scorecardresearch

PM Kisan Big Update: पीएम किसान योजना पर संसद में सवाल जवाब, सभी लाभार्थी किसानों को जानना जरूरी

PM Kisan Big Update : संसद में साउथ दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पीएम किसान योजना पर सरकार से तीन सवाल पूछे. जिसका जबाव कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया.

PM Kisan Big Update : संसद में साउथ दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पीएम किसान योजना पर सरकार से तीन सवाल पूछे. जिसका जबाव कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Image: PTI)

Latest update on PM Kisan Yoajana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत अब तक देशभर के पात्र किसानों को 3.69 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जा चुकी है. संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद में साउथ दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पूछा कि पीएम किसान योजना (PM-KISAN) के तहत अब तक किसानों को कितनी किस्तें दी जा चुकी हैं? और इन पर कितनी राशि खर्च हुई है? जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि फरवरी 2019 में शुरू हुई योजना के तहत 16 जुलाई 2025 तक लाभार्थी किसानों को सरकार ने कुल 19 किस्तों में 3.69 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी है.

Advertisment

Also read : PM Kisan: 20वीं किस्त की आस में किसान परेशान, 5 महीने बाद भी नहीं आया पैसा! पीएम किसान पर क्या है अपडेट?

बीजेपी सांसद बिधूड़ी ने अपने तीसरे सवाल में दिल्ली के किसानों को योजना की शुरूआत से लेकर अबतक का ब्योरा मांगा. जवाब में कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में तीसरी से लेकर 19वीं किस्त तक यानी कुल 17 किस्तों में 48.79 करोड़ रुपये भेजी गई है. उन्होंने सदन के पटल पर किस्तवार किसानों की संख्या और उन्हें भेजी गई राशि का ब्योरा भी दिया है.   

दिल्ली में किसानों को 17 किस्तों में मिले 48.79 करोड़

दिल्ली में पीएम किसान योजना के तहत 16 जुलाई तक किसानों को अब तक दी गई सहायता का विवरण इस प्रकार है.

किस्त संख्या

लाभ पाने वाले किसान (दिल्ली)

दी गई राशि (₹ करोड़ में)

1वीं किस्त

-

-

2वीं किस्त

-

-

3वीं किस्त

11,534

4.72

4वीं किस्त

12,452

2.60

5वीं किस्त

13,331

2.76

6वीं किस्त

14,045

2.89

7वीं किस्त

13,690

2.88

8वीं किस्त

13,975

3.10

9वीं किस्त

14,490

3.01

10वीं किस्त

14,618

3.06

11वीं किस्त

14,887

3.29

12वीं किस्त

12,409

2.50

13वीं किस्त

12,660

2.65

14वीं किस्त

12,931

2.77

15वीं किस्त

8,302

1.97

16वीं किस्त

10,240

3.22

17वीं किस्त

10,808

2.51

18वीं किस्त

10,829

2.26

19वीं किस्त

11,171

2.59

कुल

48.79 करोड़ रुपये

देश में किसानों को 19 किस्तों में मिले 3.69 लाख करोड़

PM-KISAN योजना के तहत देशभर के किसानों के खातों में भेजी गई रकम का ब्योरा नीचे लिस्ट में शामिल है.

किस्त संख्या

किस्त की अवधि

लाभार्थियों की संख्या

भेजी गई राशि (करोड़ में)

1

दिसंबर 2018 - मार्च 2019

3,16,21,743

6,324.35

2

अप्रैल 2019 - जुलाई 2019

6,00,34,864

13,272.01

3

अगस्त 2019 - नवम्बर 2019

7,66,01,029

17,527.13

4

दिसंबर 2019 - मार्च 2020

8,20,91,667

17,943.00

5

अप्रैल 2020 - जुलाई 2020

9,26,93,999

20,989.49

6

अगस्त 2020 - नवम्बर 2020

9,72,27,546

20,476.33

7

दिसंबर 2020 - मार्च 2021

9,84,76,200

20,475.15

8

अप्रैल 2021 - जुलाई 2021

9,99,17,958

22,416.19

9

अगस्त 2021 - नवम्बर 2021

10,34,47,290

22,395.79

10

दिसंबर 2021 - मार्च 2022

10,41,68,513

22,343.55

11

अप्रैल 2022 - जुलाई 2022

10,48,45,164

22,618.80

12

अगस्त 2022 - नवम्बर 2022

8,57,40,741

18,042.08

13

दिसंबर 2022 - मार्च 2023

8,12,38,919

17,650.61

14

अप्रैल 2023 - जुलाई 2023

8,56,79,091

19,203.93

15

अगस्त 2023 - नवम्बर 2023

8,12,16,697

19,596.81

16

दिसंबर 2023 - मार्च 2024

9,04,44,694

23,092.29

17

अप्रैल 2024 - जुलाई 2024

9,38,01,580

21,057.13

18

अगस्त 2024 - नवम्बर 2024

9,59,28,628

20,666.20

19

दिसंबर 2024 - मार्च 2025

10,06,85,615

23,500.83

कुल

3.69 लाख करोड़ रुपये

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है, जो फरवरी 2019 में शुरू की गई थी. इसका मकसद छोटे और गरीब किसानों को सीधी पैसों की मदद देना है. इसके तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन बार में 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट तकनीक के जरिए भेजे जाते हैं.

Also read : PM Kisan: पीएम किसान में 20वीं किस्त की फाइनल डेट पर कब मिलेगा अपडेट?

20वीं किस्त का किसानों को है इंतजार

सरकार ने इस योजना को पूरी तरह ऑनलाइन बनाया है, ताकि किसानों को पैसे पाने के लिए किसी दलाल या ऑफिस के चक्कर न काटने पड़ें. योजना की शुरूआत से लेकर 16 जुलाई 2025 तक सरकार ने 19 किस्तों में किसानों को कुल 3.69 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की मदद भेज चुकी है. योजना में आखिरी यानी 19वीं किस्त इस साल 24 फरवरी 2025 को लाभार्थी किसानों को भेजी गई थी. करीब 5 महीने का बीच चुके हैं लेकिन अबतक 20वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है. 

Shivraj Singh Chouhan PM Kisan Yojana PM Kisan Samman Nidhi Pm Kisan