/financial-express-hindi/media/media_files/6j1tLMKOyyPoudD4xlQ1.jpg)
Highest FD Rate: एफडी में निवेश करने पर आपकी रकम पूरी तरह से सुरक्षित रहती है और आपको तय समय तक एक निश्चित ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. (Image : Freepik)
Highest Interest Rate on Fixed Deposit: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अप्रैल 2025 में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. अगर ऐसा होता है, तो बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को और कम कर सकते हैं. यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि आरबीआई ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की कटौती की थी. उसके बाद कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने अपनी एफडी दरों में कमी की. ऐसे में MPC की अगली बैठक से पहले अगर आप एफडी में निवेश करने या उसकी अवधि बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो यह कदम आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.
Bank Fixed Deposits: एफडी निवेश के लिए है सुरक्षित
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं और रिस्क से बचना चाहते हैं. एफडी में निवेश करने पर आपकी रकम पूरी तरह से सुरक्षित रहती है और आपको तय समय तक एक निश्चित ब्याज दर से रिटर्न मिलता है. इसका फायदा यह है कि समय के साथ आपका पैसा बढ़ता रहता है. एफडी में निवेश करने का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसकी अवधि लचीली होती है. इसका मतलब है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समयावधि के लिए कई एफडी रख सकते हैं और अपनी वित्तीय योजनाओं को आसानी से मैनेज कर सकते हैं क्योंकि इन दिनों ज्यादातर बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी स्कीम्स ऑफर करते हैं.
Fixed Deposit Interest Rates: इंटरेस्ट रेट कम कम होने से पहले करें निवेश
आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की संभावना को देखते हुए फिलहाल एफडी में निवेश करने का यह एक अच्छा मौका हो सकता है. जैसे-जैसे ब्याज दरें घटती हैं, एफडी पर मिलने वाला रिटर्न भी कम हो जाता है. इसलिए, अब की उच्च दरों का फायदा उठाना समझदारी भरा कदम हो सकता है. अगर आपके पास पहले से एफडी है, तो आप उसकी अवधि बढ़ाकर आने वाली दर कटौती से बच सकते हैं और अपने रिटर्न को बढ़ा सकते हैं.
एफडी खाता खोलने के विकल्प
आप अपनी मौजूदा बैंक में भी एफडी खाता खोल सकते हैं या फिर उस बैंक का चयन कर सकते हैं जो बेहतर ब्याज दरें दे रहा हो. अगर आप नए बैंक में खाता खोलने का सोचते हैं, तो आपको KYC और अन्य जरूरी दस्तावेज़ी प्रक्रियाओं को पूरा करना पड़ेगा. वहीं, अगर आप अपने पुराने बैंक में खाता खोलते हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान और तेज़ होती है.
एफडी के फायदे
- एफडी पर मिलने वाला रिटर्न बाजार की अस्थिरता से प्रभावित नहीं होता. आपको पहले से तय ब्याज दर मिलती है, जो पूरी अवधि तक स्थिर रहती है.
- एफडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है क्योंकि इसमें आपका पैसा जोखिम से मुक्त रहता है.
- आप अपनी जरूरतों के अनुसार एफडी की अवधि चुन सकते हैं. यह कुछ महीनों से लेकर कई सालों तक हो सकती है.
- आजकल एफडी खाता खोलना बहुत आसान हो गया है. आप इसे ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करके या अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर खोल सकते हैं.
- यदि आपके पास एकमुश्त पैसा है जिसे आप कुछ समय तक उपयोग नहीं करना चाहते, तो इसे एफडी में निवेश करना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है. इससे आपको नियमित आय का एक स्थिर स्रोत मिलता है.
कैसे खोलें एफडी खाता?
- यदि आप अपने मौजूदा बैंक में खाता खोलते हैं, तो KYC प्रक्रिया से बचा जा सकता है और धनराशि आसानी से ट्रांसफर की जा सकती है.
- नए बैंक में खाता खोलने पर आपको KYC और अन्य दस्तावेज़ जमा करने होंगे.
- ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे आप घर बैठे ही अपना एफडी खाता खोल सकते हैं.
एफडी पर कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न
इन दिनों एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BoI), और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे कई प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न अवधि की एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं. बैंकों में एफडी पर शानदार रिटर्न भी मिल रही है. हालांकि किसी भी बैंक एफडी स्कीम बुक करने से पहले निवेशकों को विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दर और अवधि का आकलन करना चाहिए. ऐसा करके आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर विकल्प का चयन कर सकते हैं. यहा आपकी सहूलियत के लिए 30 से अधिक बैंकों की एफडी रेट और टेन्योर का ब्योरा दिया गया है.
बैंक एफडी रेट्स | |||||
बैंक का नाम | सालाना ब्याज दर | ||||
सबसे अधिक रिटर्न | 1 साल की एफडी पर ब्याज दर (%) | 3 साल की एफडी पर ब्याज दर (%) | 5 साल की एफडी पर ब्याज दर (%) | ||
ब्याज (%) | टेन्योर | ||||
स्मॉल फाइनेंस बैंक | |||||
AU Small Finance Bank | 8.00 | 18 months | 7.25 | 7.50 | 7.25 |
Equitas Small Finance Bank | 8.25 | 888 days | 8.10 | 8.00 | 7.25 |
ESAF Small Finance Bank | 8.38 | 888 days | 6.00 | 6.75 | 6.25 |
Jana Small Finance Bank | 8.25 | 1 year to 3 years | 8.25 | 8.25 | 8.20 |
NorthEast Small Finance Bank | 9.00 | 18 months 1 day to 36 months | 7.00 | 9.00 | 8.00 |
Suryoday Small Finance Bank | 8.60 | 5 years | 8.25 | 8.25 | 8.60 |
Ujjivan Small Finance Bank | 8.25 | 18 months | 8.10 | 7.20 | 7.20 |
Unity Small Finance Bank | 8.60 | 1001 days | 7.25 | 8.15 | 8.15 |
Utkarsh Small Finance Bank | 8.50 | 2 years to 3 years; 1500 days | 8.00 | 8.50 | 7.75 |
प्राइवेट बैंक | |||||
Axis Bank | 7.25 | 15 months to less than 2 years | 6.70 | 7.10 | 7.00 |
Bandhan Bank | 8.05 | 1 year | 8.05 | 7.25 | 5.85 |
City Union Bank | 7.50 | 333 days | 7.00 | 6.50 | 6.25 |
CSB Bank | 8.00 | 501 days | 5.00 | 5.75 | 5.75 |
DBS Bank | 7.50 | 376 days to 540 days | 7.00 | 6.50 | 6.50 |
DCB Bank | 8.00 | 15 months to less than 16 months | 7.10 | 7.50 | 7.40 |
Federal Bank | 7.50 | 444 days | 7.00 | 7.10 | 7.10 |
HDFC Bank | 7.40 | 4 year 7 months (55 months) | 6.60 | 7.00 | 7.00 |
ICICI Bank | 7.25 | 15 months to 2 years | 6.70 | 7.00 | 7.00 |
IDFC FIRST Bank | 7.90 | 400 days to 500 days | 6.50 | 6.80 | 6.75 |
IndusInd Bank | 7.75 | 1 year to 2 years | 7.75 | 7.25 | 7.25 |
Jammu & Kashmir Bank | 7.30 | 888 days | 7.00 | 6.75 | 6.50 |
Karur Vysya Bank | 7.60 | 760 days - Special Deposit | 7.00 | 7.00 | 7.00 |
Karnataka Bank | 7.50 | 401 days | 7.25 | 6.50 | 6.50 |
Kotak Mahindra Bank | 7.40 | 390 days to less than 23 months | 7.10 | 7.00 | 6.20 |
RBL Bank | 8.00 | 500 days | 7.50 | 7.50 | 7.10 |
SBM Bank India | 8.25 | Above 18 months to less than 2 years 3 days | 7.05 | 7.30 | 7.75 |
South Indian Bank | 7.40 | 1 year 7 days; 18 months | 6.80 | 6.70 | 6.00 |
Tamilnad Mercantile Bank | 7.60 | 300 days (TMB300) | 7.00 | 6.50 | 6.50 |
YES Bank | 8.00 | 18 months | 7.75 | 7.25 | 7.25 |
सरकारी बैंक | |||||
Bank of Baroda | 7.30 | 400 days - Bob Utsav | 6.85 | 7.15 | 6.80 |
Bank of India | 7.30 | 400 days | 6.80 | 6.50 | 6.00 |
Bank of Maharashtra | 7.45 | 366 days | 6.75 | 6.50 | 6.50 |
Canara Bank | 7.40 | 3 years to less than 5 years | 6.85 | 7.40 | 6.70 |
Central Bank of India | 7.50 | 1111 days; 3333 days | 6.85 | 7.00 | 6.75 |
Indian Bank | 7.30 | 400 days - IND SUPER | 6.10 | 6.25 | 6.25 |
Indian Overseas Bank | 7.30 | 444 days | 7.10 | 6.50 | 6.50 |
Punjab National Bank | 7.25 | 400 days | 6.80 | 7.00 | 6.50 |
Punjab & Sind Bank | 7.45 | 555 days | 6.30 | 6.00 | 6.50 |
State Bank of India | 7.25 | 444 days - Amrit Vrishti | 6.80 | 6.75 | 6.50 |
Union Bank of India | 7.30 | 456 days | 6.80 | 6.70 | 6.50 |
Source: Paisabazaar.com | |||||
Interest rates as of 26th March 2025 |
(नोट: बैंक एफडी रेट से जुड़ी ये लिस्ट आपकी जानकारी के लिए है. लिस्ट पैसा बाजार डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई है. जिसमें 26 मार्च तक के अपडेट दिए गए हैं. बैंक समय-समय पर अपने दरों में बदलाव करते रहे हैं, ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि वे किसी बैंक की एफडी स्कीम बुक करने से पहले ब्याज दर, रिटर्न और अन्य जरूरी पहलुओं की सटीक जानकारी हासिल कर लें.)
निवेशकों के लिए सुझाव
- संभावित ब्याज दर कटौती को देखते हुए जल्द ही एफडी में निवेश करें ताकि मौजूदा उच्च ब्याज दरों का लाभ उठा सकें.
- विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करें ताकि सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें.
- यदि आपके पास अतिरिक्त धनराशि है जिसे आप लंबे समय तक उपयोग नहीं करेंगे, तो इसे लंबी अवधि की एफडी में लगाएं ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके.
- अपने एफडी खाते में नॉमिनी जोड़ना न भूलें ताकि भविष्य में आपके परिवार को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.