/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/11/hdfc-mutual-fund-largest-scheme-2025-07-11-15-06-06.jpg)
High Return Fund : यह फंड 15 साल पुराना है. लॉन्च के बाद से इसका लम्प सम निवेश पर रिटर्न 20.58 फीसदी सालाना रहा है. (Freepik)
Highest AUM Small Cap Fund : एसेट अंडर मैनेजमेंट के टर्म में टॉप 5 इक्विटी स्कीम में शामिल निप्पॉन इंडिया स्मॉलकैप फंड ने 15 साल पूरे कर लिए हैं. इस फंड के रेगुलर प्लान की शुरूआत 16 सितंबर, 2010 को हुई थी. यह फंड एसेट्स के मामले में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) की सबसे बड़ी स्कीम है. वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में भी इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट सबसे ज्यादा है. यह फंड रिटर्न देने में भी अव्वल साबित हुआ है. इसने 3 साल, 5 साल, 10 साल और 15 साल, हर फेज में मजबूत प्रदर्शन किया है. इस फंड को वैल्यू रिसर्च पर 5 स्टार रेटिंग मिली है.
AUM : एसेट्स के मामले में टॉप 5 इक्विटी म्यूचुअल फंड, 3, 5 और 10 का साल में कैसा है रिटर्न
फंड के डायरेक्ट प्लान को 15 साल पूरे हो चुके हैं. 31 अगस्त 2025 तक इस फंड का एयूएम 64,821 करोड़ रुपये है. वहीं रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 1.40 फीसदी और डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.64 फीसदी है. लॉन्च होने के बाद से इस फंड ने लम्प सम निवेश पर करीब 20.58 फीसदी एनुअलाइज्ड और एसआईपी निवेश पर 23.14 फीसदी एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है.
कम से कम 5,000 रुपये लम्प सम निवेश
इस फंड में कम से कम 5,000 रुपये लम्प सम निवेश किया जा सकता है. जबकि कम से कम 100 रुपये की एसआईपी जरूरी है. यह फंड मुख्य रूप से स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है, जो बाजार में तेजी से बढ़ने की क्षमता रखती हैं. लेकिन स्मॉल कैप फंड्स को आम तौर पर रिस्की निवेश माना जाता है. यह फंड वेरी हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है.
फंड का लम्प सम प्रदर्शन
निप्पॉन इंडिया स्मॉलकैप फंड के रेगुलर प्लान की शुरूआत 16 सितंबर, 2010 को हुई थी. यह फंड 15 साल पुराना है. लॉन्च के बाद से इस फंड का लम्प सम निवेश पर रिटर्न 20.58 फीसदी सालाना रहा है. अगर फंड की शुरूआत में किसी ने इसमें 1 लाख रुपये एकमुश्त निवेश किया होगा तो उसके पैसे की वैल्यू बढ़कर अब निवेश 16.44 लाख रुपये हो गई.
स्कीम लॉन्च डेट : 16 सितंबर, 2010
लॉन्च के बाद से लम्प सम रिटर्न : 20.58% सालाना
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
लॉन्च के बाद 1 लाख रुपये निवेश की वैल्यू : 16,44,010 रुपये
फंड वर्सेज बेंच मार्क
निप्पॉन इंडिया स्मॉलकैप फंड में 3 साल, 5 साल और 15 साल का रिटर्न 22.43 फीसदी, 32.31 फीसदी और 20.58 फीसदी सालाना रहा है. वहीं बेंचमार्क Nifty Smallcap 250 TRI का रिटर्न इन फेज में 21.93 फीसदी, 28.86 फीसदी और 12.98 फीसदी सालाना रहा है.
फंड का SIP प्रदर्शन
निप्पॉन इंडिया स्मॉलकैप फंड में SIP के आंकड़े वैल्यू रिसर्च पर 15 साल के मौजूद हैं. 15 साल में इस फंड ने SIP करने वालों को 23.14 फीसदी एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है. इस फंड में शुरूआत से अगर किसी ने 1 लाख अपफ्रंट निवेश के साथ मंथली 10 हजार रुपये की SIP की होगी तो उसके निवेश की कुल वैल्यू अब बढ़कर 1,48,81,417 रुपये हो गई होगी.
15 साल में SIP का एनुअलाइज्ड रिटर्न : 23.14%
अपफ्रंट निवेश : 1,00,000 रुपये
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
15 साल में कुल निवेश : 19,00,000 रुपये
15 साल बाद SIP की कुल वैल्यू : 1,48,81,417 रुपये
फंड का इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा निवेश
MCX : 2.11%
HDFC Bank : 1.95%%
Kirloskar Brothers : 1.34%
Pradeep Phosphates : 1.28%
Karur Vyasa Bank : 1.26%
eClerx Services : 1.15%
Tube Investment : 1.14%
SBI : 1.13%
Elantas Beck India : 1.11%
Apar Industries : 1.07%
पोर्टफोलियो : टॉप 10 सेक्टर
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स : 8.29%
इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स : 6.93%
बैंक : 6.27%
ऑटो कंपोनेंट्स : 5.98%
इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट : 5.77%
फार्मा एंड बॉयोटेक : 5.42%
कैपिटल मार्केट्स: 4.94%
केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स : 4.14%
फाइनेंस : 3.37%
हेल्थकेयर : 3.32%
(नोट : किसी भी इक्विटी फंड में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us