scorecardresearch

SIP Return : 10 करोड़ का कॉर्पस 5,000 रुपये की एसआईपी से, ये है HDFC म्यूचुअल फंड का रिटर्न किंग

Rs 5000 SIP to 10 Crore corpus : एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड में 30 साल में एसआईपी का रिटर्न 21% CAGR  रहा है. इस लिहाज से कैलकुलेट पर 5,000 रुपये एसआईपी की वैल्‍यू 30 साल में करीब 10 करोड़ रुपये हो गई.

Rs 5000 SIP to 10 Crore corpus : एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड में 30 साल में एसआईपी का रिटर्न 21% CAGR  रहा है. इस लिहाज से कैलकुलेट पर 5,000 रुपये एसआईपी की वैल्‍यू 30 साल में करीब 10 करोड़ रुपये हो गई.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Top-up SIP benefits, Regular SIP vs Top-up SIP comparison, SIP calculator results, Top-up SIP return calculation, Long-term SIP investment planning, Best SIP Strategy

HDFC Mutual Fund : एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर करीब 82,000 करोड़ रुपये हो गया है. (Freepik)

HDFC Mutual Fund Return King : एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की करीब 31 साल पुरानी स्‍कीम एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund) का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर करीब 82,000 करोड़ रुपये हो गया है. यह एयूएम के मामले में एचडीएफसी म्‍यूचुअल फंड की दूसरी सबसे बड़ी और ओवरआल तीसरी सबसे बड़ी इक्विटी स्‍कमी है. यह फंड 1 जनवरी 1995 को शुरू हुआ था और अपने स्‍टार्ट से लेकर अबतक रिटर्न देने के मामले में यह म्‍यूचुअल फंड का किंग बना हुआ है. 

इस फंड ने 30 साल से अधिक अवधि में लम्प सम निवेश पर औसतन 19 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है, जो करीब 200 गुना एब्सॉल्यूट रिटर्न के बराबर है. वहीं 30 साल में एसआईपी का रिटर्न 21% CAGR  रहा है. इस लिहाज से कैलकुलेट पर 5,000 रुपये एसआईपी की वैल्‍यू 30 साल में करीब 10 करोड़ रुपये हो गई. एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड हर मार्केट कैप यानी लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करता है. 

Advertisment

NFO : मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया कंजम्पशन फंड, अभी निवेश के लिए क्यों है दमदार थीम

फंड के बारे में डिटेल 

NAV (29 सितंबर, 2025) : 2,002.56 रुपये 
कुल AUM (31 अगस्त, 2025) : 81,935.61 करोड़ रुपये 
एक्सपेंस रेश्यो (31 अगस्त, 2025) : 1.38 फीसदी
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI
फंड मैनेजर : रोशी जैन, ध्रुव मुच्छल  
स्टैंडर्ड डेविएशन : 11.223%
Beta : 0.806
शार्प रेश्यो : 1.317

फंड का SIP प्रदर्शन

30 साल में SIP रिटर्न : 21.16% CAGR 
मंथली एसआईपी अमाउंट : 3,000 रुपये 
30 साल में कुल निवेश : 10,80,000 रुपये 
30 साल बाद एसआईपी की वैल्‍यू : 5,96,57,160 रुपये (6 करोड़) 

SBI PPF : 1 लाख सालाना डिपॉजिट पर मिलेंगे 45 लाख रुपये, एसबीआई YONO ऐप से तुरंत उठा सकते हैं फायदा

फंड का लम्‍प सम प्रदर्शन

लॉन्च डेट : 1 जनवरी, 1995 
लॉन्च के बाद से रिटर्न : 18.79%CAGR
स्कीम शुरू होने पर वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये 
अब निवेश की वैल्यू :  1,97,01,610 रुपये (2 करोड़)  

फंड की निवेश रणनीति दमदार 

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड हर मार्केट कैप यानी लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में इनवेस्ट करने वाली डायनैमिक इक्विटी स्कीम है. ये फंड मजबूत और बेहतर क्‍वालिटी वाली कंपनियों पर फोकस करता है. साथ ही निवेश की रणनीति सही वैल्यूएशन पर पैसे लगाने और लॉन्ग-टर्म पोजिशनिंग पर आधारित है. निवेश के लिए उन कंपनियों को प्राथमिकता दी जाती है जो मिड से लॉन्ग टर्म में मजबूत ग्रोथ ड्राइवर्स होती हैं.

वहीं, जिनके शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर मिल रहे हों. यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एक ही पोर्टफोलियो के जरिए हर मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं. वहीं जो निवेशक अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन चाहते हैं. 

PPF में 7% के भी नीचे आएगा ब्याज? 65 महीनों से नहीं हुआ है इजाफा

पोर्टफोलियो में टॉप 10 स्‍टॉक 

ICICI Bank : 9.21%
HDFC Bank : 8.36%
Axis Bank : 6.89%
Maruti Suzuki India : 4.51%
SBI Life Insurance Company : 4.41%
SBI : 4.21%
Kotak Mahindra Bank : 4.19%
Cipla : 4.07%
HCL Technologies : 2.93%
Hyundai Motor India : 2.70%

SBI म्यूचुअल फंड की 7 चैंपियन स्कीम, 20 साल में 15% सीएजीआर से ज्यादा दिया रिटर्न

पोर्टफोलियो में टॉप 10 सेक्‍टर 

फाइनेंशियल सर्विसेज : 38.7%
ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट : 14.9%
हेल्‍थकेयर : 9.1%
इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी : 5.9%
मेटल्‍स एंड माइनिंग : 4.0%
कंज्‍यूमर सर्विसेज : 2.7%
टेलिकम्‍युनिकेशन : 2.5%
पावर : 2.0%
कंस्‍ट्रक्‍शन मैटेरियल्‍स : 1.8%
कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स : 1.4%

(Source : Fact Sheet, वैल्‍यू रिसर्च)

HDFC Flexi Cap Fund : रिस्क मैनेजमेंट

रेगुलेटरी और इंटर्नल रिस्क गाइडलाइन्स का पालन.
क्वांटिटेटिव और क्वॉलिटेटिव रिसर्च पर आधारित इन्वेस्टमेंट प्रॉसेस.
पोर्टफोलियो तैयार करते पर स्ट्रैटेजिक पोजिशनिंग पर जोर.
मार्केट कैपिटलाइजेशन में फ्लेक्सिबिलिटी और सेक्टर्स में डायवर्सिफिकेशन.

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Sip HDFC Mutual Fund