/financial-express-hindi/media/media_files/H9Yqx5wWORHp38ke8XLD.jpg)
Senior Citizen FD Rates: वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी में अधिक ब्याज दरें और कई अन्य लाभ होते हैं.
Highest Interest Rate on Senior Citizen FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) भारत में एक लोकप्रिय निवेश का तरीका है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के बीच, जो अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर रखना और नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी में अधिक ब्याज दरें और कई अन्य लाभ मिलते हैं. इनमें पैसा लगाने से पहले, फिक्स्ड डिपॉजिट के अहम पहलुओं को समझना जरूरी है, ताकि आप इसका पूरा फायदा उठा सकें.
एफडी कराने के फायदे
अधिक ब्याज दर
एफडी पर आम लोगों की तुलना में 60 साल से ऊपर के निवेशकों यानी सीनियर सिटिजन को आमतौर बैंक 0.25% से 0.75% तक अधिक ब्याज ऑफर करते हैं. ये दरें टेन्योर और बैंक के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं. यह एक्स्ट्रा ब्याज निवेशक की कमाई को बढ़ा सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो इस पैसे पर निर्भर होते हैं.
स्थिर रिटर्न
एफडी एक विश्वसनीय निवेश विकल्प है, क्योंकि इसमें स्थिर रिटर्न की गारंटी मिलती है. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अपनी सेविंग पर रिस्क नहीं लेना चाहते, जैसे कि वरिष्ठ नागरिक.
रेगुलर इनकम
बहुत से वरिष्ठ नागरिकअपनी एफडी से मिलने वाले ब्याज को अपनी रिटायरमेंट के दौरान नियमित आय के रूप में इस्तेमाल करते हैं. ब्याज भुगतान को आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक रूप से चुन सकते हैं, ताकि यह आपकी वित्तीय जरूरतों के हिसाब से हो.
टैक्स बेनिफिट
इनकम टैक्स की धारा 80TTB के तहत बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिसों में जमा राशि पर मिले ब्याज पर सीनियर सिटिजन को टैक्स बेनिफिट मिलता है. इससे उनकी टैक्स कम हो जाती है.
सीनियर सिटिजन एफडी पर इन बैकों में मिल रहा है 9.10% तक ब्याज
अगर आप एक सीनियर सिटिजन हैं और अपनी सेविंग पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो सीनियर सिटिजन एफडी पर 9.10 फीसदी तक रिटर्न हासिल करने के लिए यहां बैंकों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
सीनियर सिटिजन एफडी रेट लिस्ट | ||||||
बैंक का नाम | सालाना ब्याज दर | |||||
सबसे अधिक ब्याज कहां | 1 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 3 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 5 साल की एफडी पर ब्याज (%) | 10 साल की एफडी पर ब्याज (%) | ||
% | टेन्योर | |||||
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||||||
AU Small Finance Bank | 8.50 | 18 months | 7.75 | 8.00 | 7.75 | 7.75 |
Equitas Small Finance Bank | 9.00 | 888 days | 8.60 | 8.50 | 7.75 | 7.75 |
ESAF Small Finance Bank | 8.88 | 888 days | 6.50 | 7.25 | 6.75 | 6.75 |
Jana Small Finance Bank | 8.75 | 1 year to 3 years | 8.75 | 8.75 | 8.20 | 7.00 |
NorthEast Small Finance Bank | 9.00 | 18 months 1 day to 36 months | 7.50 | 9.00 | 8.50 | 6.75 |
Suryoday Small Finance Bank | 9.10 | 5 years | 8.75 | 8.75 | 9.10 | 7.75 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.75 | 18 months | 8.60 | 7.70 | 7.70 | 7.00 |
Unity Small Finance Bank | 9.10 | 1001 days | 7.75 | 8.65 | 8.65 | 7.50 |
Utkarsh Small Finance Bank | 9.10 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8.60 | 9.10 | 8.35 | 7.85 |
प्राइवेट बैंक | ||||||
Axis Bank | 7.75 | 15 months to less than 2 years; 5 years to 10 years | 7.20 | 7.60 | 7.75 | 7.75 |
Bandhan Bank | 8.55 | 1 year | 8.55 | 7.75 | 6.60 | 6.60 |
City Union Bank | 8.00 | 333 days | 7.25 | 6.75 | 6.50 | 6.50 |
CSB Bank | 8.00 | 501 days | 5.50 | 6.25 | 6.25 | 6.50 |
DBS Bank | 8.00 | 376 days to 540 days | 7.50 | 7.00 | 7.00 | 7.00 |
DCB Bank | 8.50 | 15 months to less than 16 months | 7.60 | 8.00 | 7.90 | 7.75 |
Federal Bank | 8.00 | 444 days | 7.50 | 7.60 | 7.60 | 7.10 |
HDFC Bank | 7.90 | 4 year 7 months (55 months) | 7.10 | 7.50 | 7.50 | 7.50 |
ICICI Bank | 7.85 | 15 months to less than 18 months | 7.20 | 7.50 | 7.50 | 7.40 |
IDFC FIRST Bank | 8.40 | 400 days to 500 days | 7.00 | 7.30 | 7.25 | 7.00 |
IndusInd Bank | 8.25 | 1 year to 2 years | 8.25 | 7.75 | 7.75 | 7.50 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.80 | 888 days | 7.50 | 7.25 | 7.00 | 7.00 |
Karur Vysya Bank | 8.10 | 760 days - Special Deposit | 7.40 | 7.40 | 7.40 | 6.65 |
Karnataka Bank | 8.00 | 401 days | 7.75 | 7.00 | 7.00 | 6.30 |
Kotak Mahindra Bank | 7.90 | 390 days to less than 23 months | 7.60 | 7.60 | 6.70 | 6.70 |
RBL Bank | 8.50 | 500 days | 8.00 | 8.00 | 7.60 | 7.50 |
SBM Bank India | 8.75 | Above 18 months to less than 2 years 3 days | 7.55 | 7.80 | 8.25 | 7.90 |
South Indian Bank | 7.90 | 1 year 7 days; 18 months | 7.30 | 7.20 | 6.50 | 6.50 |
Tamilnad Mercantile Bank | 8.10 | 300 days (TMB300) | 7.50 | 7.00 | 7.00 | 7.00 |
YES Bank | 8.50 | 18 months | 8.25 | 8.00 | 8.00 | 7.75 |
सरकारी बैंक | ||||||
Bank of Baroda | 7.80 | 400 days - Bob Utsav | 7.35 | 7.65 | 7.40 | 7.50 |
Bank of India | 7.80 | 400 days | 7.30 | 7.25 | 6.75 | 6.75 |
Bank of Maharashtra | 7.95 | 366 days | 7.25 | 7.00 | 7.00 | 7.00 |
Canara Bank | 7.90 | 3 years to less than 5 years | 7.35 | 7.90 | 7.20 | 7.20 |
Central Bank of India | 8.00 | 1111; 3333 days | 7.35 | 7.50 | 7.25 | 7.25 |
Indian Bank | 7.80 | 400 days - IND SUPER | 6.60 | 6.75 | 6.75 | 6.85 |
Indian Overseas Bank | 7.80 | 444 days | 7.60 | 7.00 | 7.00 | 7.00 |
Punjab National Bank | 7.75 | 400 days | 7.30 | 7.50 | 7.00 | 7.30 |
Punjab & Sind Bank | 7.95 | 555 days | 6.80 | 6.50 | 6.50 | 6.75 |
State Bank of India | 7.75 | 444 days - Amrit Vrishti | 7.30 | 7.25 | 7.50 | 7.50 |
Union Bank of India | 7.80 | 456 days | 7.30 | 7.20 | 7.00 | 7.00 |
Interest rates as of 12th March 2025 |
(नोट:सीनियर सिटिजन एफडी रेट से जुड़ी 40 बैकों की यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है, जो पाठकों की जानकारी के लिए है. पैसा बाजार का दावा है कि लिस्ट में बैकों द्वारा विभिन्न अवधि वाली सीनियर सिटिजन एफडी पर दी जा रही ब्याज दरों से जुड़ी अपडेट 12 मार्च 2025 तक के हैं. बता दें बैंक अपने दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि किसी बैंक की एफडी स्कीम में पैसा लगाने से पहले संबधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से सटीक इंटरेस्ट रेट और शर्तों के बारे में समझ लें.)
लिस्ट में सर्वोदय, उत्कर्ष और यूनिटी (Unity Small Finance Bank), तीन ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं जो अपने सीनियर सिटिजन एफडी पर 60 साल से ऊपर के ग्राहकों को सालाना 9.10 फीसदी की दर से रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. सीनियर सिटिजन को अपनी सेविंग पर सालाना 9.10 फीसदी रिटर्न हासिल करने के लिए सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 साल के लिए पैसे लॉक करने होंगे. वहीं यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटिजन 1001 दिनों की एफडी कराकर ये रिटर्न हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटिजन एफडी पर समान रेट हासिल करने के लिए निवेशकों को 2 से 3 साल तक के लिए या 15 दिनों के लिए अपनी सेविंग लॉक करने होंगे.