scorecardresearch

Bank Holidays In October 2024: अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, आपके यहां किस-किस दिन होगी छुट्टी? चेक करें

Bank Holidays in October 2024: अक्टूबर में कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं. इनमें 4 रविवार और 2 दूसरे-चौथे शनिवार की छु्ट्टी भी शामिल है. इसके अलावा कुछ छुट्टियां स्थानीय महत्व के आधार पर अलग-अलग राज्यों में हैं.

Bank Holidays in October 2024: अक्टूबर में कुल 15 दिन बंद रहने वाले हैं. इनमें 4 रविवार और 2 दूसरे-चौथे शनिवार की छु्ट्टी भी शामिल है. इसके अलावा कुछ छुट्टियां स्थानीय महत्व के आधार पर अलग-अलग राज्यों में हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Bank Holiday on Good Friday 2025, bank holiday on good friday, bank holiday on good friday April 18, bank holiday 2025, bank holiday in India 2025, bank holidays in April 2025, bank holidays List, bank closed on good friday

Bank Holidays: भारत में कुछ दिन बैंक की छुट्टियां स्थानीय महत्व के चलते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. (Image: FE File)

Bank Holidays in October 2024: अब से कुछ घंटे बाद अक्टूबर महीने की शुरूआत हो जाएगी. इस महीने नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा, दीवाली, काटी बिहू जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. महात्मा गांधी जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती और स्थानीय महत्व के मौके पर बैंकों में कामकाज ठप रहने वाले हैं. त्योहारों, राष्ट्रीय और स्थानीय महत्व की छुट्टियों के अलावा अक्टूबर में कुल दो शनिवार और 4 रविवार की छुट्टियां भी होनी है. त्योहारों से भरे छुट्टियों के इस महीने में आपके यहां कब-कब बैंकों बंद रहने वाले हैं आइए एक नजर बैंक हॉलीडे लिस्ट पर डालते हैं. 

आपके यहां किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में कुछ दिन बैंक की छुट्टियां स्थानीय महत्व के चलते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. अपडेटेड रहने के लिए लोगों को बैंकों हॉलिडें के बारे में  जानने के लिए स्थानीय बैंक शाखा से जांच करना सबसे अच्छा तरीका है. यहां अक्टूबर 2024 के लिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

1 अक्टूबर: राज्य विधानसभा के लिए आम चुनाव 2024 (जम्मू और कश्मीर)

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या (राष्ट्रीय अवकाश)

3 अक्टूबर: नवरात्रि (जयपुर)

Advertisment

10 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) (अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे)

11 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, शिलांग और रांची में बैंक बंद रहेंगे.)

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) (गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे

17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू (बेंगलुरु, गुवाहाटी, शिमला में बैंक बंद रहेंगे)

31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/नरक चतुर्दशी (अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे)

वीकेंड के चलते इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

6 अक्टूबर: रविवार

12 अक्टूबर: दूसरा शनिवार/दशहरा ( पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.)

13 अक्टूबर: रविवार

20 अक्टूबर: रविवार

26 अक्टूबर: दूसरा शनिवार और विलय दिवस (जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)

27 अक्टूबर: रविवार

Also read : SSY Vs PPF : दोनों स्कीम में 15 साल करना है निवेश, 1.50 लाख सालाना जमा करें तो कहां ज्यादा मुनाफा? कैलकुलेशन देखकर चुनें परफेक्ट स्कीम

ये है बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीख

दिन

अवस

राज्य या राज्यों की राजधानी

1 अक्टूबर

मंगलवार

राज्य विधानसभा चुनाव

जम्मू और कश्मीर

2 अक्टूबर

बुधवार

महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या

राष्ट्रीय अवकाश

3 अक्टूबर

गुरूवार

नवरात्रि

जयपुर

6 अक्टूबर

रविवार

साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में बैंक बंद

10 अक्टूबर

गुरूवार

दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी)

अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा, कोलकाता

11 अक्टूबर

शुक्रवार

दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी

अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, शिलांग और रांची

12 अक्टूबर

दूसरा शनिवार

साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में बैंक बंद

13 अक्टूबर

रविवार

साप्ताहिक अवकाश

पूरे देश में बैंक बंद

14 अक्टूबर

सोमवार

दुर्गा पूजा (दसैन)

गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे

16 अक्टूबर

बुधवार

लक्ष्मी पूजा

अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे

17 अक्टूबर

गुरूवार

महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू

बेंगलुरु, गुवाहाटी, शिमला में बैंक बंद रहेंगे

20 अक्टूबर

रविवार

साप्ताहित अवकाश

पूरे देश में बैंक बंद

26 अक्टूबर

दूसरा शनिवार

साप्ताहित अवकाश

पूरे देश में बैंक बंद

27 अक्टूबर

रविवार

साप्ताहित अवकाश

पूरे देश में बैंक बंद

31 अक्टूबर

गुरूवार

दिवाली/ सरदार पटेल जयंती

देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे

Also read : NFO Today : म्यूचुअल फंड की 3 नई स्कीम में निवेश का मौका, लिस्ट में ICICI Pru और ABSL Mutual Fund के एनएफओ

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसों का लेन-देन या अन्य काम कर सकते हैं. बैंक की छुट्टियों का इन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बैंक बंद होने के दौरान आप बैंक से जुड़े कई काम मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं. बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी.

Bank Holidays