scorecardresearch

LG Electronics का आईपीओ 320% भरा, 10 प्‍वॉइंट में समझें आपके लिए क्‍यों बन सकता है मुनाफे का सौदा

LG Electronics IPO : कंपनी का मजबूत और पुराना ब्रांड नाम है, जो कई तरह के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मार्केट लीडर है. इसके साथ ही, कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता है, जो इसे भारत के अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे बनाती है.

LG Electronics IPO : कंपनी का मजबूत और पुराना ब्रांड नाम है, जो कई तरह के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मार्केट लीडर है. इसके साथ ही, कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता है, जो इसे भारत के अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे बनाती है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
LG Electronics India Stock, LG Electronics IPO Price, Motilal Oswal LG Electronics Target Price, LG Electronics Upside Potential, Buy LG Electronics Stock, LG Electronics Growth Prospects

LG Electronics India लगातार चार साल से भारत के होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में नंबर 1 खिलाड़ी रही है. (AI Image)

LG Electronics India IPO 2nd Day Subscription : दक्षिण कोरिया की LG कंपनी की इंडियन आर्म, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ अपने दूसरे दिन शाम 4:28 बजे तक 320 फीसदी सब्‍सक्राइब हो गया है. इसका रिटेल हिस्‍सा 186 फीसदी से ज्‍यादा भर गया है. हालांकि ग्रे मार्केट प्रीमियम में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है. इस आईपीओ में 9 अक्टूबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,080 से 1,140 रुपये प्रति शेयर है. इसका साइज 11,607 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन करीब 77,400 करोड़ रुपये आंका गया है. आईपीओ पर तमाम ब्रोकरेज हाउस ने सब्सक्राइब रेटिंग दी है. 

Gold ETF में रिकॉर्ड निवेश से सितंबर में सोने ने 13 बार बनाया नया रिकॉर्ड, इस साल 47% दे चुका है रिटर्न

Advertisment

LG Electronics : लेटेस्ट सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) : 2.56 गुना 
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स : 7.26 गुना
रिटेल निवेशक : 1.86 गुना
कर्मचारियों का हिस्सा : 4.04 गुना 
ओवरआल पहले दिन : 3.21 गुना

GMP कुछ घटकर 26%

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज है. इसका अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 298 रुपये के प्रीमियम पर (GMP) ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 1,140 रुपये के लिहाज से 26% है. यहीं ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्‍टॉक IPO प्राइस 1,140 रुपये की तुलना में 1,438 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है.  

Titan Company vs Kalyan Jewellers : ये 2 गोल्ड स्टॉक दे सकते हैं 38% तक रिटर्न, दिवाली से पहले निवेश का मौका

कंपनी की 10 प्रमुख ताकत 

भारत में होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में लीडिंग मार्केट शेयर, प्रमुख प्रोडक्ट कैटेगरी में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर.

भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार इनोवेटिव तकनीक पेश करना.

पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री के बाद सर्विस नेटवर्क के जरिए कंज्यूमर के अनुभव को बेहतर बनाना.

मजबूत निर्माण क्षमताओं और स्थानीय सप्लाई चेन के जरिए संचालन में कुशलता.

बड़ा सिंगल-ब्रांड होम अप्लायंसेज प्लेयर और मजबूत LG ब्रांड वैल्यू.

कैपिटल एफिशिएंट बिजनेस जिसमें हाई ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी है.

भारत में लॉन्ग टर्म ग्रोथ पकड़ने के लिए मजबूत आधार बनाना.

हर भारतीय घर के लिए पसंदीदा ब्रांड बने रहना, चाहे वॉल्यूम मार्केट हो या प्रीमियम कैटेगरी.

बिजनेस मॉडल को डाइवर्सिफाई करके नए कंज्यूमर वैल्यू पैदा करना.

कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता

Canara HSBC Life आईपीओ का प्राइस बैंड 100 से 106 रुपये फिक्स, 10 अक्टूबर को खुलेगा 2518 करोड़ का इश्यू

ICICI Securities : सब्सक्राइब करें

ICICI Securities का कहना है कि कंपनी ने अपने मजबूत ब्रांड, तकनीकी ज्ञान और बेहतरीन काम करने की क्षमता के दम पर विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में अच्छा मार्केट शेयर बनाया है. कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है, जिसमें बेहतरीन मुनाफा और रिटर्न रेश्यो हैं.

इसके अलावा, कंपनी भारत में अभी भी पूरी तरह विकसित न हुए घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बाजार में निवेश कर रही है, साथ ही निर्यात (एक्सपोर्ट) के अवसरों पर भी ध्यान दे रही है. “इन सभी कारणों और इसके विदेशी (MNC) पैरेंट कंपनी के सहयोग को देखते हुए यह IPO आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध है.

आनंद राठी : सब्सक्राइब करें

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का मजबूत और पुराना ब्रांड नाम है, जो कई तरह के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मार्केट लीडर है. इसके साथ ही, कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता है, जो इसे भारत के अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे बनाती है.

भारत में कंपनी की होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में लीडरशिप उसकी ब्रांड पहचान, नई तकनीक की खोज, बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, और लंबे समय से जुड़े सप्लायरों की वजह से है.

Largecap vs Midcap : निवेश के लिए बेस्ट लार्जकैप और मिडकैप शेयरों की फुल लिस्ट

च्‍वॉइस ब्रोकिंग : सब्‍सक्राइब रेटिंग

ब्रोकरेज हाउस च्‍वॉइस ब्रोकिंग का कहना है कि ग्लोबल पैरेंट कंपनी और भरोसेमंद “LG” ब्रांड के समर्थन से कंपनी B2C और B2B दोनों कस्‍टमर सर्विस देती है और उत्पादों के साथ इंस्टालेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस जैसी सेवाएं भी. LG India का उद्देश्य भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. इस विस्तार से यूरोप और अन्य बाजारों में एक्सपोर्ट बढ़ेगा. 

SBI Securities : सब्‍सक्राइब रेटिंग

एसबीआई सिक्‍योरिटीज के अनुसार, LG Electronics India लगातार चार साल से भारत के होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट (मोबाइल फोन को छोड़कर) में नंबर 1 खिलाड़ी रही है, जो कि कैलेंडर ईयर 2025 की पहली छमाही तक जारी रहा. कंपनी कई कैटेगरी में अग्रणी है : जैसे वॉशिंग मशीन में 33.5% शेयर, फ्रिज में 29.9% शेयर, पैनल टीवी में 27.5% शेयर, इन्वर्टर AC में 20.6% शेयर और माइक्रोवेव में 51.4% शेयर. 

(Disclaimer: आईपीओ में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

LG Electronics India