/financial-express-hindi/media/media_files/6j1tLMKOyyPoudD4xlQ1.jpg)
Fixed Deposits Interest Rate: 1 साल की एफडी पर बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए यहां दी गई बैकों की लिस्ट चेक कर निवेश का फैसला कर सकते हैं. (Image: Freepik)
Highest Interest Rates on 1 Year FD: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल में लगातार 11वीं बार रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा. रेपो रेट पर सेंट्रल बैंक का ताजा फैसला बैंकिंग सेक्टर और निवेशकों के लिए अहम है. यह निर्णय बढ़ती महंगाई और निराशाजनक जीडीपी ग्रोथ के बीच आया है, जो भारत के आर्थिक परिदृश्य को आकार दे रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप, एफडी पर ध्यान केंद्रित करना, विशेष रूप से एक साल की एफडी रेट्स पर, व्यक्तिगत और संस्थागत निवेशकों दोनों के लिए अधिक प्रासंगिक हो गया है.
रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI कॉमर्शियल बैंकों को पैसे उधार देता है. इस रेट को अपरिवर्तित रखकर, RBI महंगाई नियंत्रण और आर्थिक वृद्धि के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. फिलहाल महंगाई दर 6.2% तक बढ़ गई है, जो RBI की टालरेंस लिमिट से अधिक है. वहीं जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.4% तक धीमी हो गई है. यह स्थिति एफडी रेट्स के लिए एक जटिल वातावरण बनाता है.
Also read : Home Loan: आरबीआई ने रेपो रेट 6.5% पर रखा बरकरार, कहां मिल रहा है सबसे कम दर पर होम लोन?
जब रेपो रेट स्थिर रहता है, तो बैंक आमतौर पर एफडी पर अपनी ब्याज दरें बनाए रखते हैं, जिससे यह उन लेने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाता है जो सुरक्षित निवेश के साथ रिटर्न की गारंटी चाहते हैं. हालांकि, जब महंगाई दर 6% से अधिक होती है, तो जो ब्याज दरें निवेशकों को FDs पर मिलती हैं, वे महंगाई के मुकाबले कम हो जाती हैं. इससे निवेशकों की वास्तविक आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं एफडी पर बेहतर रिटर्न देने वाले बैकौं पर नजर डालते हैं.
किस बैंक में 1 साल की एफडी पर मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज
देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक एक साल की एफडी पर 6.10% से 8.05% के बीच सालाना दर से रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. वहीं इनकी तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंकों में समान टेन्योर वाले एफडी स्कीम पर 8.25 फीसदी तक रिटर्न मिल रहे हैं. ऐसे में अपनी सेविंग एफडी में रखने से पहले अधिक कमाई के लिए यहां 40 बैकों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
1 साल की एफडी पर ब्याज दर | ||
बैंक का नाम | आम लोगों के लिए ब्याज दर (%) | सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर (%) |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
AU Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 |
Equitas Small Finance Bank | 8.10 | 8.6 |
ESAF Small Finance Bank | 6.00 | 6.5 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 7.00 | 7.5 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.05 | 8.55 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
Unity Small Finance Bank | 7.85 | 8.35 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.00 | 8.6 |
प्राइवेट बैंक | ||
Axis Bank | 6.70 | 7.2 |
Bandhan Bank | 8.05 | 8.55 |
City Union Bank | 7.00 | 7.25 |
CSB Bank | 5.00 | 5.5 |
DBS Bank | 7.00 | 7.5 |
DCB Bank | 7.10 | 7.6 |
Federal Bank | 6.80 | 7.3 |
HDFC Bank | 6.60 | 7.1 |
ICICI Bank | 6.70 | 7.2 |
IDFC First Bank | 6.50 | 7 |
IndusInd Bank | 7.75 | 8.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.00 | 7.5 |
Karur Vysya Bank | 7.00 | 7.4 |
Karnataka Bank | 7.25 | 7.75 |
Kotak Mahindra Bank | 7.10 | 7.6 |
RBL Bank | 7.50 | 8 |
SBM Bank India | 7.05 | 7.55 |
South Indian Bank | 6.70 | 7.2 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7.00 | 7.5 |
YES Bank | 7.25 | 7.75 |
सरकारी बैंक | ||
Bank of Baroda | 6.85 | 7.35 |
Bank of India | 6.80 | 7.3 |
Bank of Maharashtra | 6.75 | 7.25 |
Canara Bank | 6.85 | 7.35 |
Central Bank of India | 6.85 | 7.35 |
Indian Bank | 6.10 | 7.35 |
Indian Overseas Bank | 7.10 | 7.6 |
Punjab National Bank | 6.80 | 7.3 |
Punjab & Sind Bank | 6.30 | 6.8 |
State Bank of India | 6.80 | 7.3 |
Union Bank of India | 6.80 | 7.3 |
Source: Paisabazaar.com | ||
Interest rates as of 4th December 2024 |
(नोट: 1 साल की एफडी रेट से जुड़ी सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेस बैकों की यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट काम द्वारा तैयार की गई है, जो आपकी जानकारी के लिए है. बैंक समय-समय पर अपने रेट में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में निवेशकों की सलाह है कि उपरोक्त किसी बैंक के एफडी स्कीम में पैसे लगाने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से ब्याज दर और अन्य जरूरी डिटेल हासिल कर लें.)
उपरोक्त लिस्ट में आम लोगों और सीनियर सिटिजन, दोनों के लिए 1 साल की एफडी पर बैकों द्वारा दी जा रही ब्याज दरें शामिल हैं. आमतौर पर बैंक अपने आम ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटिजन एफडी पर 0.50 से 0.75 फीसदी अधिक रिटर्न ऑफर करते हैं. ऐसे में 60 साल से ऊपर के लोगों को नाम एफडी कराने से अधिक लाभ मिल सकते हैं.