scorecardresearch

Income Tax Slab Change in Budget 2024: इनकम टैक्स में इस बार होगा बड़ा बदलाव? क्या आने वाली है 'हाइब्रिड टैक्स रिजीम'

Income Tax Changes in Budget 2024: ऐसी चर्चा है कि इस बार बजट में सरकार ओल्ड और न्यू टैक्स रिजीम को मिलाकर एक सिंगल टैक्स रिजीम पेश कर सकती है.

Income Tax Changes in Budget 2024: ऐसी चर्चा है कि इस बार बजट में सरकार ओल्ड और न्यू टैक्स रिजीम को मिलाकर एक सिंगल टैक्स रिजीम पेश कर सकती है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Income Tax Budget 2024 in Hindi Live Update

Income Tax Budget 2024: क्या एक सिंगल इनकम टैक्स रिजीम पेश करेगी सरकार?

Income Tax Changes in Budget 2024: इनकम टैक्स के मोर्चे पर क्या इस बार सरकार कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है? बजट से पहले इस बात की चर्चा काफी जोर-शोर से हो रही है. कहा जा रहा है कि इस बार मोदी सरकार ओल्ड टैक्स रिजीम और न्यू टैक्स रिजीम को मिलाकर एक नई ‘सिंगल टैक्स रिजीम’ या ‘हाइब्रिड टैक्स रिजीम’ पेश कर सकती है. कहा जा रहा है कि इस रिजीम में दोनों मौजूदा टैक्स रिजीम की खूबियों को एक साथ मिलाकर पेश किया जा सकता है. हो सकता है कि सरकार इस हाइब्रिड रिजीम को लॉन्च करने के बाद इनकम टैक्स की दोनों मौजूदा व्यवस्थाओं को समाप्त कर दे या धीरे-धीरे फेज-आउट करने का प्लान घोषित कर दे. 

कैसी होगी सिंगल इनकम टैक्स रिजीम? 

संभावित नई सिंगल इनकम टैक्स रिजीम कैसी होगी, इसका खाका तो किसी के पास नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें पुरानी और नई टैक्स रिजीम की खूबियों का सही तालमेल शामिल हो सकता है. यानी नई टैक्स रिजीम की तरह इनकम स्लैब का बेहतर ढांचा और पुरानी रिजीम की तरह कुछ खास तरक के डिडक्शन और एग्जम्पशन का लाभ. अगर ऐसा हुआ तो यह टैक्सपेयर्स के लिए विन-विन सिचुएशन होगी. ऐसी किसी नई रिजीम के लॉन्च का एलान होने तक यह जान लेते हैं कि दोनों मौजूदा टैक्स रिजीम में अभी टैक्स के स्लैब क्या हैं? 

Advertisment

Also read : Budget 2024 NPS: पेंशन स्कीम में बड़े बदलाव की तैयारी, निवेश करने वालों को मिल सकता है बड़ा फायदा

नई रिजीम में अभी क्या हैं टैक्स स्लैब

सरकार ने 2020 के बजट में नई टैक्स रिजीम पेश की थी. इसे एक सरल टैक्स रिजीम के तौर पर लॉन्च किया गया था, जिसमें ओल्ड टैक्स रिजीम की तरह टैक्स छूट क्लेम करने के लिए खास तरह के इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने और टैक्स छूट वाले आइटम्स पर हुए खर्चों के सबूत देने की जरूरत नहीं पड़ी. बाद में इस स्कीम में समय-समय पर कई बदलाव भी किए गए. अपने मौजूदा स्वरूप में इस नई रिजीम के टैक्स स्लैब इस प्रकार हैं :

  • ₹ 3 लाख तक सालाना आमदनी  : जीरो टैक्स
  • ₹ 3 से ₹ 6 लाख तक सालाना आय  : ₹ 3 लाख से ऊपर की आय पर 5% टैक्स
  • ₹ 6 लाख से ₹ 9 लाख की आय : ₹ 15,000 + ₹ 6 लाख से ऊपर की आय पर 10% टैक्स
  • ₹9 लाख से ₹ 12 लाख की आय : ₹ 45,000 + ₹ 9 लाख से ऊपर की आय पर 15% टैक्स
  • ₹12 लाख से ₹ 15 लाख की आय : ₹ 90,000 + ₹ 12 लाख से ऊपर की आय पर 20% टैक्स
  • ₹15 लाख से अधिक आय  :  ₹1.5 लाख + ₹15 लाख से ऊपर की आय पर 30% टैक्स

Also read : Budget 2024: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट, इन पर रहेगी नजर

पुरानी टैक्स रिजीम में क्या हैं मौजूदा स्लैब

इनकम टैक्स के स्लैब रेट में बदलाव की उम्मीदों के बीच यह जानना जरूरी है कि आयकर भरने वालों के लिए मौजूदा टैक्स स्लैब क्या-क्या है. आइए देखते हैं कि पुरानी टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) में टैक्स के मौजूदा स्लैब क्या हैं: 

पुरानी टैक्स रिजीम के मौजूदा स्लैब 

  • ₹ 2,50,000 की सालाना आमदनी तक : जीरो टैक्स
  • ₹ 2.50 लाख से ₹5 लाख सालाना आय :  ₹ 2.50 लाख से ऊपर की आय पर 5% टैक्स
  • ₹ 5 लाख  से ₹ 10 लाख सालाना आय : ₹ 12,500 + ₹ 5 लाख से ऊपर की आय पर 20% टैक्स
  • ₹10 लाख से ज्यादा सालाना आय : ₹1,12,500 + ₹10 लाख से ऊपर की आय पर 30%

Income Tax Budget 2024