/financial-express-hindi/media/media_files/aFi5tfRAPG4Wle0QZXur.jpg)
कार खरीदने के लिए कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज पर लोन ऑफर कर रहा है. यह जानने के लिए यहां डिटेल चेक करें. (Image: Freepik)
Cheapest Car Loan From Bank : घर खरीदने के बाद ज्यादातर लोगों का सपना एक नई कार ललेने का होता है. जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है उन्हें अपने कार खरीदने के सपने को पूरा करने के लिए ज्यादा सोंचने की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन भारत में ज्यादातर लोग ऐसे लोग हैं जो कार खरीदने के लिए पहले से प्लानिंग करते हैं या फिर पैसे उधार लेकर कार खरीदते हैं. हालांकि गाड़ी खरीदने के लिए आज के समय में कई बैंक या वित्तीय संस्थान कार लोन भी ऑफर कर रहे हैं.
कार खरीदार अपने सपने को साकार करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थान से मदद ले रहे हैं.मौजूदा वक्त में तमाम बैंक कार लोन ऑफर (Car Loan Offer) कर रहे हैं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) बेहतर है और आप कार लोन से जुड़े सभी शर्तों को पूरा कर सकते हैं तो इन बैंकों में कार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कार खरीदने के लिए कौन बैंक दे रहा है सबसे सस्ता लोन, लिस्ट चेक करें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक 5 साल टेन्योर वाले 5 लाख के कार लोन पर 8.70 से 10.45 के बीच दर से ब्याज ले रहा है. लौन अमाउंट के हिसाब से बैंक से कार लोन के लिए 1000 रुपये प्रासेसिंग फीस ले रहा है. अगर कोई ग्राहक इस बैंक से कार लोन लेता है तो उसकी मंथली किस्त यानी ईएमआई 10,307 - 10,735 रुपये बनेगी.
इसी तरह लिस्ट में शामिल पंजाब नेशनल बैंक से लेकर सिटी यूनियन बैंक तक के बैंक कार लोन पर 8.70-14.95 ब्याज ले रहे हैं. सभी बैंकों में प्रासेसिंग चार्ज अलग-अलग हैं. और लोन पर बनने वाली 5 साल टेन्योर वाले 5 लाख के लोन पर बनने वाली ईएमआई भी अलग-अलग है.
नई कार के लिए लोन - ब्याज दर और प्रासेसिंग चार्ज | |||
बैंक का नाम | ब्याज दर (%) | 5 लाख के लोन पर इतनी बनेगी EMI (टेन्योर 5 साल) | लोन अमाउंट के हिसाब से प्रोसेसिंग फीस (%) |
Union Bank of India | 8.70 - 10.45 | 10,307 - 10,735 | Rs 1,000 |
Punjab National Bank | 8.75 - 10.60 | 10,319 - 10,772 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 1,500) |
Bank of Baroda | 8.90 - 12.70 | 10,355 - 11,300 | Up to Rs 2,000 |
Canara Bank | 8.70 - 12.70 | 10,307 - 11,300 | 0.25% (Maximum Rs 2,500) |
Bank of India | 8.85 - 10.85 | 10,343 - 10,834 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 5,000) |
UCO Bank | 8.45 - 10.55 | 10,246 - 10,759 | Nil |
State Bank of India | 8.95 - 10.00 | 10,367-10,624 | Up to Rs 1,500 |
IDBI Bank | 8.80 - 9.65 | 10,331 - 10,294 | Rs 2,500 |
Bank of Maharashtra* | 8.70 - 13.00 | 10,307 - 11,377 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000) |
Indian Overseas Bank** | 8.85 - 12.00 | 10,343 - 11,122 | 0.50% (Rs 500 - Rs 5,000) |
ICICI Bank | 9.10 onwards | 10,403 onwards | Up to 2% |
HDFC Bank | 9.20 onwards | 10,428 onwards | 0.50% (Rs 3,500 - Rs 8,000) |
Karnataka Bank | 8.88 - 11.37 | 10,350 - 10,964 | 0.60% (Rs 3,000 - Rs 11,000) |
Federal Bank | 8.85 onwards | 10,343 onwards | Rs 2,000 - Rs 4,500 |
Punjab and Sind Bank*** | 8.85 - 10.25 | 10,343 - 10,685 | 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000) |
South Indian Bank | 8.75 onwards | 10,319 onwards | 0.75% (Max: Rs 10,000) |
IDFC First Bank | 9.00 onwards | 10,379 onwards | Up to Rs 10,000 |
City Union Bank | 14.45 - 14.95 | 11,751 - 11,882 | 1.25% (Min: Rs 1,000) |
*मौजूदा हाउसिंग लोन उधारकर्ताओं और कॉर्पोरेट सैलरी खाता धारकों के लिए ब्याज दर में 0.25% की रियायत. | |||
**800 से अधिक क्रेडिट स्कोर रहने पर कार खरीदारों के लिए ब्याज दर में 0.50% और 750-799 क्रेडिट स्कोर वालों को कार लोन पर ब्याज दर में 0.25% रियायत मिल सकती है. | |||
***पीएसबी अपना वाहन सुगम के लिए प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट. | |||
Rates and charges as of 31st July 2024 | |||
Source: Paisabazaar.com |
(नोट: काल लोन ब्याज दर से जुड़ी लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम ने तैयार की है. लिस्ट में शामिल सभी बैंकों के डिटेल 31 जुलाई तक के हैं. कार लोन लेने का फैसला करने से पहले ब्याज दर से जुड़ी सटीक जानकारी की पुष्टि बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और शाखा से कर लें क्योंकि वाहन कंपनियां समय-समय में कीमतों में बदलाव करती रहती हैं जिससे बैंक भी ऑटो लोन की दरें बदलते रहते हैं.)
बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर कार खरीदारों को सस्ते दर पर लोन मिल सकते हैं. इसके अलावा कार्पोरेट सैलरी खाता धारकों को और पहले हाउसिंग लोन लिए ग्राहकों को भी 0.25 फीसदी तर ब्याज में रियायत मिल सकती है. पंजाब एंड सिंध बैंक पीएसबी अपना वाहन सुगम स्कीम के तहत प्रोसेसिंग फीस पर 50% तक की छूट दे रही है.