scorecardresearch

HDFC म्यूचुअल फंड की 5 स्टार रेटेड स्कीम ने 140 गुना बढ़ाया पैसा, सिर्फ 10 हजार के निवेश पर मिला 14 लाख

HDFC Large Cap Fund : यह ओपेन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से लार्ज कैप स्टॉक्स में निवेश करती है. योजना का उद्देश्य लंबी अवधि में निवेशकों को हाई रिटर्न प्रदान करना है. फंड का 90% से अधिक निवेश लार्ज कैप स्टॉक्स में है.

HDFC Large Cap Fund : यह ओपेन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से लार्ज कैप स्टॉक्स में निवेश करती है. योजना का उद्देश्य लंबी अवधि में निवेशकों को हाई रिटर्न प्रदान करना है. फंड का 90% से अधिक निवेश लार्ज कैप स्टॉक्स में है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
SEBI new rules, Performance-linked TER, Performance-based expense ratio, Mutual fund fee structure changes, Asset management company rules, Mutual fund returns impact, SEBI consultation paper mutual fund, Fund manager accountability, Mutual fund investor protection

HDFC AMC : फंड की फैक्‍ट शीट के अनुसार लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने लम्‍प सम इन्‍वेस्‍टमेंट करने वालों को 18.64 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. (AI Image)

HDFC Mutual Fund Top Rated Scheme : एचडीएफसी म्‍यूचुअल फंड की 5 स्टार रेटिंग वाली लार्जकैप स्‍कीम (HDFC Large Cap Fund) रिटर्न देने के मामले में भी लार्ज साबित हुई है. यह उन चुनिंदा इक्विटी योजनाओं में शामिल है, जिनका ओवरआल रिटर्न 100 गुना से ज्‍यादा रहा है. ये फंड अपनी पूरी जर्नी में निवेशकों द्वारा एकमुश्‍त किए गए निवेश को करीब 140 गुना बढ़ा चुका है. अक्‍टूबर 1996 में शुरू होने के बाद से ही इस फंड ने एकमुश्‍त निवेश पर करीब 19 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. यह लार्जकैप फंड, अपनी कैटेगरी में न सिर्फ सबसे पुरानी स्‍कीम है, रिटर्न देने में भी सभी पर भारी है. 

NFO Update : यूनियन म्‍यूचुअल फंड ने लॉन्‍च किया डाइवर्सिफाइड इक्विटी आल कैप एक्टिव एफओएफ, क्‍या है ये स्‍कीम

Advertisment

एचडीएफसी लार्जकैप फंड ने एसआईपी करने वालों को भी अमीर बना दिया है. 29 साल में इस फंड में एसआईपी रिटर्न 18 फीसदी सालाना से ज्‍यादा रहा है. वैल्‍यू रिसर्च पर 29 साल के एसआईपी (SIP) आंकड़े मौजूद है, जिसके हिसाब से इसने 18.12 फीसदी एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया. इस फंड ने शुरू से मंथली 2,500 रुपये निवेश करने वालों का पैसा बढ़ाकर 2.25 करोड़ रुपये कर दिया है. 

रेटिंग : 5 स्टार
फंड का कुल एसेट्स (AUM) : 38,116.69 करोड़ रुपये (31 जुलाई 2025 तक)
फंड का एक्‍सपेंस रेश्‍यो - रेगुलर प्‍लान : 1.60% (31 जुलाई 2025 तक)
एनएवी : 1,116.40 रुपये (28 अगस्‍त 2025 तक )
स्‍टैंडर्ड डेविएशन :  12.248%
बीटा : 0.927
शार्प रेश्‍यो : 0.913

Low Rating High Return : कमजोर रेटिंग वाले म्यूचुअल फंड ने 34 गुना बढ़ाया पैसा, हर साल 18% की दर से मिला रिटर्न

लम्‍प सम प्रदर्शन : 140 गुना रिटर्न 

एचडीएफसी लार्जकैप फंड के रेगुलर प्‍लान को 11 अक्‍टूबर 1996 में लॉन्‍च किया गया था. फंड की फैक्‍ट शीट के अनुसार लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने लम्‍प सम इन्‍वेस्‍टमेंट करने वालों को 18.64 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. इस फंड के शुरू होने पर अगर किसी ने इसमें 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो अब उसके निवेश की वैल्‍यू करीब 13.8 लाख रुपये हो गई होगी. कुल मिलाकर इस फंड ने वन टाइम इन्‍वेस्‍टर्स को करीब 140 गुना रिटर्न दिया है. 

लॉन्‍च के बाद से रिटर्न : 18.64% सालाना
वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट : 10,000 रुपये 
अब निवेश की वैल्‍यू : 13,78,213 रुपये

Return ka Raja : मिरे एसेट एएमसी की स्‍कीम बनी रिटर्न किंग, हर साल 20% की दर से बढ़ा रही पैसा, 1 लाख के बने 15 लाख

फंड का SIP प्रदर्शन  

29 साल में SIP का एनुअलाइज्ड रिटर्न : 18.12%
मंथली SIP अमाउंट : 2,500 रुपये
29 साल में कुल निवेश : 8,70,000 रुपये 
29 साल बाद SIP की कुल वैल्यू : 2,24,91,119 रुपये 

पोर्टफोलियो में टॉप 10 स्‍टॉक

HDFC बैंक : 10.13%
ICICI बैंक : 10.11%
भारती एयरटेल : 5.99%
RIL : 4.91%
कोटक बैंक : 3.81%
NTPC : 3.73%
Infosys : 3.41%
अंबुजा सीमेंट : 3.08%
एक्सिस बैंक : 3.00%
टाटा मोटर्स : 3.00%

SCSS में उठाएं 5 + 3 + 3 के नियम का फायदा, हर महीने में मिलते रहेंगे 20,500 रुपये

पोर्टफोलियो में टॉप 10 सेक्‍टर 

फाइनेंशियल सर्विसेज 
ऑयल, गैस एंड कंज्‍यूमेबल्‍स  
ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट  
आईटी  
FMCG 
हेल्‍थकेयर 
टेलिकॉम  
पावर 
कंस्‍ट्रक्‍शन  
कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स 

90% से अधिक निवेश लार्ज कैप स्टॉक में 

यह एक ओपेन एंडेड इक्विटी स्कीम (Large Cap Funds) है, जो मुख्य रूप से लार्ज कैप स्टॉक्स में निवेश करती है. इस योजना का उद्देश्य लंबी अवधि में निवेशकों को हाई रिटर्न प्रदान करना है. इस फंड का 90% से अधिक निवेश लार्ज कैप स्टॉक्स में है. जबकि 5.6 फीसदी मिडकैप में और 0.4 फीसदी स्‍मॉलकैप में है.

लार्जकैप कंपनियां, मार्केट कैप के लिहाज से भारत की 100 सबसे बड़ी कंपनियां होती हैं. फंड का स्‍टैंडर्ड डेविएशन 13.151 फीसदी है, बीटा 0.905 और शार्प रेश्‍यो 0.823 है. इस स्‍कीम के लिए फंड मैनेजर राहुल बैजल और ध्रुव मुच्‍छल हैं. 

(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Large Cap Funds HDFC Mutual Fund