scorecardresearch

पोस्ट ऑफिस में 25 लाख डिपॉजिट पर 11 लाख का होगा फायदा, टाइम डिपॉजिट में 6.9 से 7.5​% मिल रहा ब्याज

Post Office Best Scheme : पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्‍कीम (Fixed Deposit) निवेश के लिए एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम है. यहां तक कि इसे बैंक एफडी की तुलना में भी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

Post Office Best Scheme : पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्‍कीम (Fixed Deposit) निवेश के लिए एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम है. यहां तक कि इसे बैंक एफडी की तुलना में भी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
PPF interest rate 2025, PPF rate cut, Public Provident Fund returns, PPF investment benefits, How PPF can make you millionaire, PPF scheme for long-term wealth, PPF savings plan 2025, PPF maturity benefits, Best investment for small savers

Post Office FD : पोस्ट ऑफिस में एफडी करने के 4 विकल्प हैं और सभी में ब्याज दरें आकर्षक है. Photograph: (AI Image)

Post Office Time Deposit : पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्‍कीम (Fixed Deposit) निवेश के लिए एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम है. यहां तक कि इसे बैंक एफडी की तुलना में भी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. पोस्ट ऑफिस में एफडी (FD) करने के 4 विकल्प हैं और सभी में ब्याज दरें आकर्षक है. एफडी के 4 विकल्प होने से इसमें लिक्विडिटी बेहतर है. 

हर एक 1 लाख पर 1 महीने में 21,000 रुपये मुनाफा कमाने का मौका, ये 3 स्‍टॉक दे सकते हैं 21% तक रिटर्न

Advertisment

1 साल से 5 साल तक का विकल्‍प

1 साल की एफडी: 6.9% सालाना ब्‍याज
2 साल की एफडी: 7.0% सालाना ब्‍याज
3 साल की एफडी: 7.1% सालाना ब्‍याज
5 साल की एफडी: 7.5​% सालाना ब्‍याज

पोस्ट ऑफिस TD: 5 साल में कितना फायदा

डिपॉजिट : 25 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.5 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 36,24,870 रुपये
ब्याज का फासदा: 11,24,870 रुपये

पोस्ट ऑफिस TD: 3 साल में कितना फायदा

डिपॉजिट : 25 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.1 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 30,87,688 रुपये
ब्याज का फासदा: 5,87,688 रुपये

NFO Alert : म्यूचुअल फंड की 9 नई स्‍कीम में निवेश का मौका, अलग अलग थीम वाले इन एनएफओ में क्या है खास

पोस्ट ऑफिस TD: 2 साल में कितना फायदा

डिपॉजिट : 25 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.0 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 28,72,204 रुपये
ब्याज का फासदा: 3,72,204 रुपये

पोस्ट ऑफिस TD: 1 साल में कितना फायदा

डिपॉजिट : 25 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 6.9 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 26,77,015 रुपये
ब्याज का फासदा: 1,77,015 रुपये

AUM : एसेट्स के मामले में टॉप 5 इक्विटी म्यूचुअल फंड, 3, 5 और 10 का साल में कैसा है रिटर्न

टैक्‍स बेनेफिट

5 साल की एफडी (Post Office FD) में निवेश की गई 1.50 रुपये तक की राशि पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. लेकिन ब्याज से होने वाली कमाई 40 हजार या ज्यादा है तो टीडीएस कटेगा. सीनियर सिटीजन के लिए लिमिट 50 हजार है. 

टाइम डिपॉजिट स्कीम के फायदे

  • पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश की सुविधा है.
  • इसमें सिंगल और ज्‍वॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा है. ज्‍वॉइंट अकाउंट में 3 एडल्‍ट हो सकते हैं.
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की खास बात है कि एक निवेशक कई अकाउंट खुलवा सकता है.
  • कम से कम 1000 रुपये जमा करने पर किसी भी पोस्‍ट ऑफिस में अकाउंट खुल जाता है. अधिकतम जमा की लिमिट नहीं है.
  • इस स्कीम में 5 साल के लिए किए गए निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
  • अकाउंट को सिक्योरिटी के रूप में रखकर इसके बदले लोन भी ले सकते हैं.
  • गवर्नमेंट डिपॉजिट होने की वजह से कोई रिस्क नहीं रहता है.
  • एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में खाता ट्रांसफर कराया जा सकता है.

Patanjali price cut : दंत कांति, केश कांति से लेकर घी और नूडल्स तक, आज से पतंजलि के प्रोडक्ट कितने हुए सस्ते

क्या बैंक FD से बेहतर विकल्प

यह बैंक FD की तुलना में सुरक्षित निवेश है, क्योंकि इसमें निवेशक की पूंजी और कमाए गए ब्याज पर सरकारी गारंटी मिलती है. वहीं, बैंक FD में आपको डिपाजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के नियमों के हिसाब से पूंजी और ब्याज पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की रकम पर ही सुरक्षा मिलती है.

(source : india post)

Post Office Time Deposit