scorecardresearch

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभागों का किया बंटवारा, सरकार में शामिल मंत्रियों और उनके विभागों की पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, जनसंपर्क, विमानन, खनिज साधन और प्रवासी भारतीय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखा है.

मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, जनसंपर्क, विमानन, खनिज साधन और प्रवासी भारतीय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखा है.

author-image
FE Hindi Desk
एडिट
New Update
CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Image : PTI)

Madhya Pradesh Ministers List and Their Portfolios: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रियों को विभागों का बटवारा कर दिया. उन्होंने सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, जनसंपर्क, विमानन, खनिज साधन और प्रवासी भारतीय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी अपने पास रखा है. उपमुख्यमंत्री एम जगदीश देवड़ा को वित्त और दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य विभाग सौंपा. मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 31 है. बता दें कि मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं. 

सीएम मोहन यादव ने अपने पास रखें ये विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से शनिवार को जारी गजट अधिूचना में बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीएडी, जनसंपर्क, जेल, खनन, विमानन, औद्योगिक नीतियां और निवेश संवर्धन के अलावा वे सभी विभाग अपने पास रखे हैं, जो विशेष रूप से किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं. पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत के बाद मोहन यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है. 

Advertisment

Also Read : राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा के कैबिनेट का विस्तार, 12 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 10 नेताओं ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

कैलाश विजयवर्गीय बने मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त के अलावा वाणिज्यिक कर विभाग भी दिया गया है. देवड़ा पिछली चौहान सरकार में भी वित्त मंत्री थे. दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को शहरी विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग दिया गया है. विजय शाह जनजातीय कार्य और भोपाल गैस त्रासदी विभाग संभालेंगे. जबलपुर के पूर्व सांसद राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग संभालेंगे, जबकि एक अन्य पूर्व सांसद राव उदय प्रताप सिंह को परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है. 

राजस्व विभाग है इस मंत्री के पास

संपतिया उइके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग आवंटित किया गया, जबकि करण सिंह वर्मा को राजस्व, तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन, ऐदल सिंह कंसाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास और निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास विभाग दिया गया है. वहीं, गोविंद को राजपूत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विश्वास सारंग को खेल, युवा मामले और सहकारिता, नारायण सिंह कुशवाहा को सामाजिक न्याय, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, नागर सिंह चौहान को वन, पर्यावरण और अनुसूचित जाति कल्याण, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा, राकेश शुक्ला को नवीकरणीय ऊर्जा, चैतन्य कश्यप को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम और इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है.

Also Read : अयोध्या एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का हुआ उद्घाटन, राम की नगरी में बोले पीएम मोदी- सिर्फ रामलला को ही नहीं, बल्कि देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला पक्का घर

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में, कृष्णा गौर को ओबीसी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, दिलीप जयसवाल को कुटीर एवं ग्रामोद्योग, गौतम टेटवाल को कौशल विकास एवं रोजगार, लाखन सिंह पटेल को पशुपालन एवं डेयरी और नारायण सिंह पवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन विभाग दिया गया है. राज्यों के मंत्रियों में, नरेंद्र शिवाजी पटेल को लोक स्वास्थ्य विभाग, प्रतिमा बागरी को शहरी विकास एवं आवास, दिलीप अहिरवार को वन एवं पर्यावरण तथा राधा सिंह को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किए गए हैं.

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में शामिल मंत्रियों और उनके विभागों की लिस्ट

सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, जनसंपर्क, विमानन, खनिज साधन और प्रवासी भारतीय जैसे अहम विभाग- मुख्यमंत्री मोहन यादव

वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्रालय, योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी - उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा  

लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय - उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय - प्रह्लाद सिंह पटेल

शहरी विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्रालय - कैलाश विजयवर्गीय

जनजातीय कार्य और भोपाल गैस त्रासदी मंत्रालय- कुंवर विजय शाह

लोक निर्माण मंत्रालय- राकेश सिंह

परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्रालय - उदय प्रताप सिंह

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्रालय- संपतिया उइके 

राजस्व मंत्रालय- करण सिंह वर्मा

जल संसाधन मंत्रालय- तुलसीराम सिलावट

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्रालय- एदल सिंह कंषाना

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय- निर्मला भूरिया

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्रालय- गोविंद सिंह राजपूत

खेल, युवा मामले और सहकारिता मंत्रालय- विश्वास सारंग

सामाजिक न्याय, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय- नारायण सिंह कुशवाह

वन, पर्यावरण और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय- , नागर सिंह चौहान

ऊर्जा मंत्रालय- प्रद्युम्न सिंह तोमर

नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय- राकेश शुक्ला

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्रालय- चैतन्य काश्यप

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय - इंदर सिंह परमार

ओबीसी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय- कृष्णा गौर

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्रालय- धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्रालय- दिलीप जयसवाल

कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय - गौतम टेटवाल 

पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय- लाखन सिंह पटेल

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन मंत्रालय- नारायण सिंह पवार

लोक स्वास्थ्य मंत्रालय- नरेंद्र शिवाजी पटेल

शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय- , प्रतिमा बागरी

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय-  दिलीप अहिरवार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय - राधा सिंह





Madhya Pradesh