/financial-express-hindi/media/media_files/Skanj3HpOXyxT0xu4ctF.jpg)
Interest Rate: सेविंग अकाउंट पर कौन से बैंक बेहतर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं यहां डिटेल देखें. (Image: Pixabay)
Saving Account Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक के रेट कट के बाद देश के कुछ प्रमुख बैंकों ने सेविंग अकाउंट्स पर मिलने वाली ब्याज दरें कम दी हैं और कुछ इस कतार में हैं. हाल में HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और Federal Bank ने सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी तक घटाकर 2.75% कर दिए. ऐसे में माना जा रहा है कि इस खाते में अब लंबे समय तक बड़ी रकम रखना घाटे का सौदा साबित होगा.
हालांकि अभी भी कई बैंक सेविंग अकाउंट पर सालाना 7% या उससे अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. यहां उन बैंकों की लिस्ट देख सकते हैं, जो रेट कट के इस दौर में बेहतर रिटर्न दे रहे हैं.
सरकरी बैंकों में बचत खाते में पर मिल रहा है इतना ब्याज
बैंक का नाम | ब्याज दर | खाते में कितना पैसा होना जरूरी | कब से लागू |
Punjab & Sind Bank | 4.000% | 500 करोड़ से अधिक रकम | 1 अप्रैल 2025 |
Bank of Baroda | 4.50% | 1,000 करोड़ और उससे ज्यादा | 27 फरवरी 2025 |
Central Bank of India | 4.50% | 1000 करोड़ से अधिक | 20 दिसंबर 2024 |
Union Bank | 4.20% | 2000 करोड़ से अधिक | 21 जून 2024 |
Canara Bank | 4.00% | 2,000 करोड़ और उससे ज्यादा | 21 दिसंबर 2022 |
Bank of India | 3.10% | 1500 करोड़ से अधिक | 15 अप्रैल 2025 |
State Bank of India | 3.00% | 10 करोड़ तक | 15 अक्टूबर 2022 |
प्राइवेट बैंकों में सेविंग अकाउंट पर कितना मिल रहा है ब्याज
बैंक का नाम | ब्याज दर | खाते में कितना पैसा होना जरूरी | कब से लागू |
Bandhan Bank | 8.05- 8.15% | डेली बैलेंस 50-250 करोड़ से अधिक | 1 अप्रैल 2025 |
DCB Bank Ltd. | 8.00% | 1 करोड़ से लेकर 3 करोड़ से तक, 50 करोड़ से लेकर 300 करोड़ तक | 16 अप्रैल 2025 |
CSB Bank Ltd | 7.85% | 200 करोड़ से अधिक | 2 जनवरी 2025 |
RBL Bank | 7.50% | 25 लाख से लेकर 3 करोड़ तक और 75 करोड़ से 125 करोड़ तक | 15 फरवरी 2025 |
IDFC First Bank | 7.25% | 10 लाख से लेकर 100 करोड़ तक | 20 फरवरी 2025 |
Federal Bank Ltd | 6.90% | 1 लाख से ज्यादा लेकिन 150 करोड़ से कम की राशि पर | 17 अप्रैल 2025 |
IndusInd Bank | 7.00% | हर दिन के अंत में 50 लाख से 5 करोड़ तक, 5 करोड़ से 6 करोड़ तक | 17 अप्रैल 2025 |
स्मॉल सेविंग बैंक्स में सेविंग अकाउंट होल्डर्स को कितना ब्याज
स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम | ब्याज दर | खाते में कितना पैसा होना जरूरी | कब से लागू |
ESAF SFB | 8.00% | 50 करोड़ से ज्यादा, जितनी राशि एक्स्ट्रा होगी उस पर अलग ब्याज | 7 अप्रैल 2025 |
Equitas SFB | 7.80% | 25 करोड़ से अधिक | 3 अक्तूबर 2024 |
Suryoday SFB | 7.75% | 5 करोड़ रुपये से अधिक लेकिन 25 करोड़ रुपये तक | 1 अप्रैल 2025 |
Utkarsh SFB | 7.75% | 50 करोड़ से ऊपर की अतिरिक्त राशि | 10 सितंबर 2024 |
Shivalik Small Finance Bank Limited | 7.60% | 7 करोड़ से ज़्यादा लेकिन 10 करोड़ तक | 10 अगस्त 2024 |
Jana SFB | 7.55% | 10 करोड़ से अधिक लेकिन 20 करोड़ तक की राशि पर | 17 अप्रैल 2025 |
Ujjivan SFB | 7.50% | 25 लाख से अधिक | 21 फरवरी 2025 |
(नोट: बैंकों की ये लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम से ली गई है और ब्याज दरों से जुड़ी जानकारी बैंकों की आधिकारिक वेबसाइ्ट से कलेक्ट की गई है)