/financial-express-hindi/media/member_avatars/WhatsApp Image 2024-03-29 at 3.25.15 PM.jpeg )
/financial-express-hindi/media/media_files/OTCkouPOdU207co6o1Wr.jpg)
Best FD Rates: एफडी बेहतर रिटर्न और अपने स्थिरता के चलते निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है. (Image: Freepik)
Senior Citizen FD Rates: सीनियर सिटिजन अक्सर अपने पैसे को उन स्कीम में लगाना पसंद करते हैं जो न्यूनतम जोखिम के साथ गारंटीड रिटर्न देते हैं. बुजुर्गों के लिए कई निवेश विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें से एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है. एफडी बेहतर रिटर्न और अपने स्थिरता के चलते निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
वरिष्ठ नागरिकों को आमतौर पर आम लोगों की तुलना में एफडी पर अधिक ब्याज मिलता है. ज्यादातर बैंकों 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को एफडी पर 0.50 अधिक ब्याज देते हैं. इसके अलावा उन्हें बैंक, पोस्ट ऑफिस या अन्य वित्तीय संस्थान के एफडी स्कीम में जमा पर मिले रिटर्न पर आयकर कानून की धारा 80TTB के तहत टैक्स छूट के पात्र होते हैं. इस नियम के तहत सीनियर सिटिजन को 50,000 रुपये तक की टैक्स डिडक्शन का लाभ उठाने का अवसर मिलता है. इसके अलावा, एक वित्त वर्ष में 50,000 रुपये तक के इंटरेस्ट पेमेंट पर कोई टीडीएस कटौती नहीं होगी.
एफडी में जमा रकम इमरजेंसी जैसी स्थितियों से निपटने में काम आ सकती है. कुछ बैंक आपको बिना किसी जुर्माने या अतिरिक्त शुल्क लगाए समय से पहले एफडी से पैसे निकालने की अनुमति देते हैं. अपना पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कई बैंकों के एफडी दर और टेन्योर की आपस में तुलना कर लेनी चाहिए. ऐसा करने के बाद ही उन्हें हायर रिटर्न वाले स्कीम का चयन करने में मदद मिलेगी. निवेश से पहले रिसर्च कर लेने पर एफडी से अच्छी कमाई की जा सकती है. साथ ही निवेशकों को किसी एफडी स्कीम में पैसा लगाने से पहले नियम और शर्तें जरूर पढ़ लेनी चाहिए.
अगर आप 60 साल या उससे अधिक की उम्र के हैं और अपना पैसा एफडी में लगाकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए निजी, सरकारी और स्मॉल फाइनेंस बैंकों की एक लिस्ट साझा की गई है. लिस्ट में एफडी पर मिलने वाली ब्याजा दर और टेन्योर का ब्योरा भी शामिल है. इन बैंकों के सीनियर सिटिजन एफडी दर की आपस में तुलना करके आप सबसे अधिक रिटर्न ऑफर करने वाले भरोसेमंद बैंक में अपना पैसा रख सकते हैं.
सीनियर सिटिजन एफडी रेट्स | |||||
बैंक का नाम | सालाना ब्याज दर | ||||
सबसे अधिक कहां मिलेगा ब्याज | 1 साल की एफडी दर (%) | 3 साल की एफडी दर (%) | 5 साल की एफडी दर (%) | ||
ब्याज % | टेन्योर | ||||
स्मॉल फाइनेंस बैंक | |||||
AU Small Finance Bank | 8.5 | 18 months | 7.75 | 8 | 7.75 |
Equitas Small Finance Bank | 9 | 444 days | 8.7 | 8.5 | 7.75 |
ESAF Small Finance Bank | 8.75 | 2 years to less than 3 years | 6.5 | 7.25 | 6.75 |
Jana Small Finance Bank | 8.75 | 365 days to 1095 days | 8.75 | 8.75 | 7.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 9.5 | 546 days to 1111 days | 7.5 | 9.5 | 6.75 |
Suryoday Small Finance Bank | 9.1 | Above 2 years to 3 years | 7.35 | 9.1 | 8.75 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.75 | 12 months | 8.75 | 7.7 | 7.7 |
Unity Small Finance Bank | 9.5 | 1001 days | 8.35 | 8.65 | 8.65 |
Utkarsh Small Finance Bank | 9.1 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8.6 | 9.1 | 8.35 |
प्राइवेट बैंक | |||||
Axis Bank | 7.75 | 5 years to 10 years | 7.2 | 7.6 | 7.75 |
Bandhan Bank | 8.5 | 1 year 9 months | 7.75 | 7.75 | 6.6 |
City Union Bank | 7.75 | 400 days | 7.25 | 6.75 | 6.5 |
CSB Bank | 7.75 | 401 days | 5.5 | 6.25 | 6.25 |
DBS Bank | 8 | 376 days to 540 days | 7.5 | 7 | 7 |
DCB Bank | 8.55 | 19 months to 20 months | 7.6 | 8.05 | 7.9 |
Federal Bank | 7.9 | 50 months ; 777 days | 7.3 | 7.5 | 7.25 |
HDFC Bank | 7.9 | 4 Year 7 Months (55 months) | 7.1 | 7.5 | 7.5 |
ICICI Bank | 7.8 | 15 months to less than 18 months | 7.2 | 7.5 | 7.5 |
IDFC First Bank | 8.25 | 500 days | 7 | 7.75 | 7.5 |
IndusInd Bank | 8.25 | 1 year to 2 years | 8.25 | 7.75 | 7.75 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.5 | 1 year to less than 3 years | 7.5 | 7.25 | 7 |
Karur Vysya Bank | 8.1 | 760 days | 7.4 | 7.4 | 7.4 |
Karnataka Bank | 7.65 | 375 days | 7.5 | 6.9 | 6.9 |
Kotak Mahindra Bank | 7.9 | 390 days to less than 23 months | 7.6 | 7.6 | 6.7 |
RBL Bank | 8.6 | 500 days | 8 | 8 | 7.6 |
SBM Bank India | 8.75 | 3 years 2 days | 7.55 | 7.8 | 8.25 |
South Indian Bank | 7.75 | 400 Days | 7.2 | 7.2 | 6.5 |
Tamilnad Mercantile Bank | 8 | 400 days | 7.5 | 7 | 7 |
YES Bank | 8.5 | 18 months | 7.75 | 8 | 8 |
पब्लिक बैंक | |||||
Bank of Baroda | 7.75 | 399 days | 7.35 | 7.65 | 7.15 |
Bank of India | 7.8 | 666 days | 7.3 | 7.25 | 6.75 |
Bank of Maharashtra | 7.75 | 777 days | 7.25 | 7 | 7 |
Canara Bank | 7.75 | 444 days | 7.35 | 7.3 | 7.2 |
Central Bank of India | 7.95 | 444 days | 7.35 | 7.25 | 7 |
Indian Bank | 7.75 | 400 days - IND SUPER | 6.6 | 6.75 | 6.75 |
Indian Overseas Bank | 7.8 | 444 days | 7.4 | 7 | 7 |
Punjab National Bank | 7.75 | 400 days | 7.3 | 7.5 | 7 |
Punjab & Sind Bank | 7.8 | 666 days | 6.8 | 6.5 | 6.5 |
State Bank of India | 7.75 | 444 days | 7.3 | 7.25 | 7.5 |
Union Bank of India | 7.9 | 333 days | 7.3 | 7.2 | 7 |
Note: *Depositors aged 80 years and above | |||||
Source: Paisabazaar.com | |||||
Interest rates as of 14 August 2024 |
(नोट : यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. इसमें 14 अगस्त तक के अपडेट विभिन्न बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं. यह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. बैंक समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में यहां लिस्ट में शामिल किसी भी बैंक के एफडी में निवेश से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा में जाकर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
कैसे खुलवाएं एफडी अकाउंट
आज के समय में एफडी अकाउंट खोलना काफी आसान है. अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर यह अकाउंट खोल सकते हैं. जो लोग इंटरनेट इस्तेमाल करना जानते हैं वे घर बैठे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एफडी अकाउंट खुलवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. निवेशकों को नसीहत दी जाती है कि वे उस बैंक में अपना एफडी अकाउंट खुलवाएं जहां उनका पहले से बैक खाता है, दरअसल ऐसे में प्रक्रिया और भी आसान हो सकती है. इस तरह से निवेशक कागजी कार्रवाई और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में समय बचा सकते हैं.