/financial-express-hindi/media/post_banners/IwpL27HuiC7yO9hlv25E.jpg)
Senior Citizen FD Rates: अपनी सेविंग पर न के बराबर रिस्क लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी काफी लोकप्रिय है. (Image: FE file)
Highest Interest Rates on Senior Citizen FD: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी लंबे समय से निवेशकों के बीच लोकप्रिय है. वरिष्ठ नागरिकों का ये पंसदीदा निवेश विकल्प है. रिटायरमेंट के बाद भी आमदनी होती रहे ऐसी चाहत रखने वाले 60 साल या उससे अधिक उम्र वालों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न हासिल करने का जरिया है. हालांकि, सीनियर सिटिजन एफडी में निवेश करने से पहले इस विकल्प की बारीकियों को समझ लेना जरूरी है. यहां इससे जुड़ी जानकारियां देख सकते हैं.
क्या है सीनियर सिटिजन एफडी?
सीनियर सिटिजन एफडी वे फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स हैं जो बैंक और वित्तीय संस्थान विशेष रूप से एक निश्चित आयु सीमा, आमतौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पेश करते हैं. सामान्य एफडी की तुलना में सीनियर सिटिजन एफडी पर ब्याज दरें अधिक होती हैं, यह निवेश विकल्प उन लोगों के लिए है जो रिटायर हो चुके या 60 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं और अपनी सेविंग पर रेगुलर और स्थिर आय चाहते हैं.
निवेश से पहले जान लें सीनियर सिटिजन एफडी के फायदे
सीनियर सिटिजन एफडी पर मिलता है अधिक ब्याज
आम लोगों की तुलना में सीनियर सिटिजन एफडी पर 0.25% से 0.75% तक अधिक ब्याज मिलता है. मिसाल के लिए नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NorthEast Small Finance Bank), यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) जैसे छोटे बैंक अपने आम ग्राहकों को एफडी पर इस महीने सालाना 9 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं. इन्हीं स्मॉल फाइनेंस बैंक में समान टेन्योर वाले सीनियर सिटिजन एफडी पर 0.5 फीसदी अधिक भी ब्याज भी ऑफर किए जा रहे हैं.
स्थिर रिटर्न
एफडी अपनी स्थिर और गारंटीड रिटर्न के लिए जाने जाते हैं. जिससे ये रिस्क से बचने वाले निवेशकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बन जाते हैं.
नियमित आय
कई वरिष्ठ नागरिक, विशेष रूप से रिटायरमेंट के बाद, एफडी के ब्याज को एक स्थिर आय स्रोत के रूप में मानते हैं. एफडी ब्याज भुगतान मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना हो सकते हैं, जो आपकी नकदी प्रवाह आवश्यकताओं के आधार पर लचीलापन प्रदान करते हैं.
टैक्स बेनिफिट
सीनियर सिटिजन आयकर अधिनियम की धारा 80TTB के तहत बैंक या पोस्ट ऑफिस के एफडी स्कीम में जमा राशि पर मिले ब्याज पर टैक्स डिडक्शन क्लेम के लिए पात्र होते हैं. इस तरह रिटायर हो चुके लोगों को पैसे की बचत करने में मदद मिलती है.
रिटायर या 60 साल की उम्र पूरी कर चुके निवेशक, जो अपनी सेविंग पर स्थिर आय चाहते हैं, तो वे वरिष्ठ नागरिक एफडी में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. अधिक ब्याज दर, टैक्स बेनिफिट जैसे तमाम कारकों पर विचार करके, वरिष्ठ नागरिक अपने एफडी निवेश को अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अनुकूलित कर सकते हैं. इस पर गारंटीड रिटर्म मिलता है और निवेश रकम भी सुरक्षित है. एफडी और अन्य निवेश विकल्प में अपनी सेविंग लगाकर पोर्टफोलियो डावर्सिफाई किया जा सकता है. ऐसा करके अधिक रिटर्न का लाभ भी लिया जा सकता है.
Also read : EPFO: प्राइवेट जॉब वालों को मिलेगी मिनिमम 9000 रुपये पेंशन? क्या है लेटेस्ट अपडेट
नीचे दी गई तालिका वरिष्ठ नागरिक एफडी की ब्याज दरों और लागू अवधि की तुलना करती है. आप अपनी वित्तीय लक्ष्यों और जरूरतों के अनुसार विभिन्न बैंकों के एफडी स्कीम और उसपर ब्याज दर की आपस में तुलना करके उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं.
बैंक का नाम | सीनियर सिटिजन एफडी पर सालाना ब्याज दर | ||||
सबसे अधिक कहां मिल रहा ब्याज | 1 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 3 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 5 साल की एफडी पर ब्याज (%) | ||
ब्याज (%) | टेन्योर | ||||
स्मॉल फाइनेंस बैंक | |||||
AU Small Finance Bank | 8.5 | 18 months | 7.75 | 8 | 7.75 |
Equitas Small Finance Bank | 9 | 444 days | 8.7 | 8.5 | 7.75 |
ESAF Small Finance Bank | 8.75 | 2 years to less than 3 years | 6.5 | 7.25 | 6.75 |
Jana Small Finance Bank | 8.75 | 365 days to 1095 days | 8.75 | 8.75 | 7.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 9.5 | 546 days to 1111 days | 7.5 | 9.5 | 6.75 |
Suryoday Small Finance Bank | 9.1 | Above 2 years to 3 years | 7.35 | 9.1 | 8.75 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.75 | 12 months | 8.75 | 7.7 | 7.7 |
Unity Small Finance Bank | 9.5 | 1001 days | 8.35 | 8.65 | 8.65 |
Utkarsh Small Finance Bank | 9.1 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8.6 | 9.1 | 8.35 |
प्राइवेट बैंक | |||||
Axis Bank | 7.75 | 5 years to 10 years | 7.2 | 7.6 | 7.75 |
Bandhan Bank | 8.5 | 1 year 9 months | 7.75 | 7.75 | 6.6 |
City Union Bank | 8 | 333 days | 7.25 | 6.75 | 6.5 |
CSB Bank | 7.75 | 401 days | 5.5 | 6.25 | 6.25 |
DBS Bank | 8 | 376 days to 540 days | 7.5 | 7 | 7 |
DCB Bank | 8.55 | 19 months to 20 months | 7.6 | 8.05 | 7.9 |
Federal Bank | 7.9 | 50 months ; 777 days | 7.3 | 7.5 | 7.25 |
HDFC Bank | 7.9 | 4 Year 7 Months (55 months) | 7.1 | 7.5 | 7.5 |
ICICI Bank | 7.8 | 15 months to less than 18 months | 7.2 | 7.5 | 7.5 |
IDFC First Bank | 8.25 | 500 days | 7 | 7.75 | 7.5 |
IndusInd Bank | 8.25 | 1 year to 2 years | 8.25 | 7.75 | 7.75 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.5 | 1 year to less than 3 years | 7.5 | 7.25 | 7 |
Karur Vysya Bank | 8.1 | 760 days | 7.4 | 7.4 | 7.4 |
Karnataka Bank | 8 | 375 days | 7.85 | 7 | 7 |
Kotak Mahindra Bank | 7.9 | 390 days to less than 23 months | 7.6 | 7.6 | 6.7 |
RBL Bank | 8.6 | 500 days | 8 | 8 | 7.6 |
SBM Bank India | 8.75 | More than 18 months to less than 2 years 3 days | 7.55 | 7.8 | 8.25 |
South Indian Bank | 7.75 | 400 Days | 7.2 | 7.2 | 6.5 |
Tamilnad Mercantile Bank | 8 | 400 days | 7.5 | 7 | 7 |
YES Bank | 8.5 | 18 months | 7.75 | 8 | 8 |
सरकारी बैंक | |||||
Bank of Baroda | 7.75 | 399 days | 7.35 | 7.65 | 7.15 |
Bank of India | 7.75 | 333 days | 7.3 | 7.25 | 6.75 |
Bank of Maharashtra | 7.75 | 777 days | 7.25 | 7 | 7 |
Canara Bank | 7.75 | 444 days | 7.35 | 7.3 | 7.2 |
Central Bank of India | 7.95 | 444 days | 7.35 | 7.25 | 7 |
Indian Bank | 7.75 | 400 days - IND SUPER | 6.6 | 6.75 | 6.75 |
Indian Overseas Bank | 7.8 | 444 days | 7.4 | 7 | 7 |
Punjab National Bank | 7.75 | 400 days | 7.3 | 7.5 | 7 |
Punjab & Sind Bank | 7.8 | 666 days | 6.8 | 6.5 | 6.5 |
State Bank of India | 7.75 | 444 days | 7.3 | 7.25 | 7.5 |
Union Bank of India | 7.9 | 333 days | 7.3 | 7.2 | 7 |
Source: Paisabazaar.com | |||||
Interest rates as of 4 September 2024 |
(नोट: बैंकों की यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. विभिन्न टेन्योर वाले सीनियर सिटिजन एफडी पर मिल रही ब्याज दर से जुड़ी जानकारी संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से कलेक्ट की गई हैं. ये सभी अपडेट 4 सितंबर तक के हैं. बता दें कि बैंक समय-समय पर दरों में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में किसी बैंक के एफडी स्कीम में निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी शाखा पर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)