/financial-express-hindi/media/media_files/FrAsbinf83RuIvYBcNGA.jpg)
Gold Latest Rate: कॉमेक्स में एक औंस स्पॉट गोल्ड का भाव 3.80 डॉलर या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,531.40 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. (Image: Pixabay)
Gold, Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए लगातार दूसरा दिन नरमी के नाम रहा. सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोने का भाव 50 रुपये प्रति 10 ग्राम घटा तो चांदी की कीमत भी प्रति किलो 250 रुपये लुढ़क गई. कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट के लिए अंतरराष्ट्रीय कारक जिम्मेदार माना जा रहा है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये घटकर 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,100 रुपये पर बंद हुआ था. इसके अलावा, 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 50 रुपये घटकर 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सोमवार को यह 73,750 रुपये पर था.
Also read : Kawasaki Discount: कावासाकी की इस बाइक पर मिल रहा 25000 रुपये तक ऑफर, पैसे बचाने का मौका
आपके शहर में कितना है सोने का भाव
आपके शहर में आज यानी मंगलवार 3 सितंबर को सोने का भाव कितना है यहां सिटी वाइज रेट देख सकते हैं.
शहर का नाम | 22 कैरेट सोना (10gm) | 24 कैरेट सोना (10gm) |
---|---|---|
Ahmedabad | ₹65,670 | ₹71,640 |
Amritsar | ₹65,560 | ₹71,520 |
Aurangabad | ₹65,817 | ₹71,800 |
Bangalore | ₹65,633 | ₹71,600 |
Belgaum | ₹65,872 | ₹71,860 |
Bhopal | ₹65,633 | ₹71,600 |
Bhubaneswar | ₹65,597 | ₹71,560 |
Chandigarh | ₹65,578 | ₹71,540 |
Chennai | ₹65,771 | ₹71,750 |
Coimbatore | ₹65,771 | ₹71,750 |
Delhi | ₹65,468 | ₹71,420 |
Faridabad | ₹65,798 | ₹71,780 |
Gurgaon | ₹65,798 | ₹71,780 |
Guwahati | ₹65,698 | ₹71,670 |
Hyderabad | ₹65,688 | ₹71,660 |
Indore | ₹65,633 | ₹71,600 |
Jaipur | ₹65,569 | ₹71,530 |
Kanpur | ₹65,578 | ₹71,540 |
Kerala | ₹65,780 | ₹71,760 |
Kochi | ₹66,018 | ₹72,020 |
Kolhapur | ₹65,817 | ₹71,800 |
Kolkata | ₹65,496 | ₹71,450 |
Lucknow | ₹65,597 | ₹71,560 |
Ludhiana | ₹65,560 | ₹71,520 |
Madurai | ₹65,771 | ₹71,750 |
Mangalore | ₹65,615 | ₹71,580 |
Meerut | ₹65,578 | ₹71,540 |
Mumbai | ₹65,560 | ₹71,520 |
Mysore | ₹65,615 | ₹71,580 |
Nagpur | ₹65,560 | ₹71,520 |
Nashik | ₹65,560 | ₹71,520 |
Odisha | ₹65,578 | ₹71,540 |
Patna | ₹65,523 | ₹71,480 |
Pune | ₹65,560 | ₹71,520 |
Punjab | ₹65,560 | ₹71,520 |
Rajahmundry | ₹65,927 | ₹71,920 |
Rajkot | ₹65,643 | ₹71,610 |
Surat | ₹65,643 | ₹71,610 |
Thane | ₹65,817 | ₹71,800 |
Thiruvananthapuram | ₹66,018 | ₹72,020 |
Thrissur | ₹66,018 | ₹72,020 |
Tirupati | ₹65,927 | ₹71,920 |
Vadodara | ₹65,643 | ₹71,610 |
Varanasi | ₹65,578 | ₹71,540 |
Vijayawada | ₹65,661 | ₹71,630 |
Visakhapatnam | ₹65,661 | ₹71,630 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स में एक औंस स्पॉट गोल्ड का भाव 3.80 डॉलर या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,531.40 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी का भाव 1.81 फीसदी घटकर 28.62 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों से पहले व्यापारी अलग-थलग रहे. उम्मीद है कि अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़े फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर में कटौती को प्रभावित कर सकते हैं. सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के दौरान, व्यापारी जोल्ट्स जॉब ओपनिंग, एडीपी गैर-कृषि रोजगार परिवर्तन, गैर-कृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों सहित विभिन्न नौकरी रिपोर्टों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो फेडरल रिजर्व के ब्याजदर फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं. जिससे सोने के भाव पर असर पड़ने की संभावना है. एंजेल वन के प्रथमेश माल्या का कहना है कि अपकमिंग अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर में कटौती की संभावनाओं के बीच सोने के भाव में तेजी रहने की संभावना है.
मंगलवार को चांदी की कीमत भी 250 रुपये घटकर 85,250 रुपये प्रति किलो आ गई. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.