scorecardresearch

Mizoram Election Result 2023 Full list of winners : मिजोरम में MNF की हार के बाद सीएम जोरमथंगा का इस्तीफा, ZPM को स्पष्ट बहुमत

Mizoram Election Result Winner constituency wise: मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने (ZPM) ने 27 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की करारी हार.

Mizoram Election Result Winner constituency wise: मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने (ZPM) ने 27 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की करारी हार.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Mizoram Result 2023 Update, Mizoram Election 2023, Mizoram full list of winners

Mizoram 2023 Result list of winners: चुनाव जीतने के बाद आइजोल में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ZPM प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा (Lalduhoma). (PTI Photo).

Mizoram Assembly Election Results 2023 Winners List: नॉर्थ ईस्ट के राज्य मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस चुनाव में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की करारी हार हुई है, जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने 40 में से 27 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. चुनावी नतीजे सामने आने के बाद एमएनएफ नेता जोरमथंगा ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. एमएनएफ को 40 सदस्यों की विधानसभा में 10 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी को 2 और कांग्रेस को महज 1 सीट हासिल हुई है.

रविवार की जगह सोमवार को हुई वोटों की गिनती 

मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 80 फीसदी से ज्यादा मतदाताओ ने वोट डाला था. मिजोरम में मतगणना का काम पहले बाकी चार राज्यों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही 3 दिसंबर को होना था. लेकिन रविवार को विशेष प्रार्थना का दिन होने के कारण राज्य के तमाम राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, छात्रों और चर्च ने इसे एक दिन आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मानते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को मतगणना कराने का फैसला किया. इसी फैसले के तहत मिजोरम की सभी 40 सीटों पर आज यानी सोमवार 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई, जिसके नतीजे अब पूरी तरह आ चुके हैं. सभी जीतने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं. 

Advertisment

Also read : Telangana Winner & Losers Assembly Election result Full List: तेलंगाना में कांग्रेस की शानदार जीत, चेक करें चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट

Mizoram Election Results 2023: चुनाव जीतने वालों की पूरी लिस्ट

(Full list of constituency-wise candidates in the Mizoram elections)

Hachhek – ROBERT ROMAWIA ROYTE (MNF)
Dampa – LALRINTLUANGA SAILO (MNF)
Mamit – H. LALZIRLIANA (MNF)
Turial – K. LALDAWNGLIANA (MNF)
Kolasib – LALFAMKIMA (ZPM)
Serlui – LALRINSANGA RALTE (MNF)
Tuivawl – LALCHHANDAMA RALTE (MNF)
Chalfilh – LALBIAKZAMA (ZPM)
Tawi – Prof. LALNILAWMA (ZPM)
Aizawl North-I – VANLALHLANA (ZPM)
Aizawl North-II – Dr. VANLALTHLANA (ZPM)
Aizawl North-III – K. SAPDANGA (ZPM)
Aizawl East-I – LALTHANSANGA (ZPM)
Aizawl East-II – B. LALCHHANZOVA (ZPM)
Aizawl West-I – TBC LALVENCHHUNGA (ZPM)
Aizawl West-II – LALNGHINGLOVA HMAR (ZPM)
Aizawl West-III – V. L. ZAITHANZAMA (ZPM)
Aizawl South-1 – C. LALSAWIVUNGA (ZPM)
Aizawl South-II – Lalchhuanthanga LALCHHUANTHANGA (ZPM)
Aizawl South-III – = BARYL VANNEIHSANGI (ZPM)
Lengteng – F.RODINGLIANA (ZPM)
Tuichang – W CHHUANAWMA (MNF)
Champhai North – H. GINZALALA (ZPM)
Champhai South – Lt Col. CLEMENT LALHMINGTHANGA (ZPM)
East Tuipui – RAMTHANMAWIA (MNF)
Serchhip – LALDUHOMA (ZPM)
Tuikum – P.C. VANLALRUATA (ZPM)
Hrangturzo – LALMUANPUIA PUNTE (ZPM)
South Tuipui – JEJE LALPEKHULA (ZPM)
Lunglei North – V. MALSAWMTLUANGA (ZPM)
Lunglei East – LALRINPUII (ZPM)
Lunglei West – T. LALHLIMPUIA (ZPM)
Lunglei South – LALRAMLIANA PAPUIA (ZPM)
Thorang – Er. R ROHMINGLIANA (MNF)
West Tuipui – PROVA CHAKMA (MNF)
Tuichawng – W CHHUANAWMA (ZPM)
Lawngtlai East – Dr. LORRAIN LALPEKLIANA CHINZAH (ZPM)
Lawngtlai West – C. NGUNLIANCHUNGA (INC)
Siaha – Dr. K. BEICHHUA (BJP)
Palak – LALDUHOMA (BJP)

Mizoram Election 2023 Mizoram Assembly Election Result 2023