/financial-express-hindi/media/media_files/6j1tLMKOyyPoudD4xlQ1.jpg)
Highest FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी निवेश के लिए तमाम लोकप्रिय विकल्प में से एक है. इसमें निवेशकों को पैसा सुरक्षित रहता है. साथ ही गारंटीड रिटर्न का लाभ मिलता है. सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न की गारंटी देखते हुए अगर आप बैंक एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है.
बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न टेन्योर वाले एफ़डी स्कीम उपलब्ध कराते हैं. निवेशक चाहे तो हफ्तेभर से लेकर 10 साल तक के लिए बैंक एफडी में अपना पैसा लॉक कर सकते हैं. अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई बैंक एफडी में 1 साल के लिए रखकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो यहां बैंकों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.
एक साल की एफडी पर कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न
पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की बैंक और स्मॉल फाइनेंल बैंक की लिस्ट के मुताबिक एक साल की बैंक एफडी पर सबसे अधिक 8.25 फीसदी रिटर्न उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और जन स्मॉल फाइनेंस में मिल रहे हैं. लिस्ट में शामिल Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इसी तरह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर 8 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है. बैंक एफडी पर ये दरें आम लोगों यानी 60 साल से कम उम्र के निवेशकों को मिल रहा है. सीनियर सिटिजन यानी 60 साल या उससे अधिक उम्र के निवेशकों को आम लोगों की तुलना में ज्यादातर बैंक एफडी पर अधिक रिटर्न का लाभ देते हैं. वहीं सुपर सीनियर सिटिजन के मामले में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें और अधिक हो सकती हैं. हालांकि ऐसा कुछ ही बैंक ऑफर करते हैं.
बैंक का नाम | 1 साल की एफडी पर ब्याज दर (%) (आम लोगों के लिए) | 1 साल की एफडी पर ब्याज दर (%) (सीनियर सिटिजन के लिए) |
स्मॉल फाइनेंस बैंक | ||
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 |
Jana Small Finance | 8.25 | 8.75 |
Equitas Small Finance Bank | 8.2 | 8.2 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8 | 8.6 |
Unity Small Finance Bank | 7.85 | 8.35 |
AU Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 7 | 7.5 |
Suryoday Small Finance Bank | 6.85 | 7.35 |
ESAF Small Finance Bank | 6 | 6.5 |
प्राइवेट सेक्टर बैंक | ||
Axis Bank | 6.7 | 7.2 |
Bandhan Bank | 7.25 | 7.75 |
City Union Bank | 7 | 7.25 |
DBS Bank | 7 | 7.5 |
DCB Bank | 7.1 | 7.6 |
Federal Bank | 6.8 | 7.3 |
HDFC Bank | 6.6 | 7.1 |
ICICI Bank | 6.7 | 7.2 |
IDFC First Bank | 6.5 | 7 |
IndusInd Bank | 7.75 | 8.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7 | 7.5 |
Karur Vysya Bank | 7 | 7.4 |
Karnataka Bank | 7.1 | 7.5 |
Kotak Mahindra Bank | 7.1 | 7.6 |
RBL Bank | 7.5 | 8 |
SBM Bank India | 7.05 | 7.55 |
South Indian Bank | 6.7 | 7.2 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7 | 7.5 |
YES Bank | 7.25 | 7.75 |
सरकारी बैंक | ||
Bank of Baroda | 6.85 | 7.35 |
Bank of India | 6.8 | 7.3 |
Bank of Maharashtra | 6.75 | 7.25 |
Canara Bank | 6.85 | 7.35 |
Central Bank of India | 6.85 | 7.35 |
Indian Bank | 6.1 | 6.6 |
Indian Overseas Bank | 7.1 | 7.6 |
Punjab National Bank | 6.8 | 7.3 |
Punjab & Sind Bank | 6.3 | 6.8 |
State Bank of India | 6.8 | 7.3 |
Union Bank of India | 6.8 | 7.3 |
Source: Paisabazaar.com | ||
Interest rates as of 21 August 2024 |
नोट: बैंकों की यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. एक साल की एफडी पर मिल रहे ब्याज दर से जुड़े अपडेट संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से कलेक्ट किए गए हैं. ये सभी अपडेट 21 अगस्त तक के हैं. बता दें कि बैंक समय-समय पर दरों में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में किसी बैंक के एफडी स्कीम में निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी शाखा पर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
एक साल की एफडी स्कीम में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को यह देख लेना चाहिए कि उन्हें एफडी पर कौन से बैंक में सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है. ऐसा करके वे बैंक एफडी में निवेश पर अधिक से अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं.