scorecardresearch

Vikram Solar के IPO को बंपर रिस्पांस, 55 गुना हुआ सब्सक्राइब, 26 अगस्त को होगी लिस्टिंग

Vikram Solar IPO : भारत की प्रमुख सोलर एनर्जी कंपनी, विक्रम सोलर के आईपीओ को निवेशकों की ओर बंपर रिस्पांस मिला है. यह आईपीओ अपने तीसरे व आखिरी दिन ओवरआल 55 गुना के करीब सब्सक्राइब हो गया है.

Vikram Solar IPO : भारत की प्रमुख सोलर एनर्जी कंपनी, विक्रम सोलर के आईपीओ को निवेशकों की ओर बंपर रिस्पांस मिला है. यह आईपीओ अपने तीसरे व आखिरी दिन ओवरआल 55 गुना के करीब सब्सक्राइब हो गया है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Aequs Stock Market Listing Today, Aequs Stock Price, Buy or Sell Aequs, Aequs Latest Stock Price, Aequs IPO Listing Gains

IPO Updates : कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक, PLI स्कीम से मिलने वाले टेक्नोलॉजी अपग्रेड और सरकारी नीतियों का समर्थन कंपनी को और मजबूत बनाता है. (Freepik)

Vikram Solar IPO Subscription Status : भारत की प्रमुख सोलर एनर्जी कंपनी, विक्रम सोलर के आईपीओ को निवेशकों की ओर बंपर रिस्पांस मिला है. यह आईपीओ अपने तीसरे व आखिरी दिन ओवरआल 55 गुना के करीब सब्सक्राइब हो गया है. आईपीओ 19 से 21 अगस्त तक खुला था. इसका साइज 2,079.37 करोड़ रुपये था, जबकि प्रति शेयर प्राइस बैंड 315-332 रुपये तय था. ब्रोकरेज हाउस ने भी इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव व्यू दिए हैं. 

सब्सक्रिप्शन स्टेटस 

विक्रम सोलर लिमिटेड का आईपीओ ओवरआल 55 गुना सब्सक्राइब हुआ है. कुल इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया था और यह हिस्सा 142.79 गुना भरा है. वहीं, करीब 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व था और यह 50.88 गुना भरा है. करीब 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व था और यह 7.58 गुना भरा है. जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 4.80 गुना भरा है.

Advertisment

PPF में 10,000 रुपये मंथली डिपॉजिट से हर महीने कमाएं 31,500 रुपये, आप भी कर सकते हैं प्‍लानिंग

Vikram Solar IPO : GMP

आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज कुछ घटा है. ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्‍टेड स्‍टॉक 45 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 332 रुपये के लिहाज से 15 फीसदी प्रीमियम है. यही ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्‍टॉक 332 रुपये इश्‍यू प्राइस की तुलना में लगभग 377 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.

SBI Securities : कंपनी के आउटलुक पर व्यू   

ब्रोकरेज का कहना है कि VSL का मुनाफे का मार्जिन अपने लिस्टेड साथियों से कम है क्योंकि इसमें बैकवर्ड इंटीग्रेशन (कच्चे माल से लेकर तैयार माल तक अपनी क्षमता होना) नहीं है और इसके निर्यात भी बहुत कम हैं. आमतौर पर निर्यात में 2%–2.5% तक ज्यादा मार्जिन मिलता है. FY23-25 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और एडजस्टेड PAT 29%, 63% और 211% की CAGR से बढ़े हैं. कंपनी की सोलर मॉड्यूल बनाने की क्षमता FY26 तक लगभग 4 गुना बढ़कर 15.5 GW हो जाएगी.

HDFC Life, LIC, SBI Life, ICICI Pru के स्टॉक में कमाई का मौका, इंश्योरेंस सेक्टर में क्यों तेजी की उम्मीद

आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ क्षमता बढ़ने, घरेलू मजबूत मांग और कई सरकारी योजनाओं जैसे PM सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना, PM कुसुम, ALMM, और कमर्शियल व इंडस्ट्रियल सेक्टर में सोलर कैप्टिव प्लांट्स की तरफ बदलाव तथा बड़े स्तर पर यूटिलिटी स्केल सोलर पावर प्रोजेक्ट्स की वजह से बढ़ेगी.

Arihant Capital : कंपनी के आउटलुक पर व्यू

ब्रोकरेज का कहना है कि इसका वैल्यूएशन इस इंडस्ट्री की बाकी कंपनियों से ऊंचा है. हालांकि कंपनी की कुछ खासियत हैं, जैसे मजबूत R&D (रिसर्च और डेवलपमेंट), हाई क्‍वालिटी कंट्राल, नई तकनीक से मैन्युफैक्चरिंग करना और क्‍लीयर बैकवर्ड इंटीग्रेशन रणनीति. वहीं, बड़े स्तर पर विस्तार (एक्सपेंशन) और इंडस्ट्री में तेज प्रतिस्पर्धा को लेकर कुछ जोखिम भी बने हुए हैं.

Cheaper Stocks : 100 रुपये से सस्‍ते 3 स्‍टॉक दे सकते हैं 70% तक रिटर्न, कीमत पर नहीं वैल्‍यू पर करें फोकस

Reliance Securities : कंपनी के आउटलुक पर व्यू

ब्रोकरेज का कहना है कि विक्रम सोलर भारत के बढ़ते सोलर मार्केट का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है. इसका मजबूत ऑर्डर बुक, PLI स्कीम से मिलने वाले टेक्नोलॉजी अपग्रेड और सरकारी नीतियों का समर्थन कंपनी को और मजबूत बनाता है. हालांकि, कच्चे माल की सप्लाई, ऑर्डर पूरे करने में देरी और दामों में उतार-चढ़ाव जैसे जोखिम मौजूद हैं. लेकिन कंपनी के बेहतर होते रिटर्न मेट्रिक्स और घरेलू व निर्यात की मांग से मेल खाने वाली रणनीति इसे मीडियम टर्म में एक आकर्षक ग्रोथ स्टोरी बनाती है.

(Disclaimer: आईपीओ या कंपनी के बारे में विचार ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Ipo