/financial-express-hindi/media/media_files/qyXQesqn3ITqYWMiMcGH.jpg)
भारत के लिए अबतक 2020 टोक्यो ओलंपिक ऐतिहासिक रहा. जापान की राजधानी टोक्यो में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए थे. (Image: IE File)
India Olympics Medals: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक के 33वें एडिशन का आज यानी 26 जुलाई से आगाज होने जा रहा है. पेरिस के लिहाज से ये ओलंपिक कई मायनों में अहम है. पेरिस में 100 साल बाद फिर से दुनिया भर के खिलाड़ियों को जुटान हो रहा है. खेलों के इस महाकुंभ में भारत सहित 206 देशों के 10 हजार 500 खिलाड़ी हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की ओर से 5 रिजर्व सहित कुल 117 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं.
ओलंपिक में भारत के अबतक प्रदर्शन की बात करें तो साल 2020 टोक्यो ओलंपिक देश के लिए सबसे सफल रहा है. जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक खेल में भारत ने कुल 7 पदक जीते थे. उस साल पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के साथ 41 साल का पदक सूखा खत्म किया थी, वहीं महिला हाकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए चौथे पायदान पर रही. नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल के साथ टोक्यो ओलंपिक अभियान का अंत हुआ था.
पिछले दशकों में भारत का ओलंपिक इतिहास उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा पड़ा है. हॉकी में रिकॉर्ड आठ स्वर्ण पदक, जिनमें 1932 से लेकर 1956 तक लगातार छह जीत शामिल हैं. आजाद भारत के लिए केडी जाधव का ऐतिहासिक व्यक्तिगत पदक, बीजिंग 2008 में अभिनव बिंद्रा का अभूतपूर्व स्वर्ण, और टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक ट्रैक-एंड-फील्ड स्वर्ण रहा है. ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अबतक कुल 35 पदक अपने नाम किए हैं. जिनमें 5 ब्रिटिश भारत और बाकी पदक आजाद भारत में खिलाड़ियों ने जीतीं हैं. यहां सभी खिलाड़ियों की लिस्ट देख सकते हैं.
भारतीय ओलंपिक पदक विजेता लिस्ट
एथलीट | पदक | स्पर्धा | ओलंपिक संस्करण | |
---|---|---|---|---|
1 | नॉर्मन प्रिचर्ड | रजत | पुरुषों का 200 मीटर | पेरिस 1900 |
2 | नॉर्मन प्रिचर्ड | रजत | पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) | पेरिस 1900 |
3 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | एम्स्टर्डम 1928 |
4 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | लॉस एंजिल्स 1932 |
5 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | बर्लिन 1936 |
6 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | लंदन 1948 |
7 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | हेल्सिंकी 1952 |
8 | केडी जाधव | कांस्य | पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती | हेल्सिंकी 1952 |
9 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | मेलबर्न 1956 |
10 | भारतीय हॉकी टीम | रजत | पुरुष हॉकी | रोम 1960 |
11 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | टोक्यो 1964 |
12 | भारतीय हॉकी टीम | कांस्य | पुरुष हॉकी | मेक्सिको सिटी 1968 |
13 | भारतीय हॉकी टीम | कांस्य | पुरुष हॉकी | म्यूनिख 1972 |
14 | भारतीय हॉकी टीम | स्वर्ण | पुरुष हॉकी | मास्को 1980 |
15 | लिएंडर पेस | कांस्य | पुरुष एकल टेनिस | अटलांटा 1996 |
16 | कर्णम मल्लेश्वरी | कांस्य | भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा) | सिडनी 2000 |
17 | राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | रजत | पुरुषों का डबल ट्रैप शूटिंग | एथेंस 2004 |
18 | अभिनव बिंद्रा | स्वर्ण | पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | बीजिंग 2008 |
19 | विजेंदर सिंह | कांस्य | पुरुषों का मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) | बीजिंग 2008 |
20 | सुशील कुमार | कांस्य | पुरुषों का 66किग्रा कुश्ती | बीजिंग 2008 |
21 | सुशील कुमार | रजत | पुरुषों का 66 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
22 | विजय कुमार | रजत | पुरुषों का 25मी रैपिड पिस्टल शूटिंग | लंदन 2012 |
23 | साइना नेहवाल | कांस्य | महिला एकल बैडमिंटन | लंदन 2012 |
24 | मैरी कॉम | कांस्य | महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी | लंदन 2012 |
25 | योगेश्वर दत्त | कांस्य | पुरुष 60 किग्रा कुश्ती | लंदन 2012 |
26 | गगन नारंग | कांस्य | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग | लंदन 2012 |
27 | पीवी सिंधु | रजत | महिला एकल बैडमिंटन | रियो 2016 |
28 | साक्षी मलिक | कांस्य | महिला 58किग्रा कुश्ती | रियो 2016 |
29 | मीराबाई चानू | रजत | महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) | टोक्यो 2020 |
30 | लवलीना बोरगोहेन | कांस्य | महिला वेल्टरवेट (64-69 किग्रा) | टोक्यो 2020 |
31 | पीवी सिंधु | कांस्य | महिला एकल बैडमिंटन | टोक्यो 2020 |
32 | रवि कुमार दहिया | रजत | पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
33 | भारतीय हॉकी टीम | कांस्य | पुरुष हॉकी | टोक्यो 2020 |
34 | बजरंग पुनिया | कांस्य | पुरुष 65 किग्रा कुश्ती | टोक्यो 2020 |
35 | नीरज चोपड़ा | स्वर्ण | पुरुषों का भाला फेंक | टोक्यो 2020 |
(नोट : यह डेटा ओलंपिक डॉट कॉम की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है)
कब और कहां देखें ओपनिंग सेरेमनी?
पेरिस ओलंपिक भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होना है. भारत में आप पेरिस 2024 ओलंपिक उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है. पेरिस 2024 ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग Sports18 1 SD और Sports18 1 HD TV के अलावा जियो सिनेमा के ओटीटी ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का ये खिलाड़ी करेंगे नेतृत्व
इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की ओर से 5 रिजर्व सहित कुल 117 खिलाड़ी भेजे गए हैं. ये खिलाड़ी 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे. भारत के बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदल विजेता पीवी सिंधु और टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल, जो पांचवां ओलंपिक खेल रहे हैं, पेरिस 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे. ये दोनों अपने-अपने खेल में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो आज रात ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में भारत का झंडा लेकर चलेंगे.