/financial-express-hindi/media/media_files/MHHT4sYVueoig0wnG2qf.jpg)
Gold Price Today: 99.5 प्योरिटी वाले सोने का भाव 500 रुपये घटकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. (Image: Reuters)
Gold, Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सोमवार का दिन नरमी के नाम रहा. सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 700 रुपये की गिरावट आई तो चांदी की कीमत 2,000 रुपये प्रति किलो घट गई. पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 100 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत में 1,200 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोने की कीमतों में आई गिरावट के लिए अंतरराष्ट्रीय कारक जिम्मेदार माने जा रहे हैं और चांदी की कीमत में नरमी के लिए औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग की वजह जिम्मेदार बताया जा रहा है.
दिल्ली में सोने और चांदी का भाव घटा
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 700 रुपये घटकर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,200 रुपये पर बंद हुआ था. सोने की तरह चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये लुढ़ककर 83,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 85,800 रुपये पर बंद हुई थी. इस बीच 99.5 प्योरिटी वाले सोने का भाव 500 रुपये घटकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 73,850 रुपये पर था.
आपके शहर में दस ग्राम सोने का कितना है दाम
शहर का नाम | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना |
Ahmedabad | ₹65,844 | ₹71,830 |
Amritsar | ₹65,789 | ₹71,770 |
Aurangabad | ₹65,789 | ₹71,770 |
Bangalore | ₹65,808 | ₹71,790 |
Belgaum | ₹65,844 | ₹71,830 |
Bhopal | ₹65,863 | ₹71,850 |
Bhubaneswar | ₹65,771 | ₹71,750 |
Chandigarh | ₹65,753 | ₹71,730 |
Chennai | ₹65,945 | ₹71,940 |
Coimbatore | ₹65,945 | ₹71,940 |
Delhi | ₹65,643 | ₹71,610 |
Faridabad | ₹65,771 | ₹71,750 |
Gurgaon | ₹65,771 | ₹71,750 |
Guwahati | ₹65,927 | ₹71,920 |
Hyderabad | ₹65,863 | ₹71,850 |
Indore | ₹65,863 | ₹71,850 |
Jaipur | ₹65,743 | ₹71,720 |
Kanpur | ₹65,808 | ₹71,790 |
Kerala | ₹65,954 | ₹71,950 |
Kochi | ₹65,991 | ₹71,990 |
Kolhapur | ₹65,789 | ₹71,770 |
Kolkata | ₹65,670 | ₹71,640 |
Lucknow | ₹65,771 | ₹71,750 |
Ludhiana | ₹65,789 | ₹71,770 |
Madurai | ₹65,945 | ₹71,940 |
Mangalore | ₹65,808 | ₹71,790 |
Meerut | ₹65,808 | ₹71,790 |
Mumbai | ₹65,753 | ₹71,730 |
Mysore | ₹65,808 | ₹71,790 |
Nagpur | ₹65,753 | ₹71,730 |
Nashik | ₹65,789 | ₹71,770 |
Odisha | ₹65,808 | ₹71,790 |
Patna | ₹65,753 | ₹71,730 |
Pune | ₹65,789 | ₹71,770 |
Punjab | ₹65,789 | ₹71,770 |
Rajahmundry | ₹65,899 | ₹71,890 |
Rajkot | ₹65,881 | ₹71,870 |
Surat | ₹65,881 | ₹71,870 |
Thane | ₹65,789 | ₹71,770 |
Thiruvananthapuram | ₹65,991 | ₹71,990 |
Thrissur | ₹65,991 | ₹71,990 |
Tirupati | ₹65,899 | ₹71,890 |
Vadodara | ₹65,881 | ₹71,870 |
Varanasi | ₹65,808 | ₹71,790 |
Vijayawada | ₹65,899 | ₹71,890 |
Visakhapatnam | ₹65,899 | ₹71,890 |
विदेशी बाजार में कैसा रहा रूख
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स में सोने का भाव 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2,522.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. चांदी का भाव मामूली बढ़त के साथ 28.44 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने बताया कि सोमवार को सोने के भाव में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका में मिश्रित रोजगार आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दरों में कटौती के आकार को लेकर संदेह बढ़ा दिया है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मानव मोदी के मुताबिक पिछले हफ्ते के अंत में सोने का भाव में गिरावट आई, जो मिश्रित रोजगार आंकड़ों और कुछ फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद रिकॉर्ड स्तर से पीछे हट गई, जिसमें अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर संदेह जताया गया. मोदी ने कहा कि व्यापारी इस हफ्ते के अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें महंगाई दर और प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) शामिल हैं, ताकि इंटरेस्ट रेट पर फेडरल रिजर्व के अगले कदम का अनुमान लगाया जा सके.