scorecardresearch

30 साल से 23% सालाना रिटर्न देने वाली स्कीम, 10,000 रुपये को बना दिया 42 लाख, ये है बेस्ट मिडकैप फंड

SIP ka King : निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड शुरू होने पर जिन्‍होंने एकमुश्‍त निवेश कर अब तक इंतजार किया, उसका पैसा 423 गुना बढ़ गया. वहीं महज 2,000 रुपये की छोटी एसआईपी को 29 साल में 4.5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बना दिया.

SIP ka King : निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड शुरू होने पर जिन्‍होंने एकमुश्‍त निवेश कर अब तक इंतजार किया, उसका पैसा 423 गुना बढ़ गया. वहीं महज 2,000 रुपये की छोटी एसआईपी को 29 साल में 4.5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बना दिया.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
How to build rs 50 lakh in 10 years through SIP, What is the SIP 18x10x15 rule in mutual funds, Best SIP strategy to achieve 50 lakh goal, How much SIP is needed to get 50 lakh in 10 years, Step-by-step SIP investment plan for 50 lakh corpus, SIP rule to create wealth fast in mutual funds

Highest Return : इस स्‍कीम ने लम्‍प सम निवेश पर लॉन्‍च के बाद से 22.55% फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. (Pixabay)

Nippon India Growth Fund : निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड के आने वाले अक्टूबर में 30 साल पूरे हो जाएंगे. यह 8 अक्टूबर 1995 को शुरू हुई थी. फंड की फैक्‍ट शीट के अनुसार इस स्‍कीम ने लम्‍प सम निवेश पर लॉन्‍च के बाद से 22.55% फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. वहीं एसआईपी निवेश पर 22.95% सालाना रिटर्न दिया है. निप्‍पॉन इंडिया ग्रोथ फंड 8 अक्‍टूबर 1995 को लॉन्‍च किया गया था. 

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड के शुरू होने पर जिन्‍होंने इसमें एकमुश्‍त निवेश कर अब तक इंतजार किया होगा, उसका पैसा 423 गुना (Nippon India Growth Fund Return) बढ़ गया. वहीं इसने महज 2,000 रुपये की छोटी एसआईपी को 29 साल में 4.5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बना दिया. कह सकते हैं कि ये फंड मिडकैप कैटेगरी (Midcap Funds) का विनर है. यह स्कीम ओवरआल म्‍यूचुअल फंड की सबसे बेहतरीन स्‍कीम में शामिल कर सकते हैं.

Advertisment

Also Read : ICICI प्रू म्‍यूचुअल फंड की 5 बेस्ट स्कीम, हर साल 17 से 19% की दर से बढ़ा रही हैं पैसा, 10 साल में 5 गुना हुई दौलत

30 जून 2025 तक इस फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 39,066 करोड़ रुपये था. जबकि रेगुलर प्‍लान का एक्‍सपेंस रेश्‍यो 1.55 फीसदी और डयरेक्‍ट प्‍लान का एक्‍सपेंस रेश्‍यो 0.71 फीसदी था. स्टैंडर्ड डेविएशन 16.21, बीटा 0.91 आर शॉर्प रेश्‍यो 1.25 फीसदी है. इस स्‍कीम के फंड मैनेजर रूपेश पटेल हैं.

फंड का लम्‍प सम निवेश पर रिटर्न 

लॉन्‍च डेट : 8 अक्‍टूबर, 1995 
लॉन्‍च के बाद से रिटर्न : 22.55% सालाना
लॉन्‍च पर एकमुश्‍त निवेश : 1,00,000 रुपये 
निवेश की अब वैल्‍यू : 4,23,26,520 रुपये 

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) की स्कीम ने 1 साल में 9.21 फीसदी, 3 साल में 31.73 फीसदी और 5 साल में 33.58 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. जबकि बेंचमार्क NIFTY Midcap 150 TRI ने 1 साल, 3 साल और 5 साल में 6.08 फीसदी, 30.64 फीसदी और 32.29 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. 

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

Also Read : NFO : फ्लेक्‍सी कैप म्‍यूचुअल फंड कैटेगरी में नई स्‍कीम शुरू, इस सेग्मेंट में एक से बढ़कर एक स्‍कीम, 3 से 5 साल का रिटर्न भी हाई

फंड का SIP निवेश पर रिटर्न 

फंड का 29 साल में एसआईपी रिटर्न : 22.95% सालाना
मंथली एसआईपी अमाउंट : 2,000 रुपये 
एसआईपी के जरिए कुल निवेश : 6,96,000 रुपये 
अब एसआईपी की वैल्‍यू : 4,67,30,836 रुपये 
 
(सोर्स : वैल्यू रिसर्च)

पोर्टफोलियो : टॉप होल्डिंग 

BSE : 3.62%
चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्‍डंग्‍स : 2.96%
फोर्टिस हेल्‍थकेयर : 2.75%
परसिस्‍टेंट सिस्‍टम्‍स : 2.54%
AU SFB : 2.41%
फेडरल बैंक : 2.18%
Max Financial : 2.15%
PFC : 2.35%
Max Healthcare : 2.06%
Voltas : 1.88%

Also Read : LIC म्‍यूचुअल फंड की 5 स्‍कीम ने 10 साल में 4 गुना तक बढ़ाई दौलत, दे रही हैं 12 से 16% सालाना रिटर्न

पोर्टफोलियो : टॉप सेक्‍टर्स 

ऑटो कंपोनेंट्स : 8.11%
फाइनेंस : 7.83%
बैंक : 7.19%
फार्मा एंड बॉयोटेक्‍नोलॉजी : 6.49%
रिटेल : 6.14%
कैपिटल मार्केट : 6.13%
इंडस्ट्रियल प्रोडक्‍ट्स : 5.60%
कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स : 4.83%
हेल्‍थकेयर सर्विसेज : 4.81%
पावर : 4.49%

Also Read : Return : 1 लाख जिन्होंने किया था निवेश, उन्हें मिल गए 20 लाख, ICICI प्रू म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने किया कमाल

कैसी है इस फंड की निवेश रणनीति 

यह फंड उन मिड-कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिनमें अपनी अर्निंग को लगातार बढ़ाने की क्षमता है. यह फंड शुरुआत में ही ऐसी कंपनियों की पहचान करने पर ध्यान देता है, जो भविष्य में बाजार की लीडर बन सकती हैं, ताकि लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सके. यह फंड निवेश के लिए ऐसे स्टॉक चुनता है, जो आकर्षक वैल्‍युएशन पर उपलब्ध हों. इसके द्वारा निवेश के लिए ग्रोथ एट रीजनेबल प्राइस (GARP) शैली को अपनाया जाता है.

(नोट : हमने यहां म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन के आधार पर जानकारी दी है. किसी भी स्‍कीम का पुराना प्रदर्शन आगे भी जारी रहे, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.)

Nippon India Growth Fund Nippon India Growth Fund Return Nippon India Mutual Fund