scorecardresearch

LG Electronics का आईपीओ 54 गुना सब्सक्राइब, रिटेल पोर्सन 343% भरा, आपने लगाया पैसा

LG Electronics IPO Alert : आईपीओ में 9 अक्टूबर सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है. प्राइस बैंड 1,080 से 1,140 रुपये प्रति शेयर है. इसका साइज 11,607 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर वैल्युएशन 77,400 करोड़ रुपये आंका गया है.

LG Electronics IPO Alert : आईपीओ में 9 अक्टूबर सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है. प्राइस बैंड 1,080 से 1,140 रुपये प्रति शेयर है. इसका साइज 11,607 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर वैल्युएशन 77,400 करोड़ रुपये आंका गया है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
LG Electronics India Stock, LG Electronics IPO Price, Motilal Oswal LG Electronics Target Price, LG Electronics Upside Potential, Buy LG Electronics Stock, LG Electronics Growth Prospects, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, आईपीओ

LG Electronics IPO GMP : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज है. इसका अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 300 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. (AI Image)

LG Electronics India IPO Day 3 Subscription : दक्षिण कोरिया की LG कंपनी की इंडियन आर्म, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ को निवेशकों को मजबूत रिस्पांस मिल रहा है. आईपीओ अपने फाइनल डे शाम 4 बजे तक 54 गुना सब्‍सक्राइब हो गया है. इसका रिटेल हिस्‍सा 343 फीसदी भर गया है. ग्रे मार्केट में आईपीओ को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है.

आईपीओ में आज 9 अक्टूबर सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1,080 से 1,140 रुपये प्रति शेयर है. इसका साइज 11,607 करोड़ रुपये है. अपर प्राइस बैंड पर कंपनी (LG Electronics India)का वैल्युएशन करीब 77,400 करोड़ रुपये आंका गया है. आईपीओ पर तमाम ब्रोकरेज हाउस ने सब्सक्राइब रेटिंग दी है. 

Advertisment

IPO : म्‍यूचुअल फंड कंपनी केनरा रोबेको एएमसी का खुला आईपीओ, क्‍या लगाना चाहिए दांव? ब्रोकरेज व्‍यू

LG Electronics : लेटेस्ट सब्सक्रिप्शन

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) : 166.51 गुना 
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स : 22.40 गुना
रिटेल निवेशक : 3.43 गुना
कर्मचारियों का हिस्सा : 7.24 गुना 
ओवरआल : 54 गुना

GMP : ग्रे मार्केट में 300 रुपये का प्रीमियम

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India) को लेकर ग्रे मार्केट में क्रेज है. इसका अनलिस्टेड स्टॉक ग्रे मार्केट में 300 रुपये के प्रीमियम पर (GMP) ट्रेड कर रहा है. यह अपर प्राइस बैंड 1,140 रुपये के लिहाज से 26% है. यहीं ट्रेंड रहा तो कंपनी का स्‍टॉक IPO प्राइस 1,140 रुपये की तुलना में 1,440 रुपये पर लिस्‍ट हो सकता है.  

Tata Capital IPO Allotment : टाटा कैपिटल के आईपीओ में आज अलॉटमेंट, आपको शेयर मिले या नहीं

कंपनी के साथ 10 पॉजिटिव फैक्टर

1. भारत में होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में लीडिंग मार्केट शेयर, प्रमुख प्रोडक्ट कैटेगरी में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर.

2. भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार इनोवेटिव तकनीक पेश करना.

3. पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन और बिक्री के बाद सर्विस नेटवर्क के जरिए कंज्यूमर के अनुभव को बेहतर बनाना.

4. मजबूत निर्माण क्षमताओं और स्थानीय सप्लाई चेन के जरिए संचालन में कुशलता.

5. बड़ा सिंगल-ब्रांड होम अप्लायंसेज प्लेयर और मजबूत LG ब्रांड वैल्यू.

6. कैपिटल एफिशिएंट बिजनेस जिसमें हाई ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी है.

7. भारत में लॉन्ग टर्म ग्रोथ पकड़ने के लिए मजबूत आधार बनाना.

8. हर भारतीय घर के लिए पसंदीदा ब्रांड बने रहना, चाहे वॉल्यूम मार्केट हो या प्रीमियम कैटेगरी.

9. बिजनेस मॉडल को डाइवर्सिफाई करके नए कंज्यूमर वैल्यू पैदा करना.

10. कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता

Titan Company vs Kalyan Jewellers : ये 2 गोल्ड स्टॉक दे सकते हैं 38% तक रिटर्न, दिवाली से पहले निवेश का मौका

ICICI Securities : सब्सक्राइब करें

ICICI Securities का कहना है कि कंपनी ने अपने मजबूत ब्रांड, तकनीकी ज्ञान और बेहतरीन काम करने की क्षमता के दम पर विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में अच्छा मार्केट शेयर बनाया है. कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है, जिसमें बेहतरीन मुनाफा और रिटर्न रेश्यो हैं.

इसके अलावा, कंपनी भारत में अभी भी पूरी तरह विकसित न हुए घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बाजार में निवेश कर रही है, साथ ही निर्यात (एक्सपोर्ट) के अवसरों पर भी ध्यान दे रही है. “इन सभी कारणों और इसके विदेशी (MNC) पैरेंट कंपनी के सहयोग को देखते हुए यह IPO आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध है.

आनंद राठी : सब्सक्राइब करें

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का मजबूत और पुराना ब्रांड नाम है, जो कई तरह के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मार्केट लीडर है. इसके साथ ही, कंपनी के पास अपनी खुद की प्रोडक्शन क्षमता है, जो इसे भारत के अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे बनाती है.

भारत में कंपनी की होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में लीडरशिप उसकी ब्रांड पहचान, नई तकनीक की खोज, बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम, और लंबे समय से जुड़े सप्लायरों की वजह से है.

Largecap vs Midcap : निवेश के लिए बेस्ट लार्जकैप और मिडकैप शेयरों की फुल लिस्ट

च्‍वॉइस ब्रोकिंग : सब्‍सक्राइब रेटिंग

ब्रोकरेज हाउस च्‍वॉइस ब्रोकिंग का कहना है कि ग्लोबल पैरेंट कंपनी और भरोसेमंद “LG” ब्रांड के समर्थन से कंपनी B2C और B2B दोनों कस्‍टमर सर्विस देती है और उत्पादों के साथ इंस्टालेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस जैसी सेवाएं भी. LG India का उद्देश्य भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. इस विस्तार से यूरोप और अन्य बाजारों में एक्सपोर्ट बढ़ेगा. 

SBI Securities : सब्‍सक्राइब रेटिंग

एसबीआई सिक्‍योरिटीज के अनुसार, LG Electronics India लगातार चार साल से भारत के होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट (मोबाइल फोन को छोड़कर) में नंबर 1 खिलाड़ी रही है, जो कि कैलेंडर ईयर 2025 की पहली छमाही तक जारी रहा. कंपनी कई कैटेगरी में अग्रणी है : जैसे वॉशिंग मशीन में 33.5% शेयर, फ्रिज में 29.9% शेयर, पैनल टीवी में 27.5% शेयर, इन्वर्टर AC में 20.6% शेयर और माइक्रोवेव में 51.4% शेयर. 

(Disclaimer: आईपीओ में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दिए गए हैं. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

LG Electronics India