/financial-express-hindi/media/media_files/2024/11/04/oxoYiQUhodNvRECcmRd5.jpg)
RD Interest Rates: यहां कुछ बड़े बैंकों की आरडी पर मिल रही ब्याज दरों की डिटेल चेक कर सकते हैं. (Image: FE File)
Best Recurring Deposit interest rates: छोटी-छोटी बचत भी आपकी जिंदगी में बड़ी खुशहाली ला सकती है. ऐसे में इसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के बाद जब थोड़ी बहुत पैसे बच जाएं तो उसे ऐसी जगह निवेश करने के बारे में सोचना चाहिए, जो भविष्य में आपको बेहतर रिटर्न दे सके. नौकरी में रहते हुए या अन्य काम से हो रही कमाई से अपने खर्चों को पूरा करने के बाद बचे कुछ हिस्से को बेहतर रिटर्न देने वाले स्कीम में लगा सकते हैं. रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD ऐसी ही स्माल सेविंग्स स्कीम का एक पॉपुलर विकल्प है. इस खाते में हर महीने अपनी बचत का एक हिस्सा निवेश करने की सुविधा है. यहां आपके जमा पैसों पर तय दर के हिसाब से ब्याज मिलता है.
RD खाता किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक में खुलवाया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस में भी आरडी खाता ओपन करने की सुविधा उपलब्ध है. आरडी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की ही तरह निवशकों के बीच लोकप्रिय निवेश विकल्प में से एक है. हालांकि इसमें निवेशकों को सहूलियत ज्यादा है. विभिन्न अवधि वाली एफडी स्कीम में जहां लोगों को एक मुश्त पैसा लगाना पड़ता है. वहीं आरडी में एसआईपी की तरह थोड़ी-थोड़ी इंस्टालमेंट में हर महीने पैसे निवेश करने की सुविधा होती हैं.
रिकरिंग डिपॉजिट की खूबियों को समझने के बाद अगर आप अपनी सेविंग पर बेहतर रिटर्न हासिल करने के लिए इसमें पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो यहां आपकी सहूलियत के लिए तमाम बैंकों की लिस्ट साझा की गई है. लिस्ट में 1 से 3 साल आरडी और उस पर मिलने वाले रिटर्न की डिटेल भी दी गई है. वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के बाद हर महीने बचे थोड़ी रकम पर कमाई करने के लिए विभिन्न बैकों की आरडी रेट चेक कर सकते हैं.
बैंक का नाम | 1 साल की आरडी पर ब्याज | 3 साल की आरडी पर ब्याज |
State Bank Of India, SBI | 6.80% | 6.75% |
ICICI Bank | 6.70% | 7.20% |
HDFC Bank | 6.60% | 7.00% |
Kotak Mahindra Bank | 7.10% | 7.00% |
Axis Bank | 6.70% | 7.10% |
Bank of Baroda, BOB | 6.85% | 7.25% |
Punjab Nation Bank, PNB | 6.80% | 7.05% |
IDBI Bank | 6.80% | 6.50% |
Canara Bank | 6.85% | 6.80% |
Indian Bank | 6.10% | 6.25% |
Indian Overseas Bank | 6.90% | 6.50% |
Union Bank | 6.75% | 6.50% |
Yes Bank | 7.25% | 7.25% |
Bandhan Bank | 7.85% | 7.25% |
Bank of India, BOI | 6.80% | 6.50% |
Central Bank of India | 6.50% | 6.50% |
City Union Bank | 7.00% | 6.50% |
DBS Bank | 7.00% | 6.50% |
Federal Bank | 6.80% | 7.00% |
IndusInd Bank | 7.75% | 7.25% |
Karnataka Bank | 7.10% | 6.50% |
Karur Vysya Bank | 7.00% | 7.00% |
Punjab & Sind Bank | 6.20% | 6.00% |
South Indian Bank | 6.70% | 6.70% |
UCO Bank | 6.50% | 6.30% |
(नोट: ये लिस्ट बैंक बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. बैंक समय-समय पर अपने निवेश विकल्प की दरें बदलते रहते हैं, ऐसे में निवेशकों को किसी बैंक के आरडी स्कीम में पैसा लगाने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से दरों और शर्तों को समझने की नसीहत दी जाती है.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us