scorecardresearch

रोहित शर्मा नहीं, अब हार्दिक संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, कप्तानी बदलने पर फेंचाइची ने गंवाए लाखों फॉलोअर्स

Mumbai Indians captaincy Change : मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले हार्दिक पंड्या 2 साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं.

Mumbai Indians captaincy Change : मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले हार्दिक पंड्या 2 साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
Rohit Sharma Hardik Pandya

Hardik Pandya replaces Rohit Sharma as MI captain : रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे थे. उन्होंने रिकॉर्ड पांच बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खिताब जीता. महेंद्र सिंह धोनी ने 2023 आईपीएल का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की.

Mumbai Indians captaincy Change, franchise loses over 4 lakh followers within 1 hour of announcement :  इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीज़न से पहले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना नया कप्तान बनाया. . मुंबई इंडियंस ने शुकवार 15 दिसंबर को रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया था. फेंचाइजी द्वारा कप्तानी बदलने के फैसले के बाद मुंबई इंडियंस की फजीहत बढ़ती नजर आई. रिपोर्ट की मानें तो फेंचाइजी के इस फैसले के बाद सिर्फ एक घंटे में मुंबई इंडियंस के ट्विटर पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स घट गए. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर मुंबई इंडियंस के फैन्स में तेजी से गिरावट हुई है. वहीं टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या दो सीजन से गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे थे. फिलहाल वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे. रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है.

रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे थे. उन्होंने रिकॉर्ड पांच बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खिताब जीता. महेंद्र सिंह धोनी ने 2023 आईपीएल का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की. रोहित शर्मा ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद से भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. भारत में खेले जाने वाले आईपीएल 2024 से वह अपनी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व नहीं करेंगे. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत की हार के बाद भारत के कप्तान ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया और सॉउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वापसी करने के लिए तैयार हैं, जो 26 दिसंबर से शुरू हो रही है.

Advertisment

Also Read : 2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट का हुआ ग्लोबल डेब्यू, 20 दिसंबर से बुकिंग शुरू

मुंबई इंडियंस ने कप्तानी बदलने का किया एलान

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल परफार्मेंस हेड महेला जयवर्धने ने कहा कि यह विरासत के निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुंबई इंडियंस की फिलॉसफी के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है. मुंबई इंडियंस को हमेशा सचिन से लेकर हरभजन और रिकी पोंटिंग से रोहित तक दिग्गज खिलाड़ियों के नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान दिया है. जयवर्धने ने कहा कि भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर नजर है. यह इस फिलॉसफी के अनुरूप है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे.

Also Read : Simple Dot One ई-स्कूटर लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगा 151 किमी, कीमत, फीचर समेत हर डिटेल

हार्दिक पंड्या ने दो सीजन बाद की टीम में वापसी

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले हार्दिक पंड्या 2 साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं. पंड्या ने अपने पहले सीज़न में गुजरात टाइटन्स को आईपीएल खिताब दिलाया, जहां उन्होंने आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराया. हार्दिक पंड्या को फाइनल में 3 विकेट लेने और 34 रन बनाने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पंड्या ने 2023 में भी फ्रेंचाइजी के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें फाइनल तक पहुंचाया, जहां वे आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए.

Ipl Mumbai Indians Rohit Sharma