/financial-express-hindi/media/media_files/Q0OefRqt5i5W8appaf13.jpg)
Gold Rate: कॉमेक्स में एक औंस स्पॉट गोल्ड का भाव बढ़कर 2,531.10 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. (Image : Pixabay)
Gold, Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार का दिन नरमी के नाम रहा. सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में नरमी देखी गई. सोने का भाव प्रति दस 250 रुपये घट गया तो चांदी की कीमत में भी 1700 रुपये प्रति गिरावट आई. कीमती धातुओं की कीमतों में आई नरमी के लिए घरेलू बाजार जिम्मेदार माने जा रहे हैं.
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना-चांदी
स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये घटकर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस बीच 99.5 फीसदी प्योरिटी वाले सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई. आपके शहर में आज यानी सोमवार 2 सितंबर को सोने और चांदी का भाव कितना हैं यहां सिटी वाइज रेट देख सकते हैं.
कितना है 10 ग्राम सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट सोना (10gm) | 24 कैरेट सोना (10gm) |
Ahmedabad | ₹65,853 | ₹71,840 |
Amritsar | ₹65,762 | ₹71,740 |
Aurangabad | ₹65,780 | ₹71,760 |
Bangalore | ₹65,817 | ₹71,800 |
Belgaum | ₹65,826 | ₹71,810 |
Bhopal | ₹65,844 | ₹71,830 |
Bhubaneswar | ₹65,780 | ₹71,760 |
Chandigarh | ₹65,762 | ₹71,740 |
Chennai | ₹65,954 | ₹71,950 |
Coimbatore | ₹65,954 | ₹71,950 |
Delhi | ₹65,652 | ₹71,620 |
Faridabad | ₹65,762 | ₹71,740 |
Gurgaon | ₹65,762 | ₹71,740 |
Guwahati | ₹65,918 | ₹71,910 |
Hyderabad | ₹65,872 | ₹71,860 |
Indore | ₹65,835 | ₹71,820 |
Jaipur | ₹65,753 | ₹71,730 |
Kanpur | ₹65,780 | ₹71,760 |
Kerala | ₹65,963 | ₹71,960 |
Kochi | ₹65,982 | ₹71,980 |
Kolhapur | ₹65,780 | ₹71,760 |
Kolkata | ₹65,679 | ₹71,650 |
Lucknow | ₹65,780 | ₹71,760 |
Ludhiana | ₹65,762 | ₹71,740 |
Madurai | ₹65,954 | ₹71,950 |
Mangalore | ₹65,817 | ₹71,800 |
Meerut | ₹65,798 | ₹71,780 |
Mumbai | ₹65,762 | ₹71,740 |
Mysore | ₹65,817 | ₹71,800 |
Nagpur | ₹65,762 | ₹71,740 |
Nashik | ₹65,762 | ₹71,740 |
Odisha | ₹65,798 | ₹71,780 |
Patna | ₹65,725 | ₹71,700 |
Pune | ₹65,762 | ₹71,740 |
Punjab | ₹65,762 | ₹71,740 |
Rajahmundry | ₹65,881 | ₹71,870 |
Rajkot | ₹65,853 | ₹71,840 |
Surat | ₹65,853 | ₹71,840 |
Thane | ₹65,780 | ₹71,760 |
Thiruvananthapuram | ₹65,982 | ₹71,980 |
Thrissur | ₹65,982 | ₹71,980 |
Tirupati | ₹65,881 | ₹71,870 |
Vadodara | ₹65,853 | ₹71,840 |
Varanasi | ₹65,798 | ₹71,780 |
Vijayawada | ₹65,872 | ₹71,860 |
Visakhapatnam | ₹65,872 | ₹71,860 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार कैसा रहा रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स में एक औंस स्पॉट गोल्ड का भाव तेजी के साथ 2,531.10 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी का भाव 0.52% गिरावट के साथ 28.99 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि कमजोर डॉलर और पश्चिम एशिया में बढ़ते जिओपॉलिटिकल टेंशन के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतें 2,564 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं. इसके अलावा मजबूत उपभोक्ता खर्च, महंगाई दर में कमी और अमेरिका में बेहतर जीडीपी ग्रोथ ने फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक आक्रामक ढील की उम्मीदों को कम कर दिया है.