/financial-express-hindi/media/media_files/OTCkouPOdU207co6o1Wr.jpg)
एफडी बहुत सारे निवेश पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा होता है. (Image: Freepik)
Fixed Deposits offering up to 9% return: फिक्स्ड डिपॉजिट्स यानी एफडी (FD) अपनी स्थिरता, सिक्योरिटी और गारंटीड रिटर्न के चलते निवेशकों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है. यह फंड जुटाने का एक सुरक्षित और विश्वसनीय जरिया है. एफडी बहुत सारे निवेश पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा होता है.
एफडी अकाउंट खुलवाते समय निवेशकों को आमतौर पर निवेश रकम, विश्वसनीय बैंक और टेन्योर का चयन समझदारी से करना जरूरी है. साथ ही एफडी में पैसे लगाने का सही समय है या नहीं इसकी भी पहचान करना जरूरी होता है. इसके अलावा एक और अहम कारक,FD में निवेश करते समय ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है, वह है अधिक ब्याज दर, दरअसल इसका असर सीधे मैच्योरिटी रकम पर पड़ता है. ऐसे में इस पहलू पर भी समझदारी से विचार करना जरूरी है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर उपयुक्त टेन्योर वाले बैंक एफडी का चयन करें.
एफडी स्कीम अपनी स्थिरता और सुरक्षा के लिए जानी जाती है लेकिन इसमें पैसे लगाने से पहले अन्य पहलुओं पर भी विचार कर लेना जरूरी है. जैसे कि बैंक फिक्स्ड पर समय-समय पर ब्याज दरें बदलती रहती हैं, ऐसे में निवेश से पहले निवेशकों को ब्याज दर से जुड़ी अपडेट हासिल कर लेनी चाहिए. बेहतर रिटर्न देने वाले एफडी स्कीम की तलाश करनी चाहिए और सही अवसर देख निवेश करने का फैसला करना चाहिए. लोगों को अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता का ख्याल रखना चाहिए. सारी सेविंग किसी एक स्कीम में नहीं लगाना चाहिए. रिस्क को कम करने और ज्यादा से ज्यादा पैसे बनाने के लिए एक से अधिक स्कीम में सही मौका देख पैसा लगाना चाहिए. आखिरी बात एफडी दर का आकलन करते समय महंगाई और टैक्स के प्रभाव को भी ध्यान में रखनी चाहिए.
वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पैसे जुटाना हो या किसी खास उद्देश्य के लिए बचत करना हो या फिर रिटायरमेंट फंड बनाना हो, इन सब के लिए एफडी एक विश्वसनीय निवेश विकल्प है. भारत में एफडी अपनी स्थिरता, सुरक्षा और नियमित रिटर्न के मामले में लोगों के बीच खासा लोकप्रिय निवेश विकल्प है. एफडी बेनिफिट्स की पहचानकर अपने निवेश को रणनीतिक रूप से तय करके आप अपनी संपत्ति को प्रभावी तरीके से बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस बैंक एफडी पर सबसे अधिक रिटर्न मिल रहा है.
एफडी पर कहां मिल रहा है सबसे अधिक ब्याज
अगर आप अपना पैसा एफडी में लगाकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए निजी, सरकारी और स्मॉल फाइनेंस बैंकों की एक लिस्ट साझा की गई है. लिस्ट में SBI, PNB, BoI, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank जैसे तमाम बैंकों के नाम शामिल हैं, जो फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 9% तक की ब्याज दर ऑफर करते हैं. इसके अलावा लिस्ट में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर और टेन्योर का ब्योरा भी शामिल है. इन बैंकों के एफडी दर की आपस में तुलना करके आप सबसे अधिक रिटर्न ऑफर करने वाले भरोसेमंद बैंक में अपना पैसा रख सकते हैं.
बैंक एफडी दर | |||||
बैंक का नाम | सालाना ब्याज दर | ||||
सबसे अधिक रिटर्न | 1 साल की एफडी दर (%) | 3 साल की एफडी दर (%) | 5 साल की एफडी दर (%) | ||
ब्याज दर % | टेन्योर | ||||
स्मॉल फाइनेंस बैंक | |||||
AU Small Finance Bank | 8 | 18 months | 7.25 | 7.5 | 7.25 |
Equitas Small Finance Bank | 8.5 | 444 days | 8.2 | 8 | 7.25 |
ESAF Small Finance Bank | 8.25 | 2 years to less than 3 years | 6 | 6.75 | 6.25 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 365 days to 1095 days | 8.25 | 8.25 | 7.25 |
NorthEast Small Finance Bank | 9 | 546 days to 1111 days | 7 | 9 | 6.25 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.65 | 2 years 2 days | 6.85 | 8.6 | 8.25 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 12 months | 8.25 | 7.2 | 7.2 |
Unity Small Finance Bank | 9 | 1001 days | 7.85 | 8.15 | 8.15 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.5 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8 | 8.5 | 7.75 |
प्राइवेट बैंक | |||||
Axis Bank | 7.2 | 17 months to less than 18 months | 6.7 | 7.1 | 7 |
Bandhan Bank | 7.85 | 1 year | 7.85 | 7.25 | 5.85 |
City Union Bank | 7.25 | 400 days | 7 | 6.5 | 6.25 |
CSB Bank | 7.75 | 401 days | 5 | 5.75 | 5.75 |
DBS Bank | 7.5 | 376 days to 540 days | 7 | 6.5 | 6.5 |
DCB Bank | 8.05 | 19 months to 20 months | 7.1 | 7.55 | 7.4 |
Federal Bank | 7.4 | 400 days | 6.8 | 7 | 6.6 |
HDFC Bank | 7.4 | 4 Year 7 Months (55 months) | 6.6 | 7 | 7 |
ICICI Bank | 7.2 | 15 months to 2 years | 6.7 | 7 | 7 |
IDFC First Bank | 7.75 | 500 days | 6.5 | 7.25 | 7 |
IndusInd Bank | 7.75 | 1 year to 2 years | 7.75 | 7.25 | 7.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7 | 1 year to less than 3 years | 7 | 6.5 | 6.5 |
Karur Vysya Bank | 7.5 | 444 days | 7 | 7 | 7 |
Karnataka Bank | 7.25 | 375 days | 7.1 | 6.5 | 6.5 |
Kotak Mahindra Bank | 7.4 | 390 days to less than 23 months | 7.1 | 7 | 6.2 |
RBL Bank | 8 | 18 months to 2 years | 7.5 | 7.5 | 7.1 |
SBM Bank India | 8.25 | 3 years 2 days | 7.05 | 7.3 | 7.75 |
South Indian Bank | 7.25 | 400 Days | 6.7 | 6.7 | 6 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7.5 | 400 days | 7 | 6.5 | 6.5 |
YES Bank | 8 | 18 months | 7.25 | 7.25 | 7.25 |
सरकारी बैंक | |||||
Bank of Baroda | 7.25 | 399 days | 6.85 | 7.15 | 6.5 |
Bank of India | 7.3 | 666 days | 6.8 | 6.5 | 6 |
Bank of Maharashtra | 7.25 | 777 days | 6.75 | 6.5 | 6.5 |
Canara Bank | 7.25 | 444 days | 6.85 | 6.8 | 6.7 |
Central Bank of India | 7.3 | 444 days | 6.85 | 6.5 | 6.5 |
Indian Bank | 7.25 | 400 days - IND SUPER | 6.1 | 6.25 | 6.25 |
Indian Overseas Bank | 7.3 | 444 days | 6.9 | 6.5 | 6.5 |
Punjab National Bank | 7.25 | 400 days | 6.75 | 7 | 6.5 |
Punjab & Sind Bank | 7.3 | 666 days | 6.3 | 6 | 6 |
State Bank of India | 7.25 | 444 days | 6.8 | 6.75 | 6.5 |
Union Bank of India | 7.25 | 399 days | 6.8 | 6.7 | 6.5 |
Source: Paisabazaar.com | |||||
Interest rates as of 24th July 2024 |
(नोट :यह लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. इसमें 24 जुलाई तक के अपडेट विभिन्न बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं. यह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है. बैंक समय-समय पर ब्याज दर में बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में यहां लिस्ट में शामिल किसी भी बैंक के एफडी में निवेश से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा में जाकर सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
कैसे खुलवाएं एफडी अकाउंट
आज के समय में एफडी अकाउंट खोलना काफी आसान है. अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर यह अकाउंट खोल सकते हैं. जो लोग इंटरनेट इस्तेमाल करना जानते हैं वे घर बैठे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एफडी अकाउंट खुलवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. निवेशकों को नसीहत दी जाती है कि वे उस बैंक में अपना एफडी अकाउंट खुलवाएं जहां उनका पहले से बैक खाता है, दरअसल ऐसे में प्रक्रिया और भी आसान हो सकती है. इस तरह से निवेशक कागजी कार्रवाई और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में समय बचा सकते हैं.
एफडी ब्याज दर लिस्ट | ||||
बैंक का नाम | Interest Rates (p.a.) | |||
1 साल की जनरल एफडी दर (%) | 1 साल के सीनियर सिटिजन एफजी दर (%) | 3 साल की जनरल एफडी दर (%) | 3 साल की सीनियर सिटिजन एफडी दर(%) | |
स्मॉल फाइनेंस | ||||
AU Small Finance Bank | 7.25 | 7.75 | 7.75 | 8 |
Equitas Small Finance Bank | 8.2 | 8.7 | 8 | 8.5 |
ESAF Small Finance Bank | 6 | 6.5 | 6.75 | 7.25 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 | 8.25 | 8.75 |
NorthEast Small Finance Bank | 7 | 7.5 | 9 | 9.5 |
Suryoday Small Finance Bank | 6.85 | 7.35 | 8.6 | 9.1 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 8.75 | 7.2 | 7.7 |
Unity Small Finance Bank | 7.85 | 8.35 | 8.15 | 8.65 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8 | 8.6 | 8.5 | 9.1 |
प्राइवेट बैंक | ||||
Axis Bank | 6.7 | 7.2 | 7.1 | 7.6 |
Bandhan Bank | 7.85 | 8.35 | 7.25 | 7.75 |
City Union Bank | 7 | 7.25 | 6.5 | 6.75 |
CSB Bank | 5 | 5.5 | 5.75 | 6.25 |
DBS Bank | 7 | 7.5 | 6.5 | 7 |
DCB Bank | 7.1 | 7.6 | 7.55 | 8.05 |
Federal Bank | 6.8 | 7.3 | 7 | 7.5 |
HDFC Bank | 6.6 | 7.1 | 7 | 7.5 |
ICICI Bank | 6.7 | 7.2 | 7 | 7.5 |