scorecardresearch

PM Kisan: इन तीन राज्यों के 28 लाख किसानों को पहले मिलेंगे 2000 रुपये, बाकी हिस्सों के 9.42 करोड़ लाभार्थियों को करना होगा इंतजार?

PM Kisan 21th Installment: हिमाचल, पंजाब और जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद सरकार ने पीएम किसान योजना की अगली किस्त जल्द जारी करने की बात कही, तो देश के बाकी हिस्सों में लाभार्थियों को लंबा इंतजार करना होगा?

PM Kisan 21th Installment: हिमाचल, पंजाब और जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद सरकार ने पीएम किसान योजना की अगली किस्त जल्द जारी करने की बात कही, तो देश के बाकी हिस्सों में लाभार्थियों को लंबा इंतजार करना होगा?

author-image
FE Hindi Desk
New Update
PM KISAN 21th Installment to be released soon, PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan 21st Installment, PM Kisan installment date November 19, PM Kisan eKYC update, PM Kisan beneficiary status check, How to complete PM Kisan eKYC, PM Kisan land record update, PM Kisan Aadhaar linking, PM Kisan bank account update, PM Kisan 2025 latest update, PM Kisan payment not received, PM Kisan 2000 rupees installment, PM Kisan eligibility rules, PM Kisan mandatory documents, PM Kisan registration update, PM Kisan Aadhaar mismatch solution, PM Kisan mobile number update, PM Kisan portal pmkisan.gov.in, Government schemes for farmers India, Farmer scheme latest news, PM Kisan scheme status check, Why PM Kisan installment stopped, PM Kisan 3.70 lakh crore assistance, PM Kisan payment troubleshooting

पीएम किसान योजना में अबतक लाभार्थियों के खातों में 20 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. (Image: X/@pmkisanofficial)

PM Kisan 21 Installment Latest Update: पीएम किसान योजना के तहत देशभर में 9 करोड़ 71 लाख से ज्यादा लाभार्थी किसानों का 2000 रुपये की किस्त का लाभ मिल रहा है. योजना में सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन बराबर किस्तों में भेजती है. लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में आमतौर पर यह किस्त हर चार महीने के अंतराल पर मिलती है. आखिरी यानी 20वीं किस्त पिछले महीने 2 अगस्त को लाभार्थियों को सरकार ने भेजे थे. हाल ही में अपडेट आ रही है कि सरकार जल्द अगली यानी 21वीं किस्त की राशि भी भेजेगी.

केंद्र सरकार ने हाल ही में संकेत दिया है कि अगली किस्त जल्द जारी की जाएगी. सितंबर की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल और पंजाब के बाढ़ और अन्य आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद योजना की एडवांस किस्त जारी करने का भरोसा दिया. वहीं, पिछले हफ्ते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद भी योजना की एक किस्त तुरंत जारी करने की बात कही. ऐसे में उम्मीदें बढ गईं हैं कि पंजाब के 11,34,567, हिमाचल के 8,29,996 और जम्मू-कश्मीर के 8,73,673 लाभार्थी किसानों को 2000 रुपये की किस्त पहले मिल जाएंगे.

Advertisment

Also read : PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में क्या है बिग अपडेट, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को कब मिलेगी 2-2 हजार रुपये किस्त?

इस बीच देश के बाकी हिस्सों में 9.42 लाख लाभार्थी किसानों के मन में सवाल हैं कि क्या तीनों राज्यों के साथ हमें भी इस बार जल्द ही 21वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या फिर लंबा इतजार करना होगा? अभी तक सरकार ने जितने भी किस्त जारी किए हैं उनमें से संभवतः ज्यादातर किस्तें देशभर के सभी लाभार्थी किसानों को एक साथ मिले हैं. लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग लग नजर आ रहे हैं. 20वीं किस्त को जारी हुए अभी फिलहाल करीब 50 दिन ही हुए हैं. सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर लाभार्थी किसानों को 2000 रुपये की किस्त भेजती रही है. पिछली किस्तों के ट्रेंड को देखें तो किसानों को अभी और इंतजार करना होगा.

दूसरी बात ये भी है कि सरकार ने 20वीं किस्त इस बार काफी देरी से जारी की थी. ऐसे में अगली किस्त में उस देरी की भरपाई भी कर सकती है. हालांकि अभी तक आधाकारिक रुप से पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के 28.38 लाख लाभार्थी किसानों के लिए किस्त की तारीख की घोषणा नहीं हुई है और नहीं बाकी राज्यों को लेकर कोई खास जानकारी सामने आई है. ऐसे में 21वीं किस्त जारी किए जानें की तारीखों से जुड़ी अपडेट के लिए सभी लाभार्थियों को कृषि मंत्रालय और उसके तहत आने वाले फार्मर वेलवेयर डिपार्टमेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल पर नजर रखने की सलाह दी जाती है.

अबतक किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं 3.90 लाख करोड़

पीएम-किसान योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य भूमिधारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में सीधे डीबीटी के जरिए दी जाती है. लाभ पाने के लिए भूमिधारक होना प्राथमिक पात्रता है, जिसमें हाई इनकम कैटेगरी के कुछ अपवाद शामिल हैं.

केंद्र ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि योजना का लाभ सीधे किसानों तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंचे. योजना की शुरुआत से अब तक 20 किस्तों के माध्यम से लगभग 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है.

Pm Kisan PM Kisan Samman Nidhi PM Kisan Yojana