/financial-express-hindi/media/media_files/u03joJorzpyJnwmHOPt3.jpg)
Festive car loan offers: दीवाली का त्योहार भारत में एक महत्वपूर्ण अवसर है, और लोग इसे नए वाहन खरीदने के लिए एक शुभ मौका मानते हैं. (Image: FE File)
Car Loan Interest Rate: दीवाली का त्योहार भारत में एक महत्वपूर्ण अवसर है और लोग इसे नई गाड़ी खरीदने के लिए एक शुभ मौका मानते हैं. इस मौके पर अपने कर्मचारियों को कई कंपनियां दिवाली बोनस देती हैं. जिसे लोग कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, तो कुछ घरेलू सामान, यात्रा, कर्ज चुकाने या निवेश-बचत स्कीम में बोनस का पैसा लगाते हैं. वहीं कुछ लोग दिवाली के पर्व को यादगार बनाने के लिए बाइक या स्कूटर खरीदते हैं. अपनों के साथ खुशियां बांटने और दीवाली जैसे खास मौके पर मिले त्योहारी बोनस का एक तरीका नई कार खरीदने का भी हो सकता है.
दीवाली के अवसर पर लोग खूब शॉपिंग करते हैं. कार शोरूमों पर नजर डालें तो अक्टूबर में यहां ग्राहकों की तादाद बाकी महीनों की तुलना में काफी बढ़ गई है. ग्राहकों की ओर से कार शारूमों पर पूछताछ और बुकिंग कराने वालों की संख्या भी पहले से काफी बढ़ चुकी है. फेस्टिव सीजन के दौरान अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स, हुंडई, महिंद्रा जैसी कंपनियां छूट भी दे रही हैं. ऐसे में कार खरीदारों के पास दीवाली बोनस के साथ फेस्टिव ऑफर को भुनाने का मौका है.
अगर आप इस दीवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन उसके लिए कुछ बजट कम पड़ रहे हैं तो बैंक की मदद ले सकते हैं. इस दिनों कुछ बैंक जीरो प्रासेसिंग चार्ज के साथ लोन भी ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में कार खरीदने के लिए दीवाली बोनस का इस्तेमाल डाउन पेमेंट जमा करने और बाकी बचे रकम को चुकाने के लिए बैंक कार लोन की मदद ले सकते हैं. इस समय कौन-कौन से बैंक अपने ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ लोन ऑफर कर रहे हैं? और किस बैंक से कार खरीदारों को सस्ते दर पर लोन मिल रहे हैं यहां बैंकों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
कार लोन रेट और प्रासेसिंग चार्ज | |||
बैंक का नाम | ब्याज दर (%) | कितनी बनेगी मंथली EMI (5 साल के लिए 5 लाख लोन) | प्रोसेसिंग फीस (लोन अमाउंट के हिसाब से %) |
Union Bank of India | 8.70 - 10.45 | 10,307 - 10,735 | NIL |
UCO Bank | 8.45 - 10.55 | 10,246 - 10,759 | Nil |
Canara Bank | 8.70 - 12.70 | 10,307 - 11,300 | NIL |
State Bank of India | 9.05-10.10 | 10,391-10,648 | NIL |
Bank of Maharashtra* | 8.70 - 13.00 | 10,307 - 11,377 | NIL |
Punjab National Bank | 8.75 - 10.60 | 10,319 - 10,772 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 1,500) |
Bank of Baroda | 8.95 - 12.70 | 10,367 - 11,300 | Up to Rs 750 |
Bank of India | 8.85 - 12.10 | 10,343 - 11,148 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 5,000) |
IDBI Bank | 8.80 - 9.65 | 10,331 - 10,294 | Rs 2,500 |
Indian Overseas Bank** | 8.85 - 12.00 | 10,343 - 11,122 | 0.50% (Rs 500 - Rs 5,000) |
ICICI Bank | 9.10 onwards | 10,403 onwards | Up to 2% |
HDFC Bank | 9.20 onwards | 10,428 onwards | Up to 1% (Rs 3,500 - Rs 9,000) |
Karnataka Bank | 8.88 - 11.37 | 10,350 - 10,964 | 0.60% (Rs 3,000 - Rs 11,000) |
Federal Bank | 8.85 onwards | 10,343 onwards | Rs 2,000 - Rs 4,500 |
Punjab and Sind Bank*** | 8.85 - 10.25 | 10,343 - 10,685 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000) |
South Indian Bank | 8.75 onwards | 10,319 onwards | 0.75% (Max: Rs 10,000) |
IDFC First Bank | 9.60 onwards | 10,525 onwards | Up to Rs 10,000 |
City Union Bank | 9.90-11.50 | 10,599-10,996 | 1.25% (Min: Rs 1,000) |
Rates and charges as of 8th October 2024 | |||
Source: Paisabazaar.com |
(नोट :पैसा बाजार डॉट कॉम ने कार लोन से जुड़ी ये जानकारी संबंधित बैंकों की वेबसाइटों से जुटाई है. ये डेटा 8 अक्टूबर 2024 तक के हैं. लिस्ट में बैंक द्वारा कार लोन पर ली जा रही ब्याज दरों को लिस्ट में दिखाया गया है. ईएमआई की गणना लिस्ट में दी गई ब्याज दरों के आधार पर 5 लाख रुपये की लोन राशि और 5 साल की अवधि के लिए की गई है. इसके अलावा लिस्ट में प्रोसेसिंग चार्ज को भी बैंक के हिसाब से एक कॉलम में दर्शाया गया है.)
पैसा बाजार की इस लिस्ट के मुताबिक, इन दिनों में एसबीआई, कैनरा बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने ग्राहकों को जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ कार लोन ऑफर कर रहे हैं.
बेहतर क्रेडिट स्कोर का मिल सकता है फायदा
ध्यान रहे लोन की ब्याज दर आवेदकों के क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर है यानी बेहतर है, तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना अधिक है.
मौजूदा हाउसिंग लोन लिये ग्राहकों और कॉर्पोरेट सैलरी खाताधारकों को कुछ बैंक कार लोन ब्याज दर में 0.25% की रियायत देते हैं.
पंजाब एंड सिंध बैंक पीएसबी अपना वाहन सुगम (PSB Apna Vahan Sugam) स्कीम के तहत कार खरीदारों को प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक रियायत ऑफर कर रहा है.
कार लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
फेस्टिव सीजन के दौरान कुछ बैंक बिना प्रोसेसिंग फीस के कार लोन ऑफर कर रहे हैं. दिवाली के मौके पर बैकों के इस ऑफर का लाभ उठाने से पहले कुछ जरूरी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए, जो इस प्रकार हैें.
बिना प्रोसेसिंग फीस के कार लोन ऑफर कर रहे बैंक में अप्लाई करने से पहले ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि ये ऑफर्स उनके गाड़ी खरीदने के फैसलों को कितना प्रभावित करेगा. कार लोन शर्तों को अच्छी तरीके से समझना जरूरी है. प्रोसेसिंग फीस की छूट के अलावा, ब्याज दर, लोन टेन्योर की समीक्षा करें. साथ ही अन्य हिडेन चार्ज के बारे में भी जानकारी हासिल कर लें.
कई बैंकों द्वारा ऑफर किए गए विभिन्न टेन्योर वाले कार लोन रेट की आपस में तुलना कर लें. जिन बैंकों के कार लोन अधिक ब्याज दर के साथ आते हैं उनके लिए अप्लाई करने से बचें.
कार लोन ब्याज दर लोन अमाउंट, टेन्योर (लोन अवधि) जैसे कारकों पर निर्भर करती है. ऐसे में कार लोन का चयन करते समय अमाउंट और टेन्योर की भी समीक्षा करें और देखें को किस टेन्योर वाले लोन अमाउंट के लिए कितनी मंथली EMI आएगी.
लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो के बारे में जान लें. यह रेशियो लोन अमाउंट और वाहन की कीमत के बीच के अनुपात को दर्शाता है.