मिलता है मौका
एफडी स्कीम में रिटर्न की गारंटी होती है, जो इसे बाजार से जुड़े निवेश विकल्प से अलग करती हैं. इन्ही सब खूबियों की वजह से अपनी सेविंग को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करने वाले निवेशकों के लिए ये एक लोकप्रिय विकल्प होती है. 2024 में, कम और मध्यम अवधि वाले एफडी के लिए ब्याज दरें बैंक और जमा की अवधि के आधार पर सालाना 4.5% से 8.49% तक हैं. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए, स्मॉल फाइनेंस बैंक अक्सर अपने बड़े समकक्षों की तुलना में अधिक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं.
अगर आपको कम अवधि में धन की जरूरत हो, तो ये एफडी आपको ब्याज के रूप कमाई करने के लिए विकल्प बन सकते हैं. कई बैंकों के कम अवधि वाले एफडी स्कीम पर लिक्विडिटी के साथ आते हैं. इन स्कीम में पैसे लगाकर निवेशक अपनी जरूरत के समय फंड इस्तेमाल कर पाते हैं. इसके अलावा अधिक रिटर्न हासिल करने का मौका होने पर लोग दोबारा निवेश कर सकते हैं.
नीचे लिस्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा,बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे 35 से अधिक बैंकों की एफडी ब्याज दरों की तुलना की गई है. इन डिटेल की समीक्षा करके उपयुक्त बैंक के स्कीम में पैसे लगाने का फैसला ले सकते हैं.
3 साल तक की एफडी पर कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न
बैंक का नाम | 1 साल तक की एफडी दर | 1 से 2 साल तक की एफडी दर | 2 से 3 तक की एफडी दर | |
Bank of Maharashtra | 6.9 | 7.15 | 7.25 | |
Bank of Baroda | 7.15 | 7.3 | 7.15 | |
Bank of India | 6 | 7.25 | 6.75 | |
Canara Bank | 6.25 | 7.25 | 6.85 | |
Central Bank of India | 6.25 | 7.45 | 6.5 | |
Indian Bank | 7.05 | 7.25 | 6.7 | |
Indian Overseas Bank | 5.75 | 7.3 | 6.8 | |
Punjab National Bank | 7.05 | 7.25 | 7 | |
Punjab & Sind Bank | 7.15 | 7.3 | 6.3 | |
State Bank of India | 6.5 | 7.25* | 7 | |
UCO Bank | 5.5 | 7.05 | 6.3 | |
Union Bank | 7.4 | 7.25 | 6.7 | |
Axis Bank | 6 | 7.2 | 7.1 | |
Bandhan Bank | 4.5 | 8 | 7.25 | |
Catholic Syrian | 7.25 | 7.75 | 7.1 | |
City Union Bank | 7.5 | 7 | 6.5 | |
DCB Bank | 7.25 | 8.05 | 7.55 | |
Dhanlaxmi Bank | 5 | 7.25 | 6.5 | |
Federal Bank | 6.5 | 7.35 | 7.4 | |
HDFC Bank | 6 | 7.25 | 7.35 | |
ICICI Bank | 6 | 7.25 | 7 | |
IDBI Bank | 7.05 | 7.35 | 7 | |
IDFC First Bank | 5.75 | 7.75 | 7.25 | |
IndusInd Bank | 6.5 | 7.75 | 7.25 | |
J & K Bank | 6.25 | 7 | 7 | |
Karnataka Bank | 6.75 | 7.5 | 6.5 | |
Kotak Bank | 7 | 7.4 | 7.15 | |
Karur Vysya Bank | 7.4 | 7.5 | 7.6 | |
RBL Bank | 6.05 | 8.1 | 7.5 | |
South Indian Bank | 5 | 7.25 | 7 | |
Tamilnad Mercantile Bank | 6 | 7.5 | 6.75 | |
TNSC Bank | 6.75 | 7.75 | 6.75 | |
Yes Bank | 6.35 | 8 | 7.25 | |
AU Small Finance Bank | 7.25 | 8 | 7.5 | |
Equitas Small Finance Bank | 6.25 | 8.5 | 8.25 | |
ESAF Small Finance Bank | 6 | 8.25 | 8.25 | |
Jana Small Finance Bank | 8 | 8.25 | 8.25 | |
Ujjivan Small Finance Bank | 7 | 8.25 | 7.75 |
(नोट: बैंकों की ये लिस्ट बैंक बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. एक साल से कम और 3 साल तक टेन्योर वाले एफडी पर मिल रही ब्याज दर से जुड़ी जानकारी संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से कलेक्ट की गई हैं. ये सभी अपडेट 6 सितंबर तक के हैं. लिस्ट में शामिल बैंक अपने 3 साल तक की एफडी पर ये ब्याज दर रहे हैं. निवेशक बैंक में 1 करोड़ रुपये से कम पैसे रखकर लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि बैंक समय-समय पर दरों में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में किसी बैंक के एफडी स्कीम में निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी शाखा पर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)