scorecardresearch

Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए ये है सबसे सही समय, शुभ मुहूर्त, डेट, टाइमिंग समेत हर डिटेल

Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोना-चांदी और उससे बने गहनों को खरीदना शुभ माना जाता है. इस बार कब यह खास दिन पड़ रही है और कीमती गहनों को खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? यहां अपने सिटी के हिसाब से टाइमिंग चेक कर सकते हैं.

Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोना-चांदी और उससे बने गहनों को खरीदना शुभ माना जाता है. इस बार कब यह खास दिन पड़ रही है और कीमती गहनों को खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? यहां अपने सिटी के हिसाब से टाइमिंग चेक कर सकते हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Dhanteras Gold Buying shubh Muhurt freepik

Dhantrayodashi : देश में दीवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और यह पांच दिनों तक चलती है. (Image: Freepik)

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat Best time for buying gold, silver on Dhantrayodashi: धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी और उससे बने गहनों को खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस खास दिन पर सोना या चांदी खरीदने से घर में समृद्धि आती है. देश में दीवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और यह पांच दिनों तक चलती है. 'तेरस' कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन को दर्शाता है, जबकि 'धन' का मतलब धन या संपत्ति होता है. भारत में दीवाली का पहला दिन विशेष रूप से धनतेरस (Dhanteras) या धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi) के नाम से जाना जाता है. दीवाली को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है. 

किस दिन पड़ रहा है धनतेरस?

दीवाली की शुरूआत धनतेरस से होती है. इस बार 29 अक्टूबर 2024 को यह दिन पड़ रहा है. त्योहार के खास मौके पर लोग भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं और सोना, चांदी और अन्य सामान खरीदते हैं, ताकि उन्हें घर में सुख समृद्धि बनी रहे. धनतेरस से पांच दिनों के त्योहार दीवाली की शुरुआत होती है. इस बार धनतेरस पूजा का शुभ समय 29 अक्टूबर को शाम 06:57 बजे से 08:21 बजे के बीच है.

Advertisment

Also read : Gold Price: सोना 1150 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का भाव 2000 रुपये गिरा

ये है धनतेरस पूजा के लिए शुभ समय

प्रदोष काल - शाम 05:55 बजे से 08:21 बजे

वृषभ काल - शाम 06:57 बजे से रात 09:00 बजे

त्रयोदशी तिथि शुरू - 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:31 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त - 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:15 बजे

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय क्या है यहां सिटी के हिसाब से टाइम चेक कर सकते हैं.

नई दिल्ली: शाम 06:31 बजे से 08:13 बजे

गुरुग्राम: शाम 06:32 बजे से 08:14 बजे

नोएडा: शाम 06:31 बजे से 08:12 बजे

चंडीगढ़: शाम 06:29 बजे से 08:13 बजे

जयपुर: शाम 06:40 बजे से 08:20 बजे

पुणे: शाम 07:01 बजे से 08:33 बजे

मुंबई: शाम 07:04 बजे से 08:37 बजे

अहमदाबाद: शाम 06:59 बजे से 08:35 बजे

कोलकाता: शाम 05:57 बजे से 07:33 बजे

चेन्नई: शाम 06:44 बजे से 08:11 बजे

हैदराबाद: शाम 06:45 बजे से 08:15 बजे

बेंगलुरु: शाम 06:55 बजे से 08:22 बजे

Also read : SIP Step Up : फटाफट जमा करना है 5 करोड़ का कॉर्पस? स्टेप अप एसआईपी से बनेगी बात, चेक करें तरीका और कैलकुलेशन

धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा ये भी खरीदते हैं लोग

सोना और चांदी के अलावा, धनतेरस पर लोग तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन भी खरीदते हैं, जिन्हें घर में प्रवेश करने से पहले खाने या पानी से भरने के लिए रखा जाता है. मिट्टी या धातु की लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां भी धनतेरस पर शुभ मानी जाती हैं. इस दिन आप उपकरण, कार, फोन, लैपटॉप, माइक्रोवेव, रेफ्रिजरेटर और अन्य जरूरी सामान भी खरीद सकते हैं. बता दें कि धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. धनतेरस का दिन धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वंतरी जयंती के रूप में भी जाना जाता है, जो आयुर्वेद के भगवान का जन्मदिन है.

Silver Gold Dhanteras Diwali Shopping