/financial-express-hindi/media/media_files/aKSyC2Z296nFCiFw15WW.jpg)
Home Loan: कई बैंक बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन देते हैं. अप्लाई करते समय इस बात का ध्यान रखें. (Image: Freepik)
Cheapest Home Loan: फेस्टिव सीजन करीब है. इस बार के फेस्टिव सीजन में घर खरीदने का मन रहे हैं और उसके लिए सस्ते होम लोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. इन दिनों कई बैंक सस्ते होम लोन ऑफर कर रहे हैं. जिनमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक से लेकर हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों तक के नाम शामिल हैं. आपकी सहूलियत के लिए यहां एक लिस्ट साझा की गई है. लिस्ट में कुछ ऐसे बैंकों के नाम भी हैं जो काफी कम ब्याज दरों पर होम लोन (Cheapest Home Loan) दे रहे हैं.
कहां मिल रहा सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन
पैसा बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, मौजूदा समय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र, दो सरकारी बैंक सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं. दोनों सरकारी बैक 8.35% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रदान कर रहे हैं. इसके बाद लिस्ट में शामिल सरकारी बैंक में- बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक 8.40% प्रति वर्ष ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं.
बैंक का नाम | लोन अमाउंट (रुपये) | ||
30 लाख तक | 30 से 75 लाख तक | 75 लाख से अधिक | |
सरकारी बैंक | |||
State Bank of India | 8.50-9.85 | 8.50-9.85 | 8.50-9.85 |
Bank of Baroda | 8.40-10.65 | 8.40-10.65 | 8.40-10.90 |
Union Bank of India | 8.35-10.75 | 8.35-10.90 | 8.35-10.90 |
Punjab National Bank | 8.45-10.25 | 8.40-10.15 | 8.40-10.15 |
Bank of India | 8.40-10.85 | 8.40-10.85 | 8.40-10.85 |
Canara Bank | 8.50-11.25 | 8.45-11.25 | 8.40-11.15 |
UCO Bank | 8.45-10.30 | 8.45-10.30 | 8.45-10.30 |
Bank of Maharashtra | 8.35-11.15 | 8.35-11.15 | 8.35-11.15 |
Punjab and Sind Bank | 8.50-10.00 | 8.50-10.00 | 8.50-10.00 |
Indian Overseas Bank | 8.40-10.60 | 8.40-10.60 | 8.40-10.60 |
Central Bank of India | 8.45-9.80 | 8.45-9.80 | 8.45-9.80 |
प्राइवेट बैंक | |||
Kotak Mahindra Bank | 8.70 onwards | 8.70 onwards | 8.70 onwards |
ICICI Bank | 8.75 onwards | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
Axis Bank | 8.75-13.30 | 8.75-13.30 | 8.75-9.65 |
HSBC Bank | 8.50 onwards | 8.50 onwards | 8.50 onwards |
South Indian Bank | 8.70-11.70 | 8.70-11.70 | 8.70-11.70 |
Karur Vysya Bank | 9.00-11.05 | 9.00-11.05 | 9.00-11.05 |
Karnataka Bank | 8.50-10.62 | 8.50-10.62 | 8.50-10.62 |
Federal Bank | 8.80 onwards | 8.80 onwards | 8.80 onwards |
Dhanlaxmi Bank | 9.35-10.50 | 9.35-10.50 | 9.35-10.50 |
Tamilnad Mercantile Bank | 8.60-9.95 | 8.60-9.95 | 8.60-9.95 |
Bandhan Bank | 9.16-15.00 | 9.16-13.33 | 9.16-13.33 |
RBL Bank | 8.90 onwards | 8.90 onwards | 8.90 onwards |
CSB Bank | 10.49-12.34 | 10.49-12.34 | 10.49-12.34 |
HDFC Bank Ltd. | 8.75 onwards | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
City Union Bank | 8.25-9.50 | 8.50-10.00 | 8.75-10.50 |
हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFCs) | |||
LIC Housing Finance | 8.50-10.35 | 8.50-10.55 | 8.50-10.75 |
Bajaj Housing Finance | 8.50 onwards | 8.50 onwards | 8.50 onwards |
Tata Capital | 8.75 onwards | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
PNB Housing Finance | 8.50-14.50 | 8.50-14.50 | 8.50-11.45 |
GIC Housing Finance | 8.80 onwards | 8.80 onwards | 8.80 onwards |
SMFG India Home Finance | 10.00 onwards | 10.00 onwards | 10.00 onwards |
Sammaan Capital (Formely Indiabulls Housing Finance) | 8.75 onwards | 8.75 onwards | 8.75 onwards |
Aditya Birla Capital | 8.60 onwards | 8.60 onwards | 8.60 onwards |
ICICI Home Finance | 9.10 onwards | 9.10 onwards | 9.10 onwards |
Godrej Housing Finance | 8.55 onwards | 8.55 onwards | 8.55 onwards |
Rates as of 21 August 2024 | |||
Source: Paisabazaar.com |
इसी तरह प्राइवेट सेक्टर के बैकों की बात करें तो सिटी यूनियन बैंक 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख तक होम लोम ऑफर कर रहा है. HSBC बैंक और कर्नाटक बैंक में होम लोन 8.50 फीसदी की दर से शुरू हैं. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में 8.75 फीसदी से अधिक की दर होम लोन मिल रहा है.
होम लोन के लिए अप्लाई कर रहे ग्राहकों को ये जानना जरूरी है कि लोन पर ब्याज दरें आवेदक के क्रेडिट स्कोर, लोन अमाउंट, टेन्योर, पेशा जैसे तमाम पहलुओं पर निर्भर करती हैं. कई बैंक बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर कम ब्याज दर पर लोन भी ऑफर कर सकते हैं. आइए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
होम लोन लेने से पहले आपकों एक बार बैंकों में ब्याज दरों की जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए. इसके अलावा बैंक से होम लोन लेने के लिए आपको कुछ डाक्युमेंट्स की भी जरूरत पड़ेगी. जिनमें पहचान प्रमाण, आय प्रमाण, आयु प्रमाण, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है. एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी. साथ ही बैंकिंग जानकारी, रिलेशनशिप प्रूफ और शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र मांगे जाते हैं.